Category Archives: राजनीति

कमलनाथ सरकार के राशि नहीं देने से ग्रामीण इलाकों में ठप हुए विकास कार्य..

Last Updated:  Saturday, December 28, 2019  12:23 pm

इंदौर : मप्र की 39 जिला पंचायतों में काबिज बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्षों ने शनिवार को एक साथ अपने- अपने जिलों में प्रेस वार्ता कर प्रदेश की कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इंदौर में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार ने प्रेस वार्ता के जरिये कमलनाथ सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार विकास योजनाओं के लिए पैसा नहीं दे रही है और पढ़े

निकाय चुनाव में विमुक्त, घुमक्कड़ जनजातियों के लिए वार्ड आरक्षण की मांग

Last Updated:  Thursday, December 26, 2019  8:27 am

इंदौर : श्री पाल क्षत्रिय धनगर समाज, शैक्षेणिक एवं पारमार्थिक न्यास का प्रतिनिधि मंडल न्यास अध्यक्ष मन्नुराम पाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष वरुण पाल के नेतृत्व में कलेक्टर लोकेश जाटव व एडीएम भारतभूषण तोमर से मिला। समाज ने ज्ञापन के माध्यम से आगामी नगर परिषद एवं निकाय चुनाव में विमुक्त, घुम्मकड़ एवं अर्द्ध घुम्मकड़ जनजाति के लिए वार्ड आरक्षण की मांग की। अध्यक्ष मन्नुराम पाल ने बताया कि आगामी 26 दिसम्बर को इंदौर जिले की आठों नगर परिषदो के वार्डो का और पढ़े

विस्थापितों का दर्द महसूस करें सीएम कमलनाथ।

Last Updated:  Monday, December 23, 2019  6:24 am

इंदौर : रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित आभार सम्मेलन में बीजेपी के तमाम प्रादेशिक नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कांग्रेस के साथ सीएम कमलनाथ सभी के निशाने पर रहे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोटबैंक के चलते नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रही है। मुट्ठीभर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ये कानून लागू होकर रहेगा। शिवराज ने कहा कि भारत ने पहले भी प्रताड़ित लोगों को शरण और पढ़े

बीजेपी घर- घर जाकर बताएगी नागरिकता संशोधन बिल की सच्चाई- नड्डा

Last Updated:  Sunday, December 22, 2019  2:56 pm

इंदौर : ‘नागरिकता संशोधन कानून’ पाक, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए विस्थापितों को भारत की नागरिकता देने के लिए है। इस कानून से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता पर कोई आंच नहीं आएगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों को उकसाने का काम कर रही है। उसने सदैव वोटबैंक की राजनीति को देश से ऊपर रखा है। और पढ़े

खाद्य पदार्थों के नमूनों में 40 फीसदी पाए गए मिलावटी- सिलावट

Last Updated:  Saturday, December 21, 2019  11:45 am

इंदौर : मप्र में खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों में 40 फीसदी मिलावटी पाए गए हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अबतक 106 मिलावटखोरों पर एफआईआर दर्ज की गई है वहीं 40 के ख़िलाफ़ रासुका की कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने भोपाल में जारी अपने बयान में ये खुलासा किया। मिलावट से बढ़ रहे कैंसर के मरीज। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट के मुताबिक मिलावट के कारण प्रदेश में कैंसर के मरीज और पढ़े

नागरिकता कानून किसी के ख़िलाफ़ नहीं, लोगों को भ्रमित कर दंगे भड़का रही कांग्रेस- राकेश सिंह

Last Updated:  Saturday,   6:13 am

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने शुक्रवार शाम इंदौर प्रवास के दौरान मीडिया के साथियों से चर्चा करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा में व्यापक बहस के बाद पारित हुआ है। धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भारी प्रताड़ना और जुल्म का शिकार होकर जो अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शरणार्थी रूप में भारत आए थे और बरसों से यहां जीवन और पढ़े

नागरिकता पाने वाले शरणार्थियों से मिलेंगे नड्डा

Last Updated:  Saturday,   6:10 am

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे हैं। श्री नड्डा के स्वागत, सम्मान और जनसभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सांसद शंकर लालवानी ने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की। बैठक में स्वागत रैली और जनसभा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्री नड्डा 22 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे विमानतल पर और पढ़े

प्रदर्शनकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बलप्रयोग

Last Updated:  Thursday, December 19, 2019  4:03 pm

इंदौर : प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा एक साल बीतने के बावजूद युवाओं के साथ किये गए वादे पूरे नहीं किये जाने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलास्तर पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। इंदौर में कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन व घेराव कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को तितर- बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के साथ लाठियां भी भांजी। युवाओं के साथ वादाखिलाफी का कर रहे थे विरोध। चुनाव के पूर्व कांग्रेस और पढ़े

कमलनाथ सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ की धोखाधड़ी- लालवानी

Last Updated:  Wednesday, December 18, 2019  9:49 pm

इंदौर : कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का एक साल प्रदेश को अराजकता की ओर ले गया है। इस सरकार ने किसानों, युवाओं और आम जनता के साथ धोखाधड़ी की है। चुनाव के पूर्व जो वादे कांग्रेस ने किए थे, कमलनाथ सरकार ने उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। ये सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों का हक छीनने वाली सरकार है। बुधवार को बीजेपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर सांसद शंकर लालवानी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि और पढ़े

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से रोकने का प्रदेश सरकार को हक़ नहीं

Last Updated:  Tuesday, December 17, 2019  4:22 pm

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून को कांग्रेस व अन्य दलों के विरोध को देखते हुए बीजेपी इस कानून के समर्थन में मैदान में आ गई है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित होकर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार से नागरिकता संशोधन कानून को अविलंब लागू करने की मांग की। इस दौरान सिंधी व अन्य समाजों के वो तमाम शरणार्थी भी मौजूद थे जिन्हें इस कानून के जरिये भारत की नागरिकता मिल सकेगी। प्रदेश में नागरिकता संशोधन और पढ़े