सांसद लालवानी की मदद से इंदौर लौट सका पेरिस में फंसा छात्र, पासपोर्ट हो गया था चोरी
इंदौर : शहर के एक युवक युवराज तिवारी का पासपोर्ट अमेरिका से लौटते हुए चोरी हो गया, जिसके बाद उन्हें पेरिस एयरपोर्ट पर डिटेन कर लिया गया। इसपर इंदौर में युवक के परिजनों ने सांसद शंकर लालवानी से गुहार लगाई। सांसद शंकर लालवानी ने तत्काल विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात कर इंदौर के युवक को पेरिस एयरपोर्ट पर डिटेन करने की बात से अवगत कराया। लालवानी ने उन्हें पासपोर्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट मुहैया करवाने का अनुरोध किया। और पढ़े











