Category Archives: राज्य

प्रदेश में लॉक डाउन की नहीं है कोई प्लानिंग- सीएम

Last Updated:  Wednesday, July 15, 2020  9:50 am

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि प्रदेश में लॉक डाउन लगाने संबंधी कोई भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित नहीं है। न ही ऐसी कोई प्लानिंग की गई है। स्थानीय स्तर पर हालात देखकर आपदा प्रबंधन समूह इस बारे में फैसला करता है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें निराधार हैं। उन्होंने प्रदेश और पढ़े

गरीब बुजुर्ग के इलाज में नेता, अधिकारी और समाजसेवियों ने बढाया मदद का हाथ

Last Updated:  Tuesday, July 14, 2020  7:24 pm

उज्जैन : अगर शासन – प्रशासन ठान ले तो कोई भी गरीब बिना इलाज के नहीं रह सकता। मध्यप्रदेश के उज्जैन में मोची का काम करने वाले एक बुजुर्ग की मदद के लिए नेता, अफसर और सामाजिक कार्यकर्ता साथ आ गए। नतीजा ये हुआ कि उक्त बुजुर्ग को नई जिंदगी मिल गई। उज्जैन के नागदा में रमेश सिन्हा सालों से मोची का काम करते थे। 25 जून को उन्हें पहली बार चक्कर आया। 29 जून को वो दूसरी बार गश और पढ़े

सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे त्योहार, प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Last Updated:  Tuesday,   6:17 pm

इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये राज्य शासन ने धार्मिक और वैवाहिक समारोह सहित अंतिम संस्कार को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। सार्वजनिक रूप से नहीं मनेंगे त्योहार। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब कोई भी धार्मिक कार्य और त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर और पढ़े

धार की विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव..!

Last Updated:  Tuesday,   5:59 pm

धार : विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दाे कुक, ड्राइवर समेत चार लाेग भी संक्रमित मिले हैं। जिले में सोमवार देर रात कुल 10 लोग संक्रमित पाए गए। आपको बता दें कि पति विक्रम वर्मा के संक्रमित होने पर उन्हें इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक श्रीमती वर्मा की भी इसके बाद जांच की गई थी। उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि विधायक नीना और पढ़े

आम जनता पर नियम- शर्ते थोपने वाले प्रशासन की लापरवाही आई सामने, 10 दिनों में 4 हजार 800 सैम्पल हुए पेंडिंग..!

Last Updated:  Tuesday,   1:35 pm

इंदौर : शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के लिए शासन और प्रशासन सारी जिम्मेदारी आम जनता और कारोबारियों पर ढोल रहे हैं। तमाम नियम- शर्तें उन्हीं पर लादी जा रही हैं। लेफ्ट- राइट का नियम दुकानों पर लागू कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर चोइथराम मंडी, जेलरोड जैसे मार्केट बन्द कर दिए गए हैं। मास्क नहीं पहनने पर स्पॉट फाइन किए जा रहे हैं। चौराहों पर खड़े होकर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही है। पहले ही और पढ़े

कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जा सकेंगे त्योहार- डॉ. मिश्रा

Last Updated:  Monday, July 13, 2020  6:24 pm

भोपाल : कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन बनाई है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि गाइडलाइन के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम में वर पक्ष से 10 और वधू पक्ष से 10 लोग शामिल हो सकेंगे। अंतिम सस्कार मे 20 से ज्यादा लोगों को नही होगी अनुमति। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। अब और पढ़े

बेटियों के साथ अपराध करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई- सीएम

Last Updated:  Monday,   6:16 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वाले पूरी मानवता के दुश्मन है, मैं उन्हें छोडूंगा नहीं। अपराधों में संलग्न सफेदपोशों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। भोपाल में नाबालिग बेटियों के साथ अपराध करने वाला जघन्य अपराधी है, जहां कहीं भी हो उसे ढूंढ कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रदेश में अभियान चलाकर आदतन अपराधियों, माफियाओं, अतिक्रमणकारियों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों और चिटफंड और पढ़े

‘आत्मनिर्भर मप्र’ के लिए काम करें मंत्रिमंडल के सदस्य- सीएम शिवराज

Last Updated:  Monday,   6:11 pm

भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम शिवराज ने मंत्रियों को दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने विभाग की प्रति सप्ताह समीक्षा करें। समीक्षा का दिन सोमवार को रखे । सीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करे। आप को अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो 2 दिन 1 जिले को दे । योजनाओं और पढ़े

लम्बी जद्दोजहद के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों को किया विभागों का वितरण

Last Updated:  Monday,   9:57 am

भोपाल : लम्बी जद्दोजहद के बाद सीएम शिवराज सिंह ने आखिर मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर ही दिया। बताया जाता है कि आम सहमति बनाने की कवायद में विभागों का वितरण टल रहा था। कई वरिष्ठ मंत्री कम महत्वपूर्ण विभाग नहीं चाहते थे पर बदली हुई परिस्थितियों में उन्हें हालात से समझौता करना पड़ा। सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास,विमानन आदि विभाग फिलहाल सीएम शिवराज ने अपने पास रखे हैं। शेष विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। शिवराज और पढ़े

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर..

Last Updated:  Friday, July 10, 2020  8:10 am

कानपुर : जैसी आशंका जताई जा रही थी यूपी एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार(10 जुलाई) अलसुबह एनकाउंटर कर दिया। कानपुर के भौंती के पास इस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया। विकास दुबे को एक दिन पहले ही मप्र पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया था। यूपी एटीएस की टीम के उज्जैन पहुंचने के बाद विकास को उसके हवाले कर दिया गया था। यूपी एटीएस उसे अपने वाहन में लेकर गुरुवार को ही रवाना हो गई थी, तभी और पढ़े