Category Archives: राज्य

सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता

Last Updated:  Wednesday, August 17, 2022  4:27 pm

सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी महेन्द्र रजक का शव मिल गया है। उनकी आई-20 कार भी बरामद हो गई है। मप्र तहसीलदार संघ के अध्यक्ष, तहसीलदार (शाजापुर में पदस्थ) नरेन्द्र सिंह की तलाश जारी है।दोनों रात में कार से वापस लौट रहे थे। सिवान नदी की पुलिया पार करते हुए कार सहित बह गए थे। बता दें कि शाजापुर जिले की मोमन बड़ोदिया तहसील में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र और पढ़े

इंदौर संभाग के पर्यटन स्थलों पर 20 दिनों के लिए आवागमन प्रतिबंधित

Last Updated:  Wednesday,   4:20 pm

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा की। इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ के सम्बंध में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की वीसी के माध्यम से वर्चुअल समीक्षा की। वीसी में आईजी राकेश गुप्ता सहित इंदौर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के इंचार्ज व एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित और पढ़े

कांग्रेस ने बांध फूटने की फैलाई झूठी खबर, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – सिलावट

Last Updated:  Wednesday,   1:13 am

सरकार का आपदा प्रबंधन रहा कारगर, एक भी जन व पशु धन की नहीं हुई हानि। इंदौर : कारम बांध स्थल से लौटे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि कांग्रेस ने बांध को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया। उसके नेता झूठ बोलते रहे कि बांध फूट गया जबकि विशेषज्ञों से सलाह कर बांध के एक हिस्से में चैनल बनाकर पानी की निकासी की गई,, हमारा आपदा प्रबंधन पूरी तरह कामयाब रहा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पढ़े

क्षतिग्रस्त कारम बांध बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की निशानी – कमलनाथ

Last Updated:  Wednesday,   1:07 am

सरकार भ्रष्टाचार पर लीपापोती का प्रयास कर रही है। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार का है बोलबाला। प्रभावितों को मिले तत्काल मुआवजा। धार : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को धार ज़िले की धरमपुरी तहसील में कारम नदी पर बने क्षतिग्रस्त बांध को देखने पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त बांध का अवलोकन किया। प्रभावित परिवारों से की मुलाकात। बांध का अवलोकन करने के बाद बरसते पानी के बीच उन्होंने धार ज़िले की धरमपुरी तहसील के दूधी गांव में पहुंचकर प्रभावित और पढ़े

बड़ी विपदा टली, कारम बांध से पानी का बहाव हुआ कम, कारगर रहा आपदा प्रबंधन

Last Updated:  Monday, August 15, 2022  8:21 am

इंदौर : कारम बांध की चैनल से पानी का बहाव अब काफी कम होने से धार व खरगौन जिले के करीब 18 गांवों पर छाया डूब का खतरा अब टल गया है। एक समय जिस तरह सैलाब बनकर पानी का रेला बह निकला था, उससे यह आशंका सताने लगी थी की यह सैलाब कहर बनकर खेतों और गांवों को बरबाद न करदे पर कुछ ही घंटों में बांध से निकल रहे पानी का वेग कम होते- होते सामान्य स्तर पर और पढ़े

सैलाब बनकर निकला कारम बांध का पानी, कई गांव और खेत डूब में आने का खतरा..!

Last Updated:  Sunday, August 14, 2022  10:12 pm

इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, गुजरी भारूडपुरा स्थित कारम बांध में मिट्टी का कटाव बढ़ने से बांध में जमा पानी सैलाब बनकर बह निकला। जिस तेजी से पानी बांध से निकल रहा है, उससे धार और खरगौन जिले के कई खेत और गांव डूब में आने का खतरा पैदा हो गया हैं। इसके चलते दोनों जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा गया है। 18 गांव करा लिए थे खाली। बीते गुरुवार को और पढ़े

एक जैसे ड्रेस कोड के साथ गुना में पत्रकारों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Last Updated:  Sunday,   3:47 pm

गुना : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को गुना जिले के पत्रकारों ने शहर के मुख्य मार्गों से भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली। यह यात्रा सुबह 11 बजे नेहरू पार्क से शुरू हुई जो हनुमान चौराहा होते हुए शास्त्री पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा में 200 से अधिक पत्रकार शामिल हुए। खास बात रही कि यात्रा में शामिल सभी पत्रकार एक जैसे ड्रेस कोड में थे। पदयात्रा में देशभक्ति के तराने लोगों के दिलों में जोश भर रहे और पढ़े

मुख्यमंत्री बांध रिसाव से उपजे हालात की लगातार कर रहे समीक्षा

Last Updated:  Saturday, August 13, 2022  9:37 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीपीडब्ल्यूडी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न एजेंसियों और विशेषज्ञों से निर्माणाधीन बांध से लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों, कलेक्टर खरगोन एवं कलेक्टर धार से भी चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रभावितों के लिए रहने, भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित कर आम जनता की और पढ़े

बांध प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट, भोजन, पानी का किया पर्याप्त इंतजाम

Last Updated:  Saturday,   9:33 pm

कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं मौजूद। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा भी की जा रही है स्थिति की निरंतर समीक्षा। इंदौर : धार जिले के भारुड़पुरा डैम (कारम) में रिसाव के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री द्वय तुलसीराम सिलावट और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर और पढ़े

जांच समिति की रिपोर्ट मिलते ही दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – सिलावट

Last Updated:  Saturday,   9:22 pm

सेना सहित राहत और बचाव कार्य में दक्ष एजेंसियां बांध प्रभावित क्षेत्रों में तैनात बांध से पानी की निकासी के लिए जा रहे प्रबंध। इंदौर : धार जिले के गुजरी स्थित कारम बांध से पानी का रिसाव रोकने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। तकनीकि विशेषज्ञों के साथ तमाम संसाधन रिसाव रोकने में लगाए गए हैं। धार व खरगौन जिले के प्रशासनिक अमले को बांध प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके भोजन और पढ़े