Category Archives: राजनीति

कांतिलाल भूरिया ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत

Last Updated:  Thursday, October 24, 2019  11:30 am

इंदौर : झाबुआ विधानसभा सीट बीजेपी के हाथ से छीन गई है। यहां हुए उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 27 हजार से भी अधिक मतों से जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार भानु भूरिया को पराजित किया। दोनों ही दलों ने इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। सीएम कमलनाथ ने यहां कांतिलाल भूरिया के समर्थन में कई सभाओं को संबोधित किया था। उनकी सरकार के करीब 14 मंत्री भी वहां डेरा जमाए हुए थे। उधर और पढ़े

लक्ष्मण- शिवराज की गुप्त मन्त्रणा से सियासी सरगर्मी तेज..!

Last Updated:  Wednesday, October 23, 2019  3:30 pm

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को बीजेपी नेता और पूर्व सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच बन्द कमरे में करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। हालांकि दोनों नेताओं ने इसे सौजन्य भेंट बताया पर राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात ने सरगर्मी पैदा कर दी है। इसे लक्ष्मण सिंह की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वे कांग्रेस में की जा और पढ़े

एक्जिट पोल : महाराष्ट्र में बीजेपी- शिवसेना युति की सत्ता में होगी वापसी..!

Last Updated:  Monday, October 21, 2019  4:09 pm

मुम्बई : महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए मतदान समाप्त होते ही विभिन्न न्यूज़ चैनलों पर एक्जिट पोल के नतीजे झलकने लगे। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी- शिवसेना युति के फिर से सत्ता में लौटने के आसार नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे के एक्जिट पोल के अनुसार 288 सीटों में से बीजेपी- शिवसेना युति को 166 से 194 सीटें मिलने की संभावना है जो दो तिहाई बहुमत के करीब है। कांग्रेस- एनसीपी गठबंधन और पढ़े

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में 59 फीसदी मतदान

Last Updated:  Monday,   4:01 pm

मुम्बई : महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिये सोमवार ( 21 अक्टूबर) को वोट डाले गए। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 59 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई सेलेब्रिटीज ने किया मतदान। सचिन तेंडुलकर, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान, शाहरुख, आमिर खान, रितेश- जेनेलिया देशमुख, सन्नी देओल, जावेद अख्तर, शबाना आजमी सहित कई सेलेब्रिटीज ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिग्गज राजनेताओं ने अपने – अपने क्षेत्रों में डाले वोट। संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम और पढ़े

सावरकर ने नहीं मांगी थी अंग्रेजों से माफी – मौर्य

Last Updated:  Sunday, October 20, 2019  4:20 pm

इंदौर : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को इंदौर प्रवास पर थे। उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद बीजेपी दफ्तर में पत्रकारों से भी चर्चा की। हाल ही में लखनऊ में हुई हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर पत्रकारों ने उनपर सवालों की बौछार कर दी। श्री मौर्य का इसपर कहना था कि कमलेश तिवारी की हत्या की घटना बेहद दुखद है। यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर और पढ़े

लगातार चुनाव और भारी बारिश ने बिगाड़ी देश की आर्थिक सेहत – कुलस्ते

Last Updated:  Sunday,   4:14 pm

इंदौर : केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की माने तो पहले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव और इस बार हुई भारी बारिश का असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। इसके चलते आर्थिक मंदी के हालात पैदा हुए। श्री कुलस्ते रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंदी से निपटने के ठोस उपाय किये जा रहे हैं। जल्दी ही हालात बेहतर होंगे। मोदी सरकार और पढ़े

मप्र में निवेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को प्रहलाद पटेल का करारा जवाब

Last Updated:  Friday, October 18, 2019  11:05 pm

इंदौर : ‘मेग्नीफिसेन्ट एमपी’ की आड़ में पूर्व की शिवराज सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी करने वाले कांग्रेस के नेताओं को केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेसियों को नसीहत देते हुए कहा कि मप्र के निवासी होने के नाते हम सभी चाहते हैं कि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए और युवाओं को रोजगार मिले। सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। जो लोग वाहवाही लूटने के प्रयास में सियासत कर और पढ़े

शिवराज सरकार में सिर्फ एमओयू साइन हुए, धरातल पर कुछ नहीं हुआ- नकुल नाथ

Last Updated:  Friday,   10:56 pm

इंदौर : मेग्नीफिकेन्ट मध्यप्रदेश सम्मिट 2019 में शरीक होने आए छिंदवाड़ा से कांग्रेस के युवा सांसद नकुल नाथ ने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्व में भी कई इन्वेस्टर सम्मिट हुई परन्तु वो जमीन पर कितनी असरदार रही यह प्रदेश की जनता के सामने है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय करोडो रुपए खर्च कर आयोजित करवाई गई इन्वेस्टर सम्मिट में सिर्फ एमओयू साइन किये गए पर वो और पढ़े

मप्र के इतिहास की भ्रष्टतम सरकार है कमलनाथ सरकार- शिवराज

Last Updated:  Wednesday, October 16, 2019  2:08 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ‘मैग्नीफिसेंट एमपी’ के आयोजन के पहले प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा हालांकि उन्होंने इंवेस्टर समिट की आलोचना नही की लेकिन बातों ही बातों में कांग्रेस के मंत्रियों और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कमलनाथ सरकार को प्रदेश के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा पर किया पलटवार । शिवराज ने पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा द्वारा प्रदेश की सड़कों की तुलना बीजेपी और पढ़े

मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान, 31 पर की गई है रासुका की कार्रवाई

Last Updated:  Wednesday,   1:26 pm

इंदौर : मिलावट खोरों के खिलाफ शासन- प्रशासन का अभियान सतत जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जेल की हवा खिलाई जाएगी। यह कहना है मप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट का । वे बुधवार को पत्रकार वार्ता के जरिये पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने मिलावट के खिलाफ युद्ध को अपनी नीति बताते हुए कहा कि बीते तीन माह में मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई और पढ़े