अलग- थलग पड़े अजित पंवार, मुश्किल में बीजेपी..!
इंदौर : महाराष्ट्र में संवैधानिक नियम- प्रक्रिया को धता बताकर रात के अंधेरे में चोरी छुपे सरकार बनाने का बीजेपी का दांव उल्टा पड़ गया है। जिस अजित पंवार को साधकर उसने एनसीपी विधायकों को तोड़ने और बहुमत का जुगाड़ करने की कोशिश की वह बेदम साबित हुई है। सरकार बनाने के बाद जश्न मना रहे बीजेपी नेताओं के चेहरे पर शाम होते- होते हवाइयां उड़ने लगी। आतिशबाजी की चमक गायब हो गई और लड्डुओं का स्वाद कसैला हो गया। और पढ़े











