Category Archives: राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

Last Updated:  Sunday, July 9, 2023  8:49 pm

मालवा की धरती पर सिर्फ भोजन ही अच्छा नहीं मिलता, स्वागत भी अच्छा किया जाता है : केंद्रीय मंत्री यादव केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। इंदौर : इंदौर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, नगर पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों को संबोधित किया। ऐतिहासिक जीत के साथ बनेगी सरकार। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पढ़े

कांग्रेस व दिग्विजय सिंह के डीएनए में अंग्रेजों और मुगलों के जींस हैं : वीडी शर्मा

Last Updated:  Sunday,   4:24 pm

प्रदेश सहित देश में किस तरह माहौल बिगड़े इस षड्यंत्र में दिग्विजय सिंह की है अग्रणी भूमिका । इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का आरोप है कि देश एवं प्रदेश में षड्यंत्र करके अस्थिरता एवं हालात बिगड़ने का कार्य करने वाले लोगों में मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह की अग्रणी भूमिका है। आद्य सरसंघचालक गुरुजी गोलवलकर के बारे में झूठ लिखकर सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करके परोसना कानूनन अपराध तो है ही, समाजों में इससे और पढ़े

जैन मुनि की हत्या कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों का परिणाम : विहिप

Last Updated:  Sunday,   4:06 pm

कांग्रेस राज में कर्नाटक में बेखौफ हो गए हैं जिहादी तत्व। नई दिल्ली : बीते बुधवार को कर्नाटक के बेलगाव के चिकोड़ी में दिगंबर जैन मुनि श्री काम कुमार नंदी की नृशंस हत्या ने भारत के धार्मिक व अध्यात्मिक जगत को स्तब्ध कर दिया है। घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्वभर को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैनमुनि का अपहरण कर जिहादियोंं द्वारा उनके पावन शरीर और पढ़े

गुरु गोलवलकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे दिग्विजय सिंह

Last Updated:  Sunday,   4:42 am

तुकोगंज थाने में दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर। इंदौर : आरएसएस के खिलाफ सोशल मीडिया पर अवांछित पोस्ट कर उसकी छवि धूमिल करने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। गुरु गोलवलकर के खिलाफ डाली थी अवांछित पोस्ट। बताया जाता है कि दिग्विजय सिंह ने द्वितीय सर संघ चालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के साथ और पढ़े

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का इंदौर विमानतल पर जोरदार स्वागत

Last Updated:  Sunday,   4:36 am

बीजेपी के मप्र चुनाव प्रभारी हैं भूपेंद्र यादव। रविवार, 9 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत। 9 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव शनिवार रात इंदौर आए।विमानतल पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, रविवार 9 और पढ़े

विहिप मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न

Last Updated:  Thursday, July 6, 2023  9:05 pm

बीते छह माह की समीक्षा के साथ आगामी छह माह की बनाई गई कार्ययोजना। इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रान्त के 3 दिवसीय अभ्यास वर्ग-बैठक का रविवार को समापन हुआ। बैठक में प्रान्त, विभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।तीन दिवसीय बैठक की जानकारी देते हुए विहिप के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने बताया किविहिप केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल के साथ प्रान्त के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा और पढ़े

चाचा से बगावत कर अजित पंवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Last Updated:  Sunday, July 2, 2023  9:41 pm

छगन भुजबल सहित अजित पंवार समर्थक 9 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ। 40 एनसीपी विधायकों के समर्थन का भी किया दावा। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर भी जताया हक। शिवसेना के बाद एनसीपी को भी तोड़ने में कामयाब हुई बीजेपी। मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, वह सच साबित हुई। शिवसेना के बाद बीजेपी ने एनसीपी में भी सेंध लगा दी। शरद पंवार के भतीजे अजित पंवार ने अपने समर्थक और पढ़े

13 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एक वर्ष का कारावास

Last Updated:  Saturday, July 1, 2023  5:43 pm

10 हजार रुपए का लगाया गया जुर्माना। शासकीय कार्य में बाधा डालने का माना गया दोषी। इंदौर : राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। ये मामला 13 साल पहले राजगढ़ में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी उक्त प्रदर्शन में शामिल थे। वर्ष 2010 में राजगढ़ में हुए प्रदर्शन मेें कांग्रेस और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की कार्यसंस्कृति को बदला : नड्डा

Last Updated:  Friday, June 30, 2023  8:08 pm

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- प्रो एक्टिव और प्रो रिस्पांसिव हैं भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें। खरगोन : देश पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, तो कांग्रेस के लोग उसका सबूत मांगते हैं। कारगिल में हमारे जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ा था, लेकिन 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने कारगिल के चेप्टर को ही स्कूली पाठ्यक्रम से हटा दिया। ये देश के लिए और पढ़े

बीजेपी सरकार ने छीनी आदिवासियों की आजीविका

Last Updated:  Friday,   8:04 pm

कांग्रेस ने मांडू में खुरासानी इमली के पेड़ निजी कंपनी को सौंपने का मामला उठाया। वन विभाग, धार प्रशासन को भेजा लीगल नोटिस। इंदौर : कांग्रेस ने मांडू के खुरसानी इमली के पेड़ का मामला उठाते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार पर पर्यावरण को हानि पहुंचाने और आदिवासियों का हक और आजीविका छीनने का आरोप लगाया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक जयेश गुरनानी और संभागीय प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि खुरसानी इमली एक और पढ़े