Category Archives: राज्य

प्रशासन का हो गया है कांग्रेसीकरण- कैलाशजी

Last Updated:  Tuesday, November 5, 2019  3:06 pm

इंदौर : सोमवार को उज्जैन में किसान आक्रोश आंदोलन की अगुवाई करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। मंगलवार की इंदौर में पत्रकारों के सवाल किए जाने पर कैलाशजी ने कहा कि प्रशासन का कांग्रेसीकरण हो गया है। कमलनाथ सरकार के इशारे पर आंदोलन को विफल करने के लिए पुलिस ने किसानों को उज्जैन पहुंचने से रोका। बावजूद इसके बड़ी संख्या में किसान आए और धरना- प्रदर्शन में और पढ़े

कैलाशजी की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता

Last Updated:  Tuesday,   6:32 am

उज्जैन : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन के तहत उज्जैन में किये गए आंदोलन का नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। यहां धरना- प्रदर्शन के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ कोठी रोड स्थित कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे पर पुलिस ने उन्हें बेरिकेट लगाकर रोक लिया। इस बीच कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसपर पुलिस ने कैलाशजी को गिरफ्तार कर लिया और कार्यकर्ताओं को पीछे और पढ़े

आकाश का बयान फिर बना चर्चा का विषय, बाद में दी सफाई

Last Updated:  Monday, November 4, 2019  6:28 pm

इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर किये गए किसान आक्रोश आंदोलन के दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय उदबोधन चर्चा का विषय बन गया। धरना- प्रदर्शन के लिए लगाए गए मंच से पार्टी के नेता बारी- बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल ने अपने उदबोधन के दौरान बिजली कम्पनी के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को थमाए गए हजारों – लाखों के बिल माफ नहीं किये और पढ़े

कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी का जंगी प्रदर्शन, जलाई बिजली के बिलों की होली।

Last Updated:  Monday,   1:28 pm

इंदौर : मप्र की कमलनाथ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार को बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने इसे किसान आक्रोश आंदोलन नाम दिया था। इंदौर में कलेक्टर कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया गया। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी की अगुवाई में किये गए इस धरना-प्रदर्शन में कमलनाथ सरकार पर किसानों को धोखा देने, बिजली के मनमाने बिल जारी कर आम लोगों को परेशान करने और तबादला और पढ़े

मप्र के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार- शोभा ओझा

Last Updated:  Sunday, November 3, 2019  12:23 pm

इंदौर : मप्र में बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाकर 4 नवम्बर को प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह पूरे प्रदेश में प्रेस वार्ताओं के जरिये मोदी सरकार पर मप्र के साथ भेदभाव का आरोप लगा रही है। रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने मोदी सरकार और और पढ़े

दिल्ली में पुलिस- वकीलों में हिंसक झड़प, कई वाहनों में की गई आगजनी व तोड़फोड़

Last Updated:  Saturday, November 2, 2019  4:11 pm

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा की वकील और पुलिस आमने- सामने हो गए। दोनों पक्षों में हिंसक झड़पों के बीच वकीलों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। एक पुलिस वाहन सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना का कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। कुछ वकीलों को भी चोटें आने की और पढ़े

बीजेपी- शिवसेना में बढ़ी तल्खी, नए समीकरण के संकेत..!

Last Updated:  Saturday,   9:25 am

मुम्बई : विधानसभा का चुनाव मिलकर लढने के बावजूद बीजेपी- शिवसेना में तल्खी बढ़ती जा रही है। शिवसेना 50- 50 के फार्मूले पर सत्ता का बंटवारा चाहती है। उसकी प्रमुख मांग सीएम पद को लेकर है। वह चाहती है कि ढाई- ढाई साल के लिए शिवसेना और बीजेपी का सीएम बनें। बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है। उसका मानना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते पूरे पांच साल सीएम उसी का ( देवेंद्र फडणवीस) होगा। शिवसेना आदित्य ठाकरे और पढ़े

झारखंड में पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

Last Updated:  Saturday,   9:18 am

नई दिल्ली : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को वहां 5 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे और 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी वहीं चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को होगी। 20 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा। पहले चरण में 13, दूसरे चरण में 20, तीसरे और पढ़े

मप्र के स्थापना दिवस पर महिलाओं को मिला अचल संपत्ति में सह स्वामित्व का अधिकार

Last Updated:  Friday, November 1, 2019  2:24 pm

इंदौर : शुक्रवार ( 1नवम्बर) को मप्र के स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को अचल संपत्ति ( भूमि, भवन आदि ) में महज 1100 रुपए में सह स्वामित्व का अधिकार देने की पहल की है। इस कानूनी प्रावधान के तहत इंदौर के रजिस्ट्रार कार्यालय में 5 अचल संपत्तियों में पत्नी या बेटियों को सह स्वामित्व प्रदान किया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और अभिभाषक प्रमोद द्विवेदी ने सह स्वामित्व की कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाकर पांचों अचल संपत्तियों के और पढ़े

4 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

Last Updated:  Thursday, October 31, 2019  4:27 pm

इंदौर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभाग के नगर संयोजकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में हर मोर्चे पर विफल प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पर होने वाले किसान आक्रोश आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक मेंं संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने और पढ़े