Category Archives: राज्य

इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज़।

Last Updated:  Friday, December 21, 2018  3:18 pm

इंदौर: साहित्य के तीन दिवसीय महाकुंभ इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। स्थानीय सयाजी होटल में आयोजित इस साहित्य उत्सव के उदघाटन समारोह में रस्किन बांड, देवदत्त पटनायक, अश्विन सांघी और अन्य जाने- माने साहित्यकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर अमेरिकी बच्चों ने कबीर के दोहे के साथ हरिवंशराय बच्चन की कविता पेश कर साहित्य और संस्कृति प्रेमियों की खूब दाद बटोरी। रागिनी मक्खर ने भी कलात्मक प्रस्तुतियां दी। उदघाटन समारोह के बाद विभिन्न साहित्यिक और पढ़े

चंडीगढ़ विवि में पढ़ने को लेकर मप्र के छात्रों का बढ़ रहा रुझान

Last Updated:  Friday,   12:51 pm

इंदौर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों की तादाद में खासा इजाफा हुआ है। खासकर मप्र के छात्र इंजीनियरिंग, एमबीए, मास कॉम, होटल मैनेजमेंट और एप्लाइड साइंस में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। ये जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. प्रभदीप सिंह ने दी। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिये उन्होंने बताया कि 2017 में इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में चंडीगढ़ विवि का रीजनल सेंटर शुरू किया गया था। अभी तक 600 और पढ़े

बुधनी के लोगों से मिलकर भावुक हुए शिवराज

Last Updated:  Thursday, December 20, 2018  6:59 pm

भोपाल: श्यामला हिल्स स्थित जिस बंगले में सीएम के बतौर 13 साल तक लोगों से मिलकर उनके दुख- दर्द दूर करते रहे उस बंगले में आखरी बार लोगों से मिलते समय पूर्व सीएम शिवराज सिंह भावुक हो गए। सीएम आवास खाली करने के पहले गुरुवार को उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी से आये लोगों से मुलाकात की। शिवराज ने उनसे कहा कि उनके रहते सीएम आवास के दरवाजे हमेशा खुले रहे। हर धर्म के त्यौहार उन्होंने यहां मनाए। जनता के और पढ़े

लोकसभा चुनाव में राफेल होगा सबसे बड़ा मुद्दा- पृथ्वीराज

Last Updated:  Thursday,   11:44 am

इंदौर: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में राफेल ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा। कांग्रेस इसे जोर- शोर से उठाएगी। श्री चव्हाण गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल मामले में केवल जेपीसी जांच से ही सच सामने आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को कोई क्लीनचिट नहीं दी है। सरकार ने गलत तथ्य पेश कर सर्वोच्च अदालत को गुमराह किया है। और पढ़े

इसरो ने लॉन्च किया GSAT- 7A सैटेलाइट ।

Last Updated:  Wednesday, December 19, 2018  3:56 pm

श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन इसरो के इतिहास में बुधवार को एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया। श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से संचार उपग्रह GSAT-7A सफलतापूर्वक लांच कर दिया गया। 2250 किलोग्राम भार वाले इस सेटेलाइट में 4 सोलर पैनल लगाए गए हैं जो 3.3 किलोवाट बिजली पैदा करेंगे। वायुसेना के लिए है मददगार । ये संचार उपग्रह खास तौर से वायुसेना के लिए छोड़ा गया है। इसकी मदद से एयरबेस को इंटरलिंक करने के साथ ड्रोन ऑपरेशन्स की क्षमता में और पढ़े

विवेक अग्रवाल से छीना नगरीय प्रशासन

Last Updated:  Wednesday,   2:15 pm

भोपाल: अभी मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं हुआ है पर सीएम कमलनाथ वन मेन आर्मी की तरह धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। प्रशासनिक सर्जरी के सिलसिले को तेज करते हुए उन्होंने बुधवार को सचिवालय में कई आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक वर्णवाल को सीएम का प्रमुख सचिव बनाने के साथ उन्हें लोक प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक अग्रवाल से नगरीय प्रशासन के साथ मेट्रो रेल कारपोरेशन का प्रभार भी ले लिया गया और पढ़े

पीएम के लिए राहुल के नाम पर गठबंधन दल सहमत नहीं।

Last Updated:  Tuesday, December 18, 2018  7:00 pm

नई दिल्ली: मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता हाथ में आने से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को महागठबंधन के नेता के बतौर पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करने के सपने देखने लगी है। डीएमके नेता स्टालिन का समर्थन मिलने के बाद तो कांग्रेसी नेता उत्साहित हो गए पर संभावित महागठबंधन के दल असहज हो गए हैं। सपा नेता अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई ऐसा कहता है तो इसका मतलब ये नहीं कि और पढ़े

सीएम कमलनाथ ने शुरू की प्रशासनिक सर्जरी

Last Updated:  Tuesday,   2:22 pm

भोपाल: सरकार बदलते ही ऊपरी स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत हो गई है। अपने चहेते अधिकारियों को उपकृत करने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। बताया जाता है कि सीएम कमलनाथ ने मुख्य सचिव के लिए एसआर मोहंती का नाम तय कर दिया है। वे बीपी सिंह की जगह लेंगे। इसी के साथ उन अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है जिनपर चुनाव के दौरान कांग्रेसियों ने पक्षपात के आरोप लगाए थे। सबसे पहली गाज रीवा के संभागायुक्त और पढ़े

कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी का जारी किया आदेश

Last Updated:  Monday, December 17, 2018  1:30 pm

भोपाल: सीएम पद की शपथ लेते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। सीएम के बतौर अपनी पहली प्रेस वार्ता में खुद कमलनाथ ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी और सहकारी बैंकों से 31 मार्च 2018 के पहले लिया गया 2 लाख तक का कर्ज माफ किया गया है। सीएम कमलनाथ ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हीं निवेशकों को दिया जाएगा जो मप्र के युवाओं को 70% रोजगार देंगे। कमलनाथ और पढ़े

कमलनाथ का राजतिलक, मप्र के 18 वे सीएम बनें

Last Updated:  Monday,   10:14 am

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मप्र के 18 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां स्थित जम्बूरी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पीएम देवेगौड़ा, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, महागठबंधन में शामिल दलों के नेता, पूर्व सीएम और पढ़े