Category Archives: विदेश

अंतरिक्ष में सैन्य महाशक्ति बना भारत

Last Updated:  Wednesday, March 27, 2019  10:51 am

नई दिल्ली: भारत अंतरिक्ष में भी सैन्य महाशक्ति बन गया है। ‘ मिशन शक्ति ‘ के तहत बुधवार को भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटलाइट को मार गिराने का सफल परीक्षण किया। मिशन की सफलता की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष में चौथी सैन्य महाशक्ति बन गया है। 300 किलोमीटर ऊंचाई पर साधा निशाना। मिशन शक्ति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुबह और पढ़े

भगौड़ा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, March 20, 2019  10:45 am

लंदन: पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाकर भागे ज्वेलर कारोबारी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से लंदन में रह रहा था। भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भगौड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के जवाब में नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सीबीआई ने भी नीरव के खिलाफ जारी रेड और पढ़े

भगौड़े नीरव मोदी की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Last Updated:  Monday, March 18, 2019  6:58 pm

लंदन: भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी { प्रवर्तन निदेशालय } ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के मद्देनजर वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस नीरव मोदी पर कभी भी शिकंजा कस सकती है। और पढ़े

पूर्वी नदियों का पानी रोकेगा भारत- गडकरी

Last Updated:  Thursday, February 21, 2019  6:48 pm

नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छिनने और पाकिस्तान से आयातित माल पर ड्यूटी की दरें बढ़ाकर 200 फीसदी करने के बाद अब सरकार ने पूर्वी नदियों का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के जरिये ये बात कही। एक दिन पूर्व बागपत में भी उन्होंने सरकार के इस कदम का ऐलान किया था। गडकरी ने और पढ़े

जाधव केस को स्थगित करने की पाक की मांग खारिज

Last Updated:  Tuesday, February 19, 2019  2:10 pm

द हेग: इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने मंगलवार को कुलभूषण जाधव केस को स्थगित करने की पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया। कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की कैद में है। उसकी रिहाई का मामला आईसीजे में चल रहा है। सोमवार को भारत ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि कुलभूषण जाधव निर्दोष है। उसे पाकिस्तान ने बेवजह झूठे आरोप लगाकर कैद कर रखा है। पाकिस्तान की झूठी दलील। मंगलवार को पाक ने आईसीजे में अपना पक्ष रखा। और पढ़े

पाकिस्तान से छीना एमएफएन का दर्जा

Last Updated:  Friday, February 15, 2019  8:38 am

नई दिल्ली: पुलवामा में आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भाग लिया। बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। 1999 में भारत ने पाकिस्तान को यह दर्जा दिया था। जेटली ने कहा और पढ़े

आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी-पीएम मोदी

Last Updated:  Friday,   7:15 am

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। हर देशवासी की एक ही मांग है कि आतंकियों और उसके पनाहगारों को इस हिमाकत का कड़ा दंड दिया जाए। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी। वंदे भारत एक्सप्रेस की लॉन्चिंग के मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पाकिस्तान को कड़ी और पढ़े

मुम्बई बम धमाके में शामिल आतंकी अबू बकर दुबई में गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday, February 14, 2019  10:27 am

दुबई: 1993 में मुम्बई में हुए सीरियल बम धमाकों में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी अबू बकर दुबई में पकड़ा गया है। लंबे सम य से वह केंद्रीय एजेंसियों को चकमा दे रहा था। उसको प्रत्यर्पण कर भारत लाने की तैयारी की जा रही है। मुम्बई पहुंचाया था आरडीएक्स। आतंकी अबू बकर का पूरा नाम अबू बकर अब्दुल गफूर शेख है। वह खाड़ी के देशों से सोना, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की भारत में स्मगलिंग करता था। बताया जाता है कि और पढ़े

माल्या के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की हरी झंडी

Last Updated:  Wednesday, February 6, 2019  8:00 am

लंदन’ शराब कारोबारी विजय माल्या को जल्द ही प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा सकता है। ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी साजिद जावेद ने माल्या के प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हालांकि माल्या के पास 14 दिन के भीतर प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने का मौका है। विजय माल्या पर सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों का करीब 9 हजार करोड़ रुपया बकाया है। कर्ज चुकाने से बचने के लिए माल्या लंदन भाग गया। भारत सरकार लंबे समय से उसे और पढ़े

अमेरिका ने हिंसा के बल पर दुनिया पर राज किया- प्रो.कुजनिक

Last Updated:  Thursday, January 10, 2019  2:35 pm

इंदौर: अभ्यास मंडल की मासिक व्याख्यान श्रृंखला के तहत प्रो. पीटर कुजनिक का व्याख्यान इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। विषय था अमेरिकी इतिहास के अनभिज्ञ पहलू, प्रो. कुजनिक ने कहा कि अमेरिका ने हिंसा के सहारे दुनिया पर हुकूमत की है। अमेरिका में बच्चों को इतिहास की सही जानकारी नहीं दी जाती। उन्हें ये तो बताया जाता है की द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका की विजय हुई थी पर उसकी विभीषिका के बारे में जानकारी नहीं दी जाती। आज और पढ़े