Category Archives: राज्य

मीडिया की आवाज दबाने की इंदौर पुलिस की कार्रवाई का व्यापक विरोध

Last Updated:  Sunday, December 1, 2019  6:05 pm

उज्जैन : संझा लोकस्वामी समाचार पत्र द्वारा बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में सफेदपोशों के काले कारनामो को लगातार उजागर किए जाने से बौखलाए इंदौर के प्रशासनिक तंत्र ने शनिवार रात द्वेषपूर्ण तरीके से समाचार-पत्र के कार्यालय के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छापे मारे। इसके विरोध में रविवार दोपहर सिटी प्रेस क्लब के आव्हान पर मीडियाकर्मियों ने वाहन रैली निकालकर कोठी पैलेस पर आक्रोश प्रदर्शित किया। बाद में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम तीन मांगों को और पढ़े

सांध्य दैनिक पर पुलिस का छापा प्रजातन्त्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है

Last Updated:  Sunday,   2:45 pm

इंदौर : इन्दौर प्रेस क्लब की प्रबंधकारिणी ने रविवार सुबह आपात बैठक बुलाकर शनिवार रात पुलिस द्वारा सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के कार्यालय पर मारे गये छापे, दफ्तर को सील करने, संस्था के पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा वहां कवरेज के लिये पहुंचे पत्रकार साथियों के साथ मारपीट की कड़ी निंदा की । बैठक में सभी ने एक राय से कहा कि हम इस मामले में लोकस्वामी परिवार के साथ हैं। पुलिस के इस कायराना कृत्य की जितनी और पढ़े

बीजेपी का पलटवार, अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना चाहती है कमलनाथ सरकार

Last Updated:  Saturday, November 30, 2019  3:41 pm

इंदौर : केंद्र सरकार पर मप्र के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने इंदौर सहित प्रदेशभर में बीजेपी सांसदों के घरों पर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने इसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस को आइना दिखाने की कोशिश की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सीएम कमलनाथ और कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अपनी नाकामी का ठीकरा कांग्रेस केंद्र सरकार पर फोड़ना चाहती है। चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने और पढ़े

जातिगत आरक्षण के खिलाफ सपाक्स दिल्ली में करेगी आमरण अनशन

Last Updated:  Friday, November 29, 2019  8:54 am

इंदौर : जातिगत आरक्षण की अवधि 10 साल के लिए और बढाने वाला संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने के विरोध में सपाक्स पार्टी 1 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आमरण अनशन करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह भदौरिया ने पत्रकार वार्ता के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 70 साल से चले आ रहे जातिगत आरक्षण का लाभ केवल क्रीमीलेयर वाले लोग ही उठा रहे हैं। आर्थिक रूप से बेहद सम्पन्न होने के और पढ़े

महाराष्ट्र में ठाकरे राज, उद्धव ने ली सीएम पद की शपथ

Last Updated:  Thursday, November 28, 2019  3:28 pm

मुम्बई : दादर के शिवतीर्थ याने शिवाजी पार्क पर गुरुवार शाम अद्भुत नजारा था। यहां खूबसूरत ढंग से सजाया गया मंच जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड को साकार कर रहा था। किलेनुमा पृष्ठभूमि लिए इस मंच पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थानीय लोकवाद्य तुतारी और ढोल- ताशे की गूंज रह- रह कर फिजा में तैर रही थी। विशाल शिवाजी पार्क में जैसे जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इनमें बड़ी तादाद शिवसैनिकों की थी। ये उत्सवी माहौल और पढ़े

शिवाजी पार्क में अपार जनसमूह के बीच उद्धव ठाकरे लेंगे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ

Last Updated:  Thursday,   8:25 am

इंदौर : मुम्बई- ठाणे से आगे निकलकर पूरे महाराष्ट्र में ठाकरे राज स्थापित होने जा रहा है। ठाकरे परिवार का कोई सदस्य पहली बार महाराष्ट्र की बागडौर संभालने जा रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार शाम 6.40 पर सीएम पद की शपथ लेंगे। मुम्बई के शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह के लिये जबरदस्त तैयारियां की जा रहीं हैं। स्व. बालासाहब ठाकरे का इस मैदान से खास जुड़ाव रहा है। उनकी समाधि यहीं बनी हुई है। इसी के चलते और पढ़े

फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, हिंदुत्व को लेकर शिवसेना पर कसा तंज

Last Updated:  Tuesday, November 26, 2019  1:36 pm

मुम्बई : 3 दिन पहले महाराष्ट्र में जोड़तोड़ कर रातोंरात बनाई गई बीजेपी की सरकार आखिरकार धराशायी हो गई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। जूनियर पंवार ( अजित ) के सहारे एनसीपी के विधायक तोड़कर बहुमत जुटाने का उसका दांव बुरीतरह असफल रहा। सीनियर पंवार ( शरद ) ने एनसीपी विधायकों को एकजुट कर अपने पाले में बनाए रखा। सोमवार शाम एक 5 सितारा होटल में शिवसेना- एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों को एक और पढ़े

महाराष्ट्र में 27 नवम्बर को बहुमत परीक्षण का ‘सुप्रीम’ आदेश

Last Updated:  Tuesday,   9:30 am

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में छिड़े सत्ता संग्राम के बीच शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी द्वारा बनाई गई संयुक्त ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ की ओर से दायर याचिका पर ‘सुप्रीम’ फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन सुनवाई के बाद अंतरिम आदेश पारित किया है। सुप्रीम फैसले में कहा गया है कि बुधवार 27 नवम्बर को विधायकों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट होगा। प्रोटेम स्पीकर ही कराएंगे बहुमत का परीक्षण। अंतरिम आदेश में कहा गया है कि और पढ़े

सिंधिया के कांग्रेस से जुड़े पदनाम हटाने पर कांग्रेसी खेमें में मचा हड़कंप

Last Updated:  Tuesday,   7:21 am

इंदौर : महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बीच सोमवार को मप्र की सियासत में भी गर्माहट आ गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ी एक खबर ने कांग्रेसी खेमें में खलबली मचा दी। तरह- तरह के कयास लगाए जाने लगे। कांग्रेसियों को तो सत्ता खोने तक का डर सताने लगा ट्वीटर प्रोफ़ाइल से हटाए कांग्रेस के पदनाम। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीटर प्रोफ़ाइल से कांग्रेस से जुड़े सभी पदनाम हटाते हुए खुद को जनसेवक के बतौर और पढ़े

अलग- थलग पड़े अजित पंवार, मुश्किल में बीजेपी..!

Last Updated:  Saturday, November 23, 2019  7:14 pm

इंदौर : महाराष्ट्र में संवैधानिक नियम- प्रक्रिया को धता बताकर रात के अंधेरे में चोरी छुपे सरकार बनाने का बीजेपी का दांव उल्टा पड़ गया है। जिस अजित पंवार को साधकर उसने एनसीपी विधायकों को तोड़ने और बहुमत का जुगाड़ करने की कोशिश की वह बेदम साबित हुई है। सरकार बनाने के बाद जश्न मना रहे बीजेपी नेताओं के चेहरे पर शाम होते- होते हवाइयां उड़ने लगी। आतिशबाजी की चमक गायब हो गई और लड्डुओं का स्वाद कसैला हो गया। और पढ़े