Category Archives: राजनीति

आकाश की बैटिंग से खफा हुए पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, July 2, 2019  1:33 pm

नई दिल्ली: विधायक आकाश विजयवर्गीय की बल्लेबाजी ने उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय को संकट में डाल दिया है। कैलाशजी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं इसलिए नेशनल मीडिया पर आकाश की आड़ में उनपर जमकर निशाना साधा गया। समूचे घटनाक्रम से पार्टी की हुई छीछालेदर ने शीर्ष नेतृत्व को नाराज कर दिया। यही कारण है कि मंगलवार को नई दिल्ली में आहूत की गई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त लहजे में इस तरह की और पढ़े

शिद्दत के साथ करता रहूंगा जनता की सेवा- आकाश

Last Updated:  Sunday, June 30, 2019  8:01 am

इंदौर: जमानत मिलने के बाद रविवार सुबह जेल से रिहा हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मीडिया से संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि होने के नाते वे जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। तन, मन, धन से पहले भी उन्होंने जनता की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। निगम अधिकारी को बैट मारने पर हुई थी जेल। आपको बता दें कि बीते बुधवार को गंजी कम्पाउंड क्षेत्र और पढ़े

पुरानी तस्वीर को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार- फलनीकर

Last Updated:  Sunday,   6:34 am

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई के मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी। सियासतदानों और मीडिया ने आकाश के बहाने उनके पिता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भी जमकर निशाने साधे। पुराने मामले और तस्वीरें खोद- खोदकर निकाले गए। उनके साथ झूठी- सच्ची कहानियां भी बना दी गई। ऐसी ही एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कैलाशजी हाथ में जूता लिए हुए हैं। उनके सामने तत्कालीन कर्तव्यनिष्ठ पुलिस और पढ़े

फ़ोटो जर्नलिस्ट बरनाले की सूझबूझ से बची युवक की जान

Last Updated:  Saturday, June 29, 2019  9:25 am

इंदौर: राजवाड़ा चौक में बीजेपी के धरना आंदोलन के खत्म होने के कुछ ही देर पहले एक युवक के आत्मदाह के प्रयास से हड़कम्प मच गया। समय रहते दबोच लेने से उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। फ़ोटो जर्नलिस्ट बरनाले ने दिखाई सूझबूझ। शुक्रवार को प्रशासन पर कांग्रेस के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने धरना दिया था। धरने में पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। और पढ़े

प्रशासन के कांग्रेसीकरण का आरोप लगाकर बीजेपी ने दिया धरना

Last Updated:  Friday, June 28, 2019  3:56 pm

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को बदले की राजनीति बताते हुए बीजेपी ने कमलनाथ सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने जिला और पुलिस प्रशासन के कांग्रेसीकरण का आरोप लगाते हुए राजवाड़ा चौक में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश की कमलनाथ सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया। शासन- प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप। धरने में नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने और पढ़े

सतना में बीजेपी नेता ने पंचायत सीईओ पर किया जानलेवा हमला

Last Updated:  Friday,   12:25 pm

सतना: लगता है बीजेपी के नेताओं में कानून हाथ में लेकर सारी हदें लांघने की होड़ मच गई है। इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय की निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस पर की गई बल्लेबाजी से अन्य बीजेपी नेता भी प्रेरणा लेने लगे है। सतना जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष एक बीजेपी नेता हैं। उन्होंने किसी बात से खफा होकर नगर पंचायत के सीईओ पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ इस हमले और पढ़े

प्रशासन के कांग्रेसीकरण के खिलाफ बीजेपी देगी धरना

Last Updated:  Thursday, June 27, 2019  8:12 pm

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय गंजी कम्पाउंड में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते पीड़ित परिवारों {किराएदारों } के बुलावे पर उनकी मदद के लिए गए थे। निगम अधिकारी कथित रूप से खतरनाक घोषित मकान में रह रहे किराएदारों और घर की महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक होने के नाते आकाश ने निगम अधिकारियों के बर्ताव पर ऐतराज जताया तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। आकाश ने निगमायुक्त को भी मकान के फोटो भेजकर कार्रवाई और पढ़े

निगम अधिकारियों ने की थी बदसलूकी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Last Updated:  Thursday,   3:21 pm

इंदौर: बुधवार को गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के जिस जर्जर मकान को लेकर हुए विवाद और मारपीट की घटना में विधायक आकाश विजयवर्गीय को जेल की हवा खानी पड़ी, उस मकान के किराएदारों ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिये अपना पक्ष रखा। उनका कहना था कि निगम अधिकारी- कर्मचारी मकान मालिक के साथ मिलकर उन्हें जबरन बेदखल करना चाहते थे। निगम अधिकारियों- कर्मचारियों ने घर की महिलाओ को घसीटकर बाहर निकाला उनके साथ बदसलूकी की और अपशब्द कहे। विधायक आकाश और पढ़े

जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं सुनते हैं निगम अधिकारी- आकाश

Last Updated:  Thursday,   3:14 pm

इंदौर: निगम अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी गिरफ्तारी से पूर्व मीडिया से चर्चा करते हुए सफाई भी दी। उनका कहना था कि कांग्रेस के नेता मकान मालिकों व निगम अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके कच्चे घरों को जर्जर बताकर तुड़वा रहे हैं। ताकि किराएदारों को बाहर कर जमीन पर कब्जा किया जा सकें। उन्होंने रावजी बाजार क्षेत्र में एक मकान तोड़े जाने में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के समर्थकों का हाथ बताते हुए और पढ़े

निगम अधिकारी से मारपीट मामले में आकाश को जेल

Last Updated:  Thursday,   2:59 pm

इंदौर: निगम अधिकारी से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्हें एमजी रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। आकाश बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र हैं। ये था घटनाक्रम। बताया जाता है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय निगम मुख्यालय के पीछे गंजी कंपाउंड में एक कथित रूप से जर्जर मकान को तोड़ने की कार्रवाई रुकवाने पहुंचे थे। वहां उनका निगम अधिकारियों और पढ़े