Category Archives: राजनीति

सदस्यता अभियान में जोर- शोर से जुटी बीजेपी, सदस्यता कार्ड भी किये जा रहे वितरित

Last Updated:  Tuesday, July 9, 2019  4:08 pm

इंदौर:सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यता अभियान के लिये नगर प्रभारी दिनेश टांक, सह प्रभारी संतोष गुर्जर एवं राजीव बागड़ी को बनाया गया। साथ ही सदस्यता अभियान हेतु विधानसभा 1 के प्रभारी शुभम सोलंकी, सह प्रभारी प्रभात आवले, विधानसभा 2 के प्रभारी श्याम मेवाड़ा, सह प्रभारी संजय कौशल विधानसभा 3 की प्रभारी मोनिका गौड़, 4 के प्रभारी संकल्प वर्मा, सह प्रभारी विजय देवड़ा, और पढ़े

बीजेपी के संभागीय संगठन मंत्री पद से हटाए गए जोशी

Last Updated:  Monday, July 8, 2019  6:21 pm

उज्जैन: लगता है बीजेपी की ग्रहदशा ठीक नहीं चल रही है। पार्टी के जिम्मेदारों की हरकतें उसकी छवि को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। विधायक आकाश की बैटमारी का विवाद अभी थमा ही था कि उज्जैन बीजेपी के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी की आपत्तिजनक चैटिंग और वीडियो वायरल होने से पार्टी को शर्मसार होना पड़ा। मामले की जानकारी लगते ही बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व सक्रिय हुआ और प्रदीप जोशी को संभागीय संगठन मंत्री के प्रभार से तत्काल मुक्त कर दिया और पढ़े

अपनी सदस्य संख्या 15 करोड़ तक ले जाने का बीजेपी ने तय किया लक्ष्य

Last Updated:  Saturday, July 6, 2019  4:27 pm

इंदौर: जनसंघ के संस्थापक पण्डित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को बीजेपी के सदस्यता अभियान का आगाज देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी हुआ। सुबह विजयनगर चौराहा स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सैनिक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को पार्टी का सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। सांसद शंकर लालवानी सहित कई पार्टी नेता इस दौरान मौजूद रहे।वहीं शाम को महापौर और विधायक मालिनी और पढ़े

कमलनाथ सरकार के लिए भारी है आगामी एक माह- गोपाल भार्गव

Last Updated:  Saturday,   2:40 pm

इंदौर: मप्र में कमलनाथ सरकार को 7 माह पूरे हो गए हैं पर एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया है। किसान परेशान हैं। वे अभी भी कर्ज माफी की राह देख रहे हैं। सहकारी सोसायटियां और बैंकें दिवालिया होने की कगार पर हैं। बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिल सका हैं। अपहरण, हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों में भारी इजाफा हुआ है। कानून- व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है। ये सरकार विनाशकारी सरकार साबित हुई और पढ़े

‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ‘ को साकार करनेवाला बजट

Last Updated:  Friday, July 5, 2019  6:23 pm

इंदौर: बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा का कहना है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट प्रस्तुत किया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ‘ को साकार करने वाला बजट है। इसमें स्टेंड अप इंडिया एवं अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं, एससी/एसटी वर्ग उद्यमियों को लाभ दिया मिलेगा। छोटे दुकानदारों को प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना के तहत पेंशन का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए ‘नारी तू नारायणी’ योजना लांच और पढ़े

विधायक नितेश राणे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

Last Updated:  Friday,   3:49 pm

मुम्बई:महाराष्ट्र में कांग्रेस के बाहुबली नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे और उनके 9 समर्थकों को अदालत ने 4 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। नितेश राणे कणकवली सीट से विधायक हैं। एक दिन पूर्व नितेश राणे अपने विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले मुम्बई- गोवा राजमार्ग और वहां गड नदी पर बने पुल का निरीक्षण करने गए थे। गड्ढों से भरी सड़क और पुल की हालत देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के सब इंजीनियर और पढ़े

आकाश की बैटमारी से चर्चित मकान को निगम ने किया धराशायी

Last Updated:  Friday,   3:02 pm

इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय की बैटमारी से चर्चित हुए गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के कथित खतरनाक मकान को नगर निगम के अमले ने ढहा दिया। शुक्रवार सुबह भारी भरकम अमले और 6 जेसीबी के साथ निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को बैरिकेड लगाकर बन्द करने के साथ बड़ी तादाद में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हैरत की बात ये रही कि सैकड़ों निगमकर्मियों को भी हेलमेट, सुरक्षा जैकेट और लठ के साथ खड़ा कर दिया गया। हालात और पढ़े

सब इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेलने वाले कांग्रेसी विधायक नितेश राणे गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday, July 4, 2019  8:29 pm

मुम्बई: सब इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को रस्सी से बांधकर बदसलूकी करने और उन्हें कीचड़ में नहलाने के मामले में कणकवली {महाराष्ट्र } के विधायक नितेश राणे को दो समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर आईपीसी की धारा 353, 342, 332, 323,324, 120 ए, 143,147, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। नितेश राणे ने खुद ही पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। मुम्बई- गोवा राजमार्ग की दुर्दशा से थे नाराज। कणकवली के विधायक नितेश और पढ़े

कांग्रेस के विधायक ने सरकारी अधिकारी को कीचड़ से नहलाया

Last Updated:  Thursday,   1:32 pm

मुम्बई: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय का निगम अधिकारी को बैट मारने को लेकर हुआ हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक नितेश राणे की शर्मसार करनेवाली करतूत सामने आई है। अधिकारी को कीचड़ से नहलाया। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और रसूखदार नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे अपने विधानसभा क्षेत्र कणकवली के पास से गुजरने वाले मुम्बई- गोवा राजमार्ग का जायजा लेने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। और पढ़े

आरएसएस मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत

Last Updated:  Thursday,   9:59 am

मुम्बई: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को मुम्बई पहुंचे। वहां वे मानहानि के एक मुकदमें के सिलसिले में शिवड़ी कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाए थे। उसी के चलते आरएसएस से जुड़े एक वकील धृतिमान जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा और पढ़े