Category Archives: राज्य

सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिले कम महत्व के विभाग…!

Last Updated:  Wednesday, April 22, 2020  8:39 am

भोपाल : सीएम शिवराज ने मंत्रिमंडल के पांचों सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य विभाग के साथ कोरोना से बचाव, उपचार और उससे जुड़ी अन्य तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। कमल पटेल को कृषि विभाग और मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।सिंधिया खेमें के तुलसी सिलावट को जल संसाधन एवं गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग और पढ़े

कोरोना से निपटने के इंतजामों से संतुष्ट है केंद्रीय दल, फल- सब्जियों की जल्द होगी आपूर्ति- विजयवर्गीय

Last Updated:  Wednesday,   4:26 am

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर दिल्ली से आए केंद्र सरकार के दल से चर्चा की। दल से चर्चा के बाद विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर में कोरोना से निपटने के लिए किए गए इंतजामों से वे लोग संतुष्ट हैं। इंदौर की स्थिति को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि 14 दिन की सायकल होती है। तीसरी सायकल में आवश्यक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। अभी जो स्थिति और पढ़े

नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियों का होगा गठन..

Last Updated:  Tuesday, April 21, 2020  6:14 pm

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की की पहली बैठक में नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। ये निर्णय ऐसे नगरीय निकायों पर लागू होगा जिनकी समयावधि समाप्त हो चुकी है। समिति में वो सभी निर्वाचित सदस्य शामिल होंगे जो पूर्ववर्ती निकाय में सदस्य थे। प्रशासकीय समिति की अध्यक्षता सम्बन्धित नगरीय निकाय का महापौर/ अध्यक्ष करेगा। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के अधिकारों के बारे में राज्य सरकार अलग से निर्णय और पढ़े

शिवराज मन्त्रिमण्डल का गठन, मंत्रियों को सौंपा 2- 2 संभागों का प्रभार

Last Updated:  Tuesday,   5:15 pm

भोपाल : सीएम के बतौर कोरोना जैसे गंभीर संकट से अभी तक अकेले जूझ रहे शिवराज सिंह ने फिलहाल 5 सदस्यीय मन्त्रिमण्डल का गठन करने के बाद प्रत्येक मंत्री को 2- 2 संभागों की जिम्मेदारी दे दी। इसके पूर्व मन्त्रिमण्डल की पहली बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए अभी तक किये गए उपायों की समीक्षा की गई और प्रदेश को इस महामारी से मुक्त करने के लिए आगे अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार किया गया। समन्वय बनाकर और पढ़े

केंद्रीय दल ने कंटेन्मेंट इलाकों का लिया जायजा, इंतजामों पर जताई संतुष्टि

Last Updated:  Tuesday,   12:28 pm

इंदौर : केंद्र सरकार के दल ने मंगलवार को चंदननगर, खजराना कंटेनमेंट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। दल के प्रमुख भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव अभिलाक्ष लेखी ने शासन- प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चंदननगर कंटेनमेंट क्षेत्र में ड्रोन द्वारा की जा रही निगरानी की सराहना की। बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग रखने की दी हिदायत। इसके बाद दल द्वारा बैंक का भी निरीक्षण किया गया। आवश्यक वस्तुओं का क्रय विक्रय करने वाले व्यापारियों के और पढ़े

कोरोना के खिलाफ जंग में एक और पुलिस अधिकारी शहीद, उज्जैन में थे पदस्थ

Last Updated:  Tuesday,   7:58 am

इंदौर : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अहम योगदान दे रहे पुलिस विभाग को एक और बड़ा झटका लगा है। दो दिन पहले ही इंदौर में जूनी इंदौर थाना प्रभारी रहे देवेंद्र चन्द्रवंशी की कोरोना ने जिंदगी छीन ली थी। मंगलवार (21 अप्रैल) सुबह उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ रहे थाना प्रभारी यशवंत पाल का भी कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में निवास करते थे। 15 दिन और पढ़े

केंद्रीय दल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हालात का लिया जायजा

Last Updated:  Tuesday,   7:46 am

इंदौर : भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर गठित केन्द्रीय दल सोमवार को इंदौर आया। इस दल में अतिरिक्त सचिव भारत सरकार अभिलक्ष्य लिखी, विभागाध्यक्ष मेडिकल डॉ.जुगलकिशोर, संचालक स्वास्थ्य डॉ.अनिल रंगा, एमडीएमए के संयुक्त सलाहकार नवल प्रकाश, संचालक खाद्य भारत सरकार सिमरजीत कौर शामिल हैं। रेसीडेंसी के सभाकक्ष में अतिरिक्त सचिव भारत सरकार अभिलक्ष्य लिखी की अध्यक्षता में दल ने इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में दल के सदस्यों के साथ ही संभागायुक्त आकाश और पढ़े

जबलपुर के अस्पताल से फरार रासुका का आरोपी जावेद पकड़ा गया

Last Updated:  Monday, April 20, 2020  4:31 am

जबलपुर : स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागे रासुका में निरुद्ध इंदौर निवासी कैदी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे नरसिंहपुर जिले के बदनपुर में पकड़ा गया। बताया जाता है कि आरोपी जावेद अस्पताल से भागने के बाद ट्रक से हाइवे तक गया। वहां से मोटरसायकल चोरी कर इंदौर की ओर भाग रहा था, उसी दौरान पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। 25 हजार का घोषित किया गया था इनाम। जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागे रासुका और पढ़े

खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने 81लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया राशन व भोजन

Last Updated:  Sunday, April 19, 2020  7:01 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लॉक डाउन प्रारंभ होते ही गरीब, बेसहारा और नि:शक्त लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा भोजन राहत हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है, जिसका टोल फ्री नंबर 18002332797 है। इस नंबर एवं 181 सीएम हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अभी तक प्रदेश में 81 लाख 76 हजार जरूरतमंदों को पका भोजन एवं राशन सामग्री पहुँचाई जा चुकी है। कोई भी जरूरतमंद हेल्पलाइन नम्बर पर और पढ़े

असमय बारिश से बचाने के लिए अनाज को गोदाम में रखने की सशर्त अनुमति

Last Updated:  Sunday,   6:51 pm

इंदौर : मंडी में पड़े अनाज को असमय हो रही बारिश से खराब होने से बचाने के लिए व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा से गुहार लगाई। उनका कहना था कि अनाज को डंकी व गीला होने से बचाने के लिए प्रशासन सहयोग प्रदान करें। इसपर नेमा ने कलेक्टर से इस संदर्भ में बात की। कलेक्टर ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तीन व्यापारियों की समिति बनाई। जिसमें अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री और पढ़े