सीएम कमलनाथ ने सीएस सिंह को किया सम्मानित
भोपाल: प्रदेश के मुख्य सचिव बीपी सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। वे 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गुरुवार को सीएम कमलनाथ द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में वे सीएस के बतौर आखरी बार शामिल हुए। इस मौके पर सीएम कमलनाथ ने बीपी सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखी और सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्हें कैबिनेट की ओर से सीएम कमलनाथ ने प्रशस्ति पत्र भेंट और पढ़े











