Category Archives: राज्य

हितग्राहियों के खाते में डाली गई साढ़े 5 सौ करोड़ से अधिक की राशि

Last Updated:  Wednesday, April 1, 2020  7:51 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के बैंक खाते में कुल 589 करोड़ 3 लाख 8 हजार रूपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। यह राशि एक अप्रैल को हितग्राहियों के खातों में प्राप्त हो जाएगी। कोरोना संकट के मौजूदा दौर में यह बड़ी राहत है। मध्यान्ह भोजन की राशि बच्चों के पालकों के खाते में डाली गई। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लॉकडाउन की और पढ़े

कोरोना के इलाज में उपयोगी ड्रग का निर्माण करनेवाली फैक्ट्री फिर शुरू हुई

Last Updated:  Tuesday, March 31, 2020  6:50 pm

इंदौर : दवा बनाने वाली कंपनी इप्का लेबोरेटरी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित इप्का लेबोरेटरी कंपनी विगत दिनों लॉकडाउन की परिस्थितियों के कारण बंद होने की कगार पर आ गई थी। यहाँ कार्यरत कर्मचारी आवागमन और अन्य बाधाओं के कारण फ़ैक्ट्री नहीं पहुँच पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि यह फ़ैक्ट्री *हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन* नामक अत्यंत महत्वपूर्ण दवा के निर्माण के लिए उपयोग और पढ़े

सीएम शिवराज की इंदौर के लोगों से अपील, प्रशासन को करें सहयोग, ‘कोरोना हारेगा- इंदौर जीतेगा’

Last Updated:  Tuesday,   3:37 pm

भोपाल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा खींची गई लॉक डाउन की लक्ष्मण रेखा को न लांघें, घरों से बाहर न निकले और प्रशासन को सहयोग करें। सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर के बाशिंदों ने अपनी जागरूकता से स्वच्छता में देश में तीन बार अव्वल स्थान पाया है। आज आपका और मेरा सपनों का शहर कोरोना के संक्रमण और पढ़े

नहीं बढ़ेगी लॉक डाउन की अवधि, केंद्र सरकार ने किया साफ

Last Updated:  Monday, March 30, 2020  9:06 am

नई दिल्ली : आशंका- कुशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 21दिन के लॉक डाउन को बढाने की कोई योजना नहीं है। इस बारे में लगाई जा रही तमाम अटकलें निराधार हैं। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने एक बयान के जरिये ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आ रहीं थी कि लॉकडाउन की अवधि 21 दिन से बढाकर 90 दिन की जा सकती है। ऐसी सभी रिपोर्ट्स गलत हैं। सरकार की और पढ़े

इंदौर में दूध की आपूर्ति पर रोक लगाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताई आपत्ति

Last Updated:  Sunday, March 29, 2020  8:35 pm

भोपाल : कोरोना के प्रकोप को थामने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार से लागू किये जा रहे टोटल लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई और वितरण को भी प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय किसी के गले नहीं उतर रहा है। खासकर दूध वितरण तक पर लगाई गई रोक को सभी अनुचित ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता है ऐसे में उसपर बंदिश लगाना प्रशासन का मनमाना निर्णय है।कोरोना से और पढ़े

विचाराधीन कैदियों को मिलेगी 45 दिन की अंतरिम जमानत

Last Updated:  Saturday, March 28, 2020  4:39 pm

इंदौर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से जेलों में बंद कैदियों को बचाने के लिए विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस संजय यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने ऐसे विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ने का निर्णय लिया है जिनके आपराधिक प्रकरणों में 5 साल से कम की सजा का प्रावधान है। इस बारे में जेल मुख्यालय से प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को जारी प्रपत्र में कहा गया और पढ़े

कोरोना सम्बन्धित दवाओं के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई जाए- मोघे

Last Updated:  Friday, March 27, 2020  10:26 pm

इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने इंदौर और रतलाम में दवा कंपनी इप्का द्वारा बनाई जा रही हाइड्रो ऑक्सीक्लोरिन और क्लोरोक्विन फास्फेट दवाओं के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। श्री मोघे ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस सम्बंध में बात की है। उन्होंने बताया कि इप्का कंपनी से उक्त दोनों दवाओं का अनुबंध कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद अमेरिका ने किया है। इनमें से एक दवा हाइड्रो ऑक्सीक्लोरिन और पढ़े

इंदौर की स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों का दल गठित करने के निर्देश

Last Updated:  Friday,   10:23 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के ऐसे वर्ग, खासकर ऐसे श्रमिक, जो रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर गए, विवश हैं और अब अपने घर लौटना चाहते हैं, उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक अधिकारी को नामांकित कर यह दायित्व सौंपा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपीई किट्स और रोग संक्रमण की जांच के लिए उपचार विधियों को पूरी क्षमता से उपयोग में लाने का आग्रह और पढ़े

कोरोना संक्रमण से बचाव में असरकारक है मॉडर्न होमियोपैथी- डॉ. चौपड़ा

Last Updated:  Friday,   12:45 pm

इंदौर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। एलोपैथी के साथ होमियोपैथी, आयुर्वेदिक, यूनानी और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी कोरोना के खिलाफ जंग में भागीदारी जता रहे हैं। खासकर बचाव के उपायों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जंजीरवाला चौराहा पर ‘आरोग्य सुपर स्पेशलिटी’ क्लिनिक संचालित करने वाले मॉडर्न होमियोपैथी के डॉक्टर अर्पित चौपड़ा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ निःशुल्क और पढ़े

कर्फ्यू में छूट के दौरान ऑड- ईवन व्यवस्था होगी लागू..

Last Updated:  Thursday, March 26, 2020  11:58 am

इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के लिये की गई तैयारियों और इंतजामों की समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त दुरूस्त बनाये जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि छूट के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिये ऑड-ईवन नम्बर की व्यवस्था लागू की जाये। एक दिन ऑड नम्बरों के वाहन संचालित और पढ़े