Category Archives: राज्य

तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ होने तक नहीं करवाए जाएंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग का हाईकोर्ट में जवाब

Last Updated:  Tuesday, July 27, 2021  9:23 pm

भोपाल : फ़िलहाल मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे।विशेषज्ञों की सलाह और कोरोना के हालात की समीक्षा के बाद ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में इस आशय का जवाब पेश किया। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से निकाय चुनावों को लेकर जवाब तलब किया था। तीसरी लहर की स्थिति साफ होने तक चुनाव नहीं। चुनाव आयोग ने अपने जवाब में साफ किया और पढ़े

कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सिंधिया की वजह से बीजेपी को होगा नुकसान- लक्ष्मण सिंह

Last Updated:  Tuesday,   9:19 pm

इंदौर : प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत नहीं है। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। 2023 का चुनाव कांग्रेस उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेगी और जीतेगी। ये बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लक्ष्मणसिंह ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनके सवालों के जवाब दे रहे थे। संगठन को कर रहें मजबूत। लक्ष्मण सिंह का कहना था कि कमलनाथ की वरीयता को देखते हुए पार्टी का शीर्ष और पढ़े

श्रावण के पहले सोमवार पर सीएम शिवराज ने परिवार के साथ किया बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक

Last Updated:  Monday, July 26, 2021  8:49 pm

उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के पहले सोमवार 26 जुलाई को उज्जैन पहुँचकर सहपरिवार भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन कर महारूद्राभिषेक किया। महारूद्राभिषेक महाकालेश्वर मन्दिर के पुरोहितों एवं पुजारियों ने सम्पन्न कराया। महारूद्राभिषेक पूजन में मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय सिंह व कुणाल सिंह भी शामिल हुए। पूजन शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में करवाया गया। पूजन के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जन-प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा शासकीय और पढ़े

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सत्ता और संगठन की बनाई गई समन्वित टीमें

Last Updated:  Sunday, July 25, 2021  11:11 pm

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की दृष्टि से दायित्व तय किए हैं। यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं।खण्डवा लोकसभा क्षेत्र का विस्तार जिन चार जिलों तक है, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, खण्डवा जिले में प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, देवास जिले और पढ़े

राज्य उपभोक्ता आयोग की लोक अदालत में 57 लाख 95 हजार रुपए के अवार्ड पारित

Last Updated:  Sunday,   7:47 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल और प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में वृहद लोक अदालतों का आयोजन किया गया।राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार राजीव आपटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य उपभोक्ता आयोग में न्यायमूर्ति शान्तनु एस. केमकर, डॉ.मोनिका मलिक और श्याम सुन्दर बंसल की पीठ के समक्ष 83 प्रकरण सूचीबद्ध हुए। इनमें से 46 प्रकरणों में पक्षकारों का लोक अदालत के और पढ़े

भोपाल में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 1 घायल

Last Updated:  Sunday,   1:47 pm

भोपाल : होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भयावह थी कि शवों को JCB मशीन और कटर से काटकर निकाला गया। मृतकों में दो की पहचान 35 साल के हितेश निवासी खजुरी और 25 साल के आदित्य पांडे निवासी और पढ़े

मंत्री सिलावट ने की सांवेर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा, सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिए निर्देश

Last Updated:  Saturday, July 24, 2021  8:51 pm

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन अस्पताल भवनों का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री सिलावट ने अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक माह के अंत में सभी कार्यों की समीक्षा करें और प्रगति से अवगत कराएँ।बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के अलावा तहसीलदार सांवेर तपीश पांडे, डॉ. सुमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और पढ़े

महाराष्ट्र के मुम्बई और कोंकण इलाके में बाढ़ का कहर, हादसों में कई लोगों की मौत

Last Updated:  Friday, July 23, 2021  7:46 pm

मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले बारिश और बढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वर्षाजनित हादसों में कई लोगों की जान चली गई है। रेल, सड़क और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। सड़कों और घरों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रेस्क्यू के लिए और पढ़े

केवल वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही, अखबार से लेना- देना नहीं- आयकर विभाग

Last Updated:  Friday,   5:29 pm

नई दिल्ली : आयकर विभाग जब भी किसी समूह पर छापेमारी की कार्रवाई करता है, तो उसके पास उस समूह के खिलाफ पर्याप्त सबूत होते हैं। आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘दैनिक भास्कर समूह’ के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, न कि ‘दैनिक भास्कर अखबार’ पर।दैनिक भास्कर समूह केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में नहीं, बल्कि कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, हॉस्पिटैलिटी, स्कूल समेत अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत है। इनकी ही वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जॉंच एजेंसी जॉंच कर और पढ़े

महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी

Last Updated:  Thursday, July 22, 2021  7:58 pm

इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बेरोजगारी के चलते युवा खुदकुशी कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। लोगों के हजारों के बिल आ रहे हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आनेवाले समय में कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।ये बात पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में और पढ़े