Category Archives: राज्य

बीजेपी के चोरी- छुपे सरकार बनाने से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल..!

Last Updated:  Saturday, November 23, 2019  1:28 pm

इंदौर : महाराष्ट्र में रात के अंधेरे में जिसतरह बीजेपी ने सियासी शतरंज की बिसात पर चालें चलकर लगभग हारी बाजी पलट दी और अपनी सरकार बना ली उसने मुम्बई से दिल्ली तक सियासी भूचाल ला दिया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एक माह तक केवल बैठकें और चर्चा ही करतें रहें, उधर बीजेपी गुपचुप तरीके से अपनी रणनीति पर काम करती रही। एनसीपी में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित अजित पंवार पर डोरे डालकर उन्हें बीजेपी ने कब और पढ़े

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार

Last Updated:  Saturday,   11:25 am

मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दरअसल, महाराष्ट्र से अलसुबह एक ऐसी खबर आई जिसने समूचे देश की राजनीति में उबाल ला दिया। शिवसेना कल रात तक निश्चिंत थी कि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन रातो रात कुछ ऐसा हुआ कि ये कहावत चरितार्थ हो गई कि ‘जिस जिस पर ये जग हँसा है उसी ने इतिहास रचा है।’ भले ही और पढ़े

मंत्री सज्जन वर्मा को बीजेपी नेता गोविंद मालू की नसीहत, राजनीति में शब्दों पर संयम जरूरी

Last Updated:  Friday, November 22, 2019  3:00 pm

इंदौर : दिग्विजय सिंह की राह पर चलते हुए विरोधियों पर बयानों के अग्निबाण छोड़ने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पूर्व सीएम शिवराज सिंह के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर बीजेपी नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने सज्जन वर्मा को सियासत में शब्दों की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने मंत्री सज्जन वर्मा के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि “राजनेताओं को विपक्षी पर बयानों और पढ़े

साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस पैनल में लेने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर कसा तंज

Last Updated:  Thursday, November 21, 2019  4:09 pm

भोपाल : रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सदस्य नामित किये जाने के बाद सियासी पारा गरमा गया है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस इस बात को लेकर हमलावर हो गई है। उसने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और देश के जवानों का अपमान बताया है। पीएम मोदी को लिया निशाने पर । कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में लिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया और पढ़े

मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल, पूर्व सीएम शिवराज को कहा ‘मूर्ख’

Last Updated:  Tuesday, November 19, 2019  2:22 pm

सीहोर : राजनीति में वरिष्ठ राजनेताओं से यह अपेक्षा की जाती है वे विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ बोलते समय भाषा की मर्यादा रखें ताकि सियासत में आई नई पीढ़ी के समक्ष उदाहरण पेश कर सकें, पर मप्र के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सुर्खियां बटोरने के लिए अमर्यादित बयान देने लगे हैं। पहले उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था अब पूर्व सीएम शिवराज सिंह को लेकर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। मंगलवार और पढ़े

मंत्री सज्जन वर्मा के निवास पर मनाया गया सीएम कमलनाथ का जन्मदिन

Last Updated:  Monday, November 18, 2019  2:50 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा के निवास पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सीएम कमलनाथ के दीर्घायु और सेहतमंद बने रहने की कामना की। तमाम कार्यकर्ताओं को केक के साथ मिठाई का वितरण भी किया गया। नहीं लगाए होर्डिंग- बैनर। सीएम कमलनाथ की सख्त हिदायत को देखते हुए कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने शहर में कहीं भी होर्डिंग- बैनर नहीं और पढ़े

जस्टिस बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली

Last Updated:  Monday,   7:55 am

नई दिल्ली : जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के 47वें चीफ़ जस्टिस के रूप में शपथ ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। चीफ़ जस्टिस के तौर पर जस्टिस बोबडे का कार्यकाल करीब 17 महीने का होगा, वह 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। चीफ़ जस्टिस बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ, उनके पिता नामी वकील थे। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कला एवं कानून में स्नातक किया। 1978 में महाराष्ट्र बार काउंसिल में और पढ़े

ट्राले की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत

Last Updated:  Sunday, November 17, 2019  8:40 am

बड़वानी : रविवार सुबह ग्राम मंडवाड़ा के समीप भीषण हादसे में कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 1 बच्ची घायल है जिसे अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि अंजड़ का राजपुर रोड निवासी निवासी मिर्जा परिवार शादी समारोह में भाग लेने कसरावद जा रहा था। जैसे ही वे मंडवाड़ा के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मारी। कार ट्राले के नीचे फंसकर बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार मिर्जा परिवार के 5 लोगों ने और पढ़े

लोकतंत्र को जिंदा रखने का काम खबर पालिका करती है

Last Updated:  Friday, November 15, 2019  11:50 am

इंदौर : मीडिया देश की दशा और दिशा तय करने की ताकत रखता है। ये मीडिया की ही कूवत है कि अयोध्या विवाद पर फैसला आ जाता है पर देश के सामाजिक ताने-बाने को कोई नुकसान नहीं होता। लोकतंत्र को जिंदा रखने का काम खबर पालिका करती है। पत्रकारिता बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसी पत्रकारिता करें जो विश्वसनीय हो। समाज में घटित हो रही अच्छी बातों को समाज तक पहुंचाना भी मीडिया का दायित्व है। युग भले ही बदल गया और पढ़े

बीजेपी के मंडल स्तरीय चुनाव अब 15-16 नवम्बर को

Last Updated:  Monday, November 11, 2019  4:07 pm

इंदौर : बीजेपी के मंडल स्तरीय चुनाव अब 15 व 16 नवम्बर को होंगे। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं संगठन चुनाव के निर्वाचन सह अधिकारी कल्याण देवांग ने बताया कि संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव कार्यक्रम चल रहे थे। मंडल के चुनाव 9 व 10 नवम्बर को होना थे पर राम जन्मभूमि को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर यह निर्वाचन आगामी सूचना तक स्थगित कर दिए गए थे। प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी और पढ़े