Category Archives: राज्य

फ़रवरी अंत या मार्च में हो सकते हैं निकाय चुनाव- मोघे

Last Updated:  Friday, December 25, 2020  9:08 pm

इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की बात मानें तो नगरीय निकायों के चुनाव फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 1जनवरी 2021 तक जो युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं, उनके नाम 25 जनवरी तक मतदाता सूची में जोड़े जाने का सिलसिला चलेगा। उसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाकर चुनाव की घोषणा होगी। ऐसे में फरवरी अंत और पढ़े

ब्रिटेन से लौटा एक युवक निकला पॉजिटिव, स्ट्रेन टेस्ट के लिए भेजा जा रहा युवक का सैम्पल

Last Updated:  Friday,   9:04 pm

इंदौर : कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलाव की खबरों के बीच ब्रिटेन के स्कॉटलैंड से लौटे एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है। संक्रमित युवक को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसे विशेष निगरानी में रखे जाने के साथ वार्ड के आसपास बेरिकेडिंग भी कर दी गई है। स्ट्रेन टेस्ट के लिए भेजा जा रहा सैम्पल। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भर्ती युवक का सैम्पल कोरोना और पढ़े

शनिवार को होगी शिवराज- सिंधिया की मुलाकात, तेज हुई मन्त्रिमण्डल विस्तार की अटकलें

Last Updated:  Friday,   9:01 pm

भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर को पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच 25 दिन में यह तीसरी बैठक है। सिंधिया की प्रदेश में सक्रियता बढ़ने से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इससे पहले भी सिंधिया 30 नवंबर और 11 दिसंबर को शिवराज से मिल चुके हैं।सूत्रों के मुताबिक 26 दिसंबर को सीएम हाउस में शाम को 6 से 7 के बीच सिंधिया और शिवराज की और पढ़े

आनारक्षित ट्रेनें चलाए जाने पर रेल मंत्रालय कर रहा विचार

Last Updated:  Friday,   7:13 pm

भोपाल : रेल मंत्रालय बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है। ये ट्रेनें पूरी तरह जनरल कोच वाली होंगी। इनमें तुरंत टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। ये लोकल ट्रेनों से अलग होंगी। पहले चरण में मंडल के एक से दूसरे स्टेशनों के बीच चलेंगी। जब यह योजना सफल हो जाएगी तो इन्हें एक से दूसरे मंडल के बीच भी सीमित दूरी के लिए चलाया जा सकेगा। कोरोना वैक्सीन आने के बाद इन्हें कभी भी शुरू किया जा और पढ़े

नाइट कर्फ्यू हटाने का निर्णय कोरोना संक्रमण के फिर बढ़ने का बन सकता है सबब..?

Last Updated:  Friday,   7:08 pm

इंदौर : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई प्रदेश सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। पर हैरत की बात है कि मप्र सरकार ने 20 नवंबर से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम एवं विदिशा जिला मुख्यालयों में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू खत्म कर दिया है। मुख्य सचिव, गृह डॉ. राजेश राजौरा ने इस सम्बंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम एवं विदिशा को और पढ़े

हाईटेक होगा 28 दिसम्बर से शुरू हो रहा विधानसभा का सत्र

Last Updated:  Friday,   2:07 am

भोपाल : 28 दिसंबर से शुरू हो रहा मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र हाईटेक होगा। कोरोना की परिस्थितियों के बीच सत्र प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों तरह से किया जाएगा। यानि विधायक चाहें तो वह सदन की कार्यवाही में प्रत्यक्ष या फिर वर्चुअल तरीके से शामिल हो सकेंगे। सदन की कार्यवाही में वर्चुअल शामिल होने के लिए इस बार विधानसभा सचिवालय की ओर से फुलप्रूफ व्यवस्था की जा रही है। अगर कोई विधायक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से सदन की कार्यवाही और पढ़े

मंत्री उषा ठाकुर ने ग्रहण किया पर्यटन निगम के अध्यक्ष का पदभार

Last Updated:  Friday,   2:02 am

इंदौर : पर्यटन, संस्‍कृति एवं अध्‍यात्‍म मंत्री उषा ठाकुर ने म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम के भदभदा रोड स्थित पर्यटन भवन, मुख्‍यालय भोपाल पहुंचकर निगम के अध्‍यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। निगम के प्रबंध संचालक एस.विश्‍वनाथन ने सुश्री ठाकुर को इकाईयों एवं निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों सहित निगम की गति‍विधियों से अवगत कराया। तत्‍पश्‍चात सुश्री ठाकुर ने प्रबंध संचालक सहित निगम के विभागाध्‍यक्षों के साथ आगामी योजनाओं पर भी गहन चर्चा की। इसके अन्‍तर्गत और पढ़े

उदयपुर जाने वाले यात्रियों को 28 दिसम्बर से मिलेगी विशेष ट्रेन की सौगात

Last Updated:  Friday,   12:01 am

इंदौर : राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले लोग इंदौर में बड़ी तादाद में निवास करते हैं। कोरोना लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का परिचालन बन्द होने से वे राजस्थान, खासतौर पर चितौड़गढ़ और उदयपुर नहीं जा पा रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेलवे चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। इसी क्रम में इंदौर से उदयपुर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन 28 दिसम्बर से किया जा रहा है। प्रतिदिन चलेगी यह ट्रेन। पश्चिम रेलवे के और पढ़े

26 दिसम्बर से प्रारंभ होगी इंदौर- बिलासपुर ट्रेन

Last Updated:  Thursday, December 24, 2020  2:46 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध ढंग से कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि कोरोना के चलते बीते मार्च में लागू हुए लॉक डाउन के कारण ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया था। अब नियोजित तरीके से ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है। अभी तक महू व इंदौर से 14 ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ हो चुका है। 26 दिसम्बर से चलेगी और पढ़े

मप्र में बढ़ी नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

Last Updated:  Wednesday, December 23, 2020  9:07 pm

भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये चुनाव फरवरी तक हो जाएंगे, इन्हे दो चरणों में कराने की योजना है। आने वाल कुछ दिनों में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव को लेकर ईवीएम, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मतदान दल व मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली और पढ़े