भोपाल : होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भयावह थी कि शवों को JCB मशीन और कटर से काटकर निकाला गया। मृतकों में दो की पहचान 35 साल के हितेश निवासी खजुरी और 25 साल के आदित्य पांडे निवासी अवधपुरी के रूप में हुई है। शेष दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। गंभीर घायल का नाम हनी बताया गया है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े तीन बजे भोपाल-होशंगाबाद रोड स्थित सुरेन्द्र लैड मार्क के सामने हुआ। तेज रफ्तार कार पीछे से टाइल्स भरे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार युवकों के चेहरे बुरी तरह कुचल गए।
मृतक हितेश, आदित्य और अन्य दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल होशंगाबाद रोड पर हादसे में 4 युवकों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Related Posts
February 21, 2022 ऑनलाइन देखी जा सकती है आयुष्यमान योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची
इंदौर : आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के तहत अलग-अलग बीमारियों के नि:शुल्क […]
November 20, 2024 अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 10 जुआरी पकड़ाए
ताश पत्ते और एक लाख रुपए नकद जब्त।
इंदौर : न्यू लोहा मण्डी स्थित होटल वन स्टे में […]
November 5, 2019 हँसदास मठ में साधु- संतों ने किया गौपूजन इंदौर : पिलियाखाल स्थित हँसदास मठ में गोपाष्टमी उत्सव की रौनक दिखाई दी। मालवांचल के […]
March 31, 2020 सीएम शिवराज की इंदौर के लोगों से अपील, प्रशासन को करें सहयोग, ‘कोरोना हारेगा- इंदौर जीतेगा’ भोपाल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर के नागरिकों […]
September 3, 2024 काफिला रुकवाकर सीएम ने महिला से खरीदे अमरूद, खुद खाए, स्टॉफ को भी खिलाए
इंदौर : आमजन से जुड़ने रहने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरह वर्तमान […]
December 30, 2021 रुचि सोया से पाइप लाइन बिछाकर नाले में छोड़ा जा रहा था दूषित पानी, फैक्टरी का प्रशासनिक भवन सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कान्ह नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट छोड़ने वाले उद्योगों की […]
September 26, 2023 बीजेपी ने दिग्गजों को उतारा चुनाव मैदान में, इंदौर -01 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट
देपालपुर से एक बार फिर मनोज पटेल प्रत्याशी होंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल भी […]