Category Archives: राज्य

जनप्रतिनिधियों की फर्जी नोटशीट के मामले में 30 अधिकारी- कर्मचारियों को थमाया नोटिस

Last Updated:  Sunday, August 1, 2021  2:34 pm

भोपाल : भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित 4 सांसद और एक विधायक की फर्जी नोटशीट से ट्रांसफर मामले में 30 अधिकारियों को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है. क्राइम ब्रांच रविवार को सभी अधिकारी-, कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।मामले में क्राइम ब्रांच ने राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। सीएम ऑफिस से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। फर्जी नोटशीट के जरिए की गई अनुशंसा। दरअसल,भोपाल और पढ़े

5 अगस्त से प्रारम्भ होंगी 9 वी 10 वी की कक्षाएँ, वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में बोले सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday,   1:02 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए धीरे-धीरे हमने कक्षाएँ प्रारंभ की हैं। नवीं एवं दसवीं की कक्षाएं भी 5 अगस्त से प्रारंभ की जा रही हैं। अभी ये कक्षाएँ सप्ताह में दो-दो दिन ही लगेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में स्कूल, कॉलेज तो बंद थे, परन्तु शिक्षण कार्य निरंतर चलता रहा। फिर चाहे वो और पढ़े

मेडिकल में आरक्षण के मोदी सरकार के फैसले पर कप्तान सिंह सोलंकी ने खड़े किए सवाल

Last Updated:  Sunday,   12:57 am

भोपाल : भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दो ट्वीट करके नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग को मेडीकल में दिए आरक्षण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा व राज्यसभा में चर्चा न कराने को लोकतंत्र की रुग्णता बताया है। सुप्रीम कोर्ट की निर्धारित सीमा से ज्यादा हो रहा आरक्षण। कप्तान सिंह सोलंकी ने केन्द्र की Neet परीक्षा में 27+10+10+ 7.5 पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट और पढ़े

बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों में किया कार्य विभाजन, सबनानी बनाए गए इंदौर के प्रभारी

Last Updated:  Friday, July 30, 2021  1:04 am

भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कविता पाटीदार युवा मोर्चा प्रभारी, सीमा सिंह महिला मोर्चा प्रभारी बनाए गए हैं। भगवानदास सबनानी को बीजेपी इंदौर का प्रभारी बनाया गया है।इसीतरह जीतू जिराती ग्वालियर और रणबीर रावत रीवा के प्रभारी बनाए गए हैं।

युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

Last Updated:  Friday,   12:58 am

इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल की मौत हो गई। घटना धार के समीप फोरलेन पर घटित हुई। बताया जाता है कि इंदौर निवासी नमन, अपनी साथी महिला निशानेबाज के साथ नेशनल कॉम्पिटिशन में भाग लेने जयपुर जा रहे थे। धार फोरलेन पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में निशानेबाज नमन पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथी शूटर युवती गंभीर रूप और पढ़े

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केरल में लगेगा दो दिन का लॉकडाउन…!

Last Updated:  Thursday, July 29, 2021  8:01 pm

नई दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप भले ही कम हो गया हो लेकिन लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं| रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इधर, कोरोना के मामलों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता केरल ने बढ़ा रखी है। भारत में कोरोना के जितने मामले मिल रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा केरल के हैं। केरल में होगा दो दिन का लॉक डाउन। सूत्रों के मुताबिक केरल सरकार और पढ़े

कोरोना के संक्रमण में आया उछाल, आधे से अधिक केरल से…!

Last Updated:  Wednesday, July 28, 2021  9:20 pm

नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए ममालों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 43 हजार 654 नए केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा केस सिर्फ एक राज्य केरल से हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। 640 लोगों ने बीते 24 घंटों में संक्रमण से जान गंवाई है। और पढ़े

15 अगस्त के बाद गति पकड़ेगा इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, मंत्री सिलावट से बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह

Last Updated:  Wednesday,   9:16 pm

भोपाल : जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर इंदौर मेट्रो परियोजना को लेकर चर्चा की। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक कामों के टेंडर कर दिए गए हैं और 15 अगस्त के बाद सभी काम शुरू हो जाएंगे। स्टेशन, अंडरग्राउंड स्टेशन, एलिवेटेड स्टेशन, डिपो, विद्युत लाइन ट्रांसमिशन, और कनेक्टिविटी स्टेशन की ड्राइंग व निर्माण के लिए टेंडर कर अनुबंध किया जा रहा है। और पढ़े

यूपी में ट्रक ने सड़क पर सो रहे मजदूरों को कुचला, 18 की मौत, 19 घायल

Last Updated:  Wednesday,   5:05 pm

लखनऊ : यूपी के बाराबंकी में देर रात भीषण सड़क हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। बताया जाता है कि खराबी आने के कारण बस हाइवे पर खड़ी थी और बस से उतरकर मजदूर सड़क पर सो रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी मृतक और पढ़े

हिमाचल में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया तांडव, सात से अधिक की मौत, कई लापता

Last Updated:  Wednesday,   4:56 pm

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में सात लोगों की मौत होने की खबर मिली है। नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल्लू जिले में चार और चम्बा में एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका है। लाहौल-स्पीति में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लापता हैं। मां- बेटे बाढ़ में बहे। बताया जाता है कि कुल्लू में मणिकरण के पास ब्रह्मगंगा में अचानक बाढ़ आने से 25 वर्षीय और पढ़े