Category Archives: राज्य

जनवरी में इंदौर में शुरू हो सकती है 5 जी सेवाएं

Last Updated:  Thursday, December 15, 2022  7:23 pm

इंदौर : उज्जैन के महाकाल लोक से बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जियो की 5जी सेवा शुरू की, जिसमें श्रद्धालुओं को 1जीबी डेटा फ्री भी मिलेगा। अब जनवरी में इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से 5जी सेवाएं शुरू हो सकती है, क्योंकि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन होना है। महाकाल लोक से प्रारंभ हुई 5जी सेवाएं। मध्यप्रदेश में भी अब 5जी सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की पहल पर ही उज्जैन से श्री और पढ़े

महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इंदौर से भी बेहतर बनाएं

Last Updated:  Thursday,   7:18 pm

मन्दिर में वीआईपी के कारण दर्शन बाधित न हो, लेजर शो आकर्षक बनाया जाए। महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश। उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। इसी के साथ उन्होंने मन्दिर एवं श्री महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इन्दौर से और पढ़े

मप्र की नई युवा नीति के लिए मंत्री समूह का गठन

Last Updated:  Thursday,   3:54 am

युवाओं के कौशल को विकसित कर उनकी क्षमताओं को अनलॉक करना है नई युवा नीति का उद्देश्य – उच्च शिक्षा मंत्री इंदौर : राज्य शासन ने मध्यप्रदेश की नवीन युवा नीति के निर्माण के लिए आवश्यक सुझाव, अनुशंसा प्रस्तुत किए जाने हेतु मंत्री समूह का गठन किया है। खेल और युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल और पढ़े

एमपीआईडीसी ने तैयार किया एक लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक

Last Updated:  Tuesday, December 13, 2022  12:14 am

इंवेस्टर समिट 2023 समिट से पहले ही एक दर्जन से ज्यादा उद्योगों ने इंदौर में मांगी जमीन। इंदौर, प्रदीप जोशी। प्रदेश सरकार को जनवरी माह में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट से खासी उम्मीदे लगी हुई हैं। समिट की सफलता के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवरासिंह चौहान रोज मानिटरिंग कर रहे हैं। उनके प्रयासों को प्रतिसाद भी मिलता दिख रहा है। समिट में शामिल होने के लिए देश के नामी उद्योगपतियों ने अपनी सहमति पहले ही प्रदान कर दी है। उधर और पढ़े

इंदौर के शासकीय विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी घटनाक्रम की हो न्यायिक जांच

Last Updated:  Monday, December 12, 2022  11:28 pm

गृहमंत्री से मिलकर एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने रखी मांग। भोपाल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रतिनिधि मण्डल शासकीय विधि महाविधालय इंदौर में हुई घटना के सम्बंध में भोपाल जाकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने विधि महाविद्यालय में उजागर हुए राष्ट्र विरोधी मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए गृहमंत्री मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने बताया कि और पढ़े

एल आय सी के निजीकरण के प्रयासों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

Last Updated:  Sunday, December 11, 2022  9:11 pm

सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसो. का तीन दिवसीय अधिवेशन प्रारंभ। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ निकाली गई रैली। आर्थिक उदारीकरण संबंधी नीतियों पर रोक लगाने की मांग की। इंदौर : मप्र और छत्तीसगढ़ के जीवन बीमा कर्मचारियों के संगठन सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसिएशन का 11 वा क्षेत्रीय महाअधिवेशन रविवार 11 दिसंबर 2022 को रैली के साथ प्रारंभ हुआ। एल आय सी के एम जी रोड स्थित मंडल कार्यालय से प्रारंभ हुई इस रैली में मप्र – छत्तीसगढ़ के और पढ़े

‘अपना इंदौर – सदैव प्रथम’ के सम्मान को बरकरार रखें इंदौर वासी – मुख्यमंत्री चौहान

Last Updated:  Sunday,   9:07 pm

नवाचारों में अग्रणी इंदौर में अब हर घर जल पहुंचाने में सौर ऊर्जा का होगा उपयोग। अपने इन्दौर को सदैव प्रथम की स्थिति में बनाए रखने में सहभागी बने इन्दौरवासी। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर नवाचारों की भूमि है।इस शहर ने अपनी पहचान स्वच्छता के शिरोमणी के रूप में स्थापित की है। युवा और ऊर्जावन महापौर के नेतृत्व में इन्दौरवासियों ने एक और नवाचार किया है। इन्दौर में हर घर जल पहुँचाने के लिए और पढ़े

G – 20 के कार्यक्रम मप्र की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का सुअवसर

Last Updated:  Sunday,   2:37 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के पहले पूर्ण की जाएं। इंदौर के एनआईसी कक्ष से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर और पढ़े

मुख्यमंत्री से मिले महापौर, ग्रीन बॉन्ड के साथ विभिन्न विकास कार्यों की दी जानकारी

Last Updated:  Sunday,   2:28 pm

मुख्यमंत्री निवास पर हुई मुलाक़ात। ग्रीन बॉंड को लेकर दो जानकारी। शहर हित के अन्य विषयों को लेकर भी हुई सारगर्भित चर्चा । भोपाल : इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल स्तिथ निवास पर मुलाक़ात की।उन्होंने इंदौर में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जलूद पंपिंग स्टेशन पर सोलर प्लांट को लेकर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा की। महापौर बताया कि और पढ़े

रीवा – सीधी को जोड़ने वाली मोहनिया टनल का केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Sunday,   1:04 pm

सीधी : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का लोकार्पण किया। रीवा जिले में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी मोहनिया टनल के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। ये टनल झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है।लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी वाले हिस्से में हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी फोरलेन चोरहटा बायपास से होते हुए मोहनिया टनल पहुंचे। और पढ़े