Category Archives: राजनीति

मप्र के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार- शोभा ओझा

Last Updated:  Sunday, November 3, 2019  12:23 pm

इंदौर : मप्र में बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाकर 4 नवम्बर को प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह पूरे प्रदेश में प्रेस वार्ताओं के जरिये मोदी सरकार पर मप्र के साथ भेदभाव का आरोप लगा रही है। रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने मोदी सरकार और और पढ़े

बीजेपी- शिवसेना में बढ़ी तल्खी, नए समीकरण के संकेत..!

Last Updated:  Saturday, November 2, 2019  9:25 am

मुम्बई : विधानसभा का चुनाव मिलकर लढने के बावजूद बीजेपी- शिवसेना में तल्खी बढ़ती जा रही है। शिवसेना 50- 50 के फार्मूले पर सत्ता का बंटवारा चाहती है। उसकी प्रमुख मांग सीएम पद को लेकर है। वह चाहती है कि ढाई- ढाई साल के लिए शिवसेना और बीजेपी का सीएम बनें। बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है। उसका मानना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते पूरे पांच साल सीएम उसी का ( देवेंद्र फडणवीस) होगा। शिवसेना आदित्य ठाकरे और पढ़े

झारखंड में पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

Last Updated:  Saturday,   9:18 am

नई दिल्ली : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को वहां 5 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे और 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी वहीं चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को होगी। 20 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा। पहले चरण में 13, दूसरे चरण में 20, तीसरे और पढ़े

4 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

Last Updated:  Thursday, October 31, 2019  4:27 pm

इंदौर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभाग के नगर संयोजकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में हर मोर्चे पर विफल प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पर होने वाले किसान आक्रोश आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक मेंं संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने और पढ़े

भूरिया को पीसीसी चीफ बनाने की मांग हुई तेज

Last Updated:  Monday, October 28, 2019  5:38 pm

इंदौर : सीएम की कुर्सी ज्योतिरादित्य सिंधिया से छीनने के बाद कमलनाथ ने पीसीसी चीफ का पद भी उनकी झोली में नहीं जाने दिया। इसके चलते आजतक इस पद पर किसी अन्य नेता की भी ताजपोशी नहीं हो पाई है। हालांकि वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के झाबुआ विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर पीसीसी चीफ को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह के बाद अब सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले और पढ़े

सज्जन वर्मा ने प्रभु श्रीराम से की कमलनाथ की तुलना..!

Last Updated:  Monday,   4:18 pm

इंदौर : सोमवार को मालवा मिल क्षेत्र स्थित नीलकमल टॉकीज परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा में भाग लेने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सीएम कमलनाथ की तुलना प्रभु श्रीराम से की। यही नहीं उन्होंने विपक्ष की तुलना असुरों से कर दी। राम की तरह कमलनाथ ने कांग्रेस का वनवास खत्म किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर और रावण का विनाश कर अयोध्या लौटे थे। अयोध्या और पढ़े

9 व 10 नवम्बर को होंगे बीजेपी मण्डल अध्यक्षों के चुनाव

Last Updated:  Saturday, October 26, 2019  12:48 pm

इंदौर : बीजेपी कार्यालय इंदौर पर संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक आहूत की गई। इस दौरान संगठन चुनाव के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी हेमंत खंडेलवाल, सह प्रभारी विजेश लूणावत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण और पढ़े

महाराष्ट्र और हरियाणा में बढ़ा है बीजेपी का वोट शेयर- कैलाशजी

Last Updated:  Saturday,   6:41 am

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में बीजेपी का वोट शेयर बढा है। दोनों राज्यों में वह सरकार बनाने जा रही है। इसलिए ये कहना गलत है कि पार्टी का ग्राफ गिरा है। श्री विजयवर्गीय शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। महाराष्ट्र में सफलता का प्रतिशत 70 से ज्यादा। कैलाशजी का कहना था कि महाराष्ट्र में बीजेपी की सफलता का औसत 70 फीसदी से ज्यादा है। पिछले और पढ़े

कमलनाथ पर कैलाशजी का पलटवार बोले ‘अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा’

Last Updated:  Friday, October 25, 2019  2:21 pm

इंदौर : झाबुआ विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद दिए गए सीएम कमलनाथ के बयान कि ‘बीजेपी उनकी सरकार गिराकर बताए’ पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जोरदार पलटवार किया है। शुक्रवार को इस बारे में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम कमलनाथ अहंकार की भाषा बोल रहे हैं। अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा। असल में जनता चाहती है कि ये सरकार गिर जाए। सीएम कमलनाथ ने एक भी और पढ़े

झाबुआ में जोरदार जीत का कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न

Last Updated:  Thursday, October 24, 2019  2:50 pm

इंदौर : झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की बड़े अंतर से जीत का जश्न कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश में जोरदार ढंग से मनाया। इंदौर में कांग्रेस कार्यालय गाँधीभावन पर पार्टी के कार्यकारी शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे व मुख्य प्रवक्ता भंवर शर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक- दूसरे को झाबुआ जीत की बधाई दी। इस मौके पर जय- जय कमलनाथ, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। लड्डू बांटे गए और जमकर और पढ़े