Category Archives: राजनीति

तीसरे विकल्प की तलाश में हैं मप्र के नागरिक, अक्टूबर में करेंगे नए दल का ऐलान – डॉ. मिश्रा

Last Updated:  Thursday, September 22, 2022  8:47 pm

इंदौर : आज समाज में जो परिस्थितियां हैं, उसमें बदलाव के लिए राजनीति ही एकमात्र जरिया है।इसके लिए पढ़े-लिखे तबके को आगे आना होगा। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और शहरों के मास्टर प्लान जैसे अहम मसलों का इलाज ब्यूरोक्रेसी के पास नहीं है। यह बात पूर्व नौकरशाह डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कही। वे शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। तीसरे विकल्प की तलाश में हैं मप्र के नागरिक। भारतीय प्रशासनिक सेवा से और पढ़े

मोदी सरकार की योजनाओं और बड़े निर्णयों पर केंद्रित प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

Last Updated:  Thursday,   12:28 am

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके तहत सेवा पखवाड़े के पांचवें दिन रीगल तिराहा स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में प्रधानमंत्री के कार्यकाल की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाप्रदर्शनी का शुभारभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनसामान्य ,महिलाओं, किसानों, युवाओं और वृद्धजनों के लिए चलाए जा रही योजनाओं और पढ़े

सेवा पखवाड़े के तहत बीजेपी खेल प्रकोष्ठ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Last Updated:  Tuesday, September 20, 2022  10:16 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बीजेपी सेवा पखवाड़ा मना रही है। सेवा पखवाड़े के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड स्तर पर विभिन्न अमृत सरोवर एवं जल स्त्रोतों जैसे कुएं ,तालाब, बावड़ियों आदि की साफ सफाई की गई साथ ही घर-घर जाकर जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया । बीजेपी खेल प्रकोष्ठ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर। उधर, और पढ़े

जनजागरुकता रथ को विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिखाई हरी झंडी

Last Updated:  Tuesday,   10:03 pm

इंदौर : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिले इस हेतु नगर निगम द्वारा जन जागरूकता रथ का विधायक आकाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शहरी गरीबी उपशमन प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि निगम द्वारा घर घर जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को मिले इस हेतु सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसी के साथ निगम द्वारा शासन की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने और पढ़े

हरा – भरा मध्यप्रदेश गीत की युवा मोर्चा ने की लॉन्चिंग

Last Updated:  Tuesday,   12:44 pm

इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को हरा-भरा मध्य प्रदेश को लेकर गीत लॉन्च किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इसे लॉन्च किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर का युवा मोर्चा नवाचार के लिए जाना जाता है हमारा इंदौर, लघु भारत या कहें मिनी इंडिया जैसा है आज देश के अलग-अलग प्रदेशों के लोग यहां रहते हैं। युवाओं की दृष्टि से देखेंगे तो हर क्षेत्र का और पढ़े

कांग्रेस का निगम मुख्यालय पर हल्ला बोल, जनहित और कांग्रेस पार्षदों के वार्डों की अनदेखी का लगाया आरोप

Last Updated:  Monday, September 19, 2022  10:29 pm

इंदौर : भाजपा शासित नगर निगम परिषद द्वारा कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभाव, अवैध निर्माण में अधिकारियों की मिलीभगत, टैंकरों पर की जा रही फिजूलखर्ची सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की अगुवाई में कांग्रेस पार्षद दल और अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने सोमवार 19 सितंबर को निगम मुख्यालय पर जोरदार धरना – प्रदर्शन किया। इस दौरान महापौर और बीजेपी निगम परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।धरना – प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और पढ़े

नशे में धुत्त होने से जर्मनी में विमान से उतारे गए पंजाब के सीएम भगवंत मान..?

Last Updated:  Monday,   9:21 pm

शिरोमणि अकाली दल ने लगाया आरोप, मीडिया रिपोर्ट्स का दिया हवाला, आप पार्टी से मांगी सफाई। चंडीगढ़ : नशे की आदत के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नए विवाद में फंस गए हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जर्मनी से भारत आने के लिए वह नशे में धुत्त होकर विमान में सवार हो गए थे, अन्य यात्रियों के एतराज जताने पर उन्हें एयर लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया। इस घटनाक्रम के चलते विमान के उड़ान भरने और पढ़े

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की अयोध्या यात्रा

Last Updated:  Saturday, September 17, 2022  8:36 pm

वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्रियों के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए विधायक शुक्ला। इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र के 600 नागरिकों के साथ एक बार फिर अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह यात्रा उन्होंने प्रधानमंत्री को समर्पित की । विधायक शुक्ला, दिसंबर 2021 से हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवा रहे हैं। 4 दिन की इस और पढ़े

वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्री विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर जाएंगे

Last Updated:  Friday, September 16, 2022  7:21 pm

यात्रा की सारी तैयारी हुई मुकम्मल। इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा में शनिवार को 600 नागरिक रवाना होंगे । इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो गई है । विधायक संजय शुक्ला इस यात्रा के माध्यम से एक कीर्तिमान रचने में लगे हुए हैं । अयोध्या में भगवान राम लला की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन करने और राम लला की पूजा अर्चना करने के लिए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हर महीने और पढ़े

जनसंख्या असंतुलन है बड़ी चुनौती, बहुसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा – ढोले

Last Updated:  Friday,   11:13 am

इंदौर : किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या उस राष्ट्र का भविष्य निश्चित करती है। जनसंख्या का असंतुलन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सामाजिक चुनौती है जहाँ हर छोटा बड़ा निर्णय संख्यात्मक बहुमत पर निर्भर हो वहां यह चुनौती और गंभीर हो जाती है। आंकड़े बताते हैं यह असंतुलन स्वभाविक नहीं है यह एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। ये कहना है आरएसएस के धर्म जागरण प्रमुख शरद ढोले का। वे संस्कृति संवर्धन न्यास के बैनर तले रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित व्याख्यान और पढ़े