महाराष्ट्र के मुम्बई और कोंकण इलाके में बाढ़ का कहर, हादसों में कई लोगों की मौत

  
Last Updated:  July 23, 2021 " 07:46 pm"

मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले बारिश और बढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वर्षाजनित हादसों में कई लोगों की जान चली गई है। रेल, सड़क और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। सड़कों और घरों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रेस्क्यू के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें भी तैनात कर दी गई है। बाढ़ के चलते कई रूटों पर रेल सेवा भी निरस्त कर दी गई है।

भूस्खलन से 36 लोगों की मौत।

रायगढ़ जिले में तीन अलग- अलग स्थानों पर बारिश और बाढ़ से भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से 36 लोगों की मौत हो गई। मलबे से लोगों को निकालने का कार्य अभी भी जारी है। इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

मुम्बई में इमारत गिरी, 3 की मौत।

भारी बारिश से मुंबई के गोवंडी इलाके में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रत्नागिरी, सातारा में भी हालात गंभीर।

महाराष्ट्र के सतारा जिले स्थित कोयना नदी में बाढ़ आने के चलते आस-पास के इलाकों में पानी घुस गया। कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। उधर रत्नागिरी के चिपलुन में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को फ़ूड के पैकेट पहुंचाएं जा रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *