Category Archives: विदेश

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर सिंधु ने रचा इतिहास

Last Updated:  Sunday, August 25, 2019  1:40 pm

नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने इतिहास रच दिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतनेवाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। रविवार को खेले गए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को एकतरफा मुकाबले में 21-7, 21-7 से पराजित कर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता। बीती दो वर्षों में सिंधु को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था। और पढ़े

पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में

Last Updated:  Saturday, August 24, 2019  11:22 am

स्विट्जरलैंड : इंडिया की स्टार शटलर पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में सिंधु ने दुनिया की चार नम्बर खिलाड़ी चीन की चेन युफेई को 21- 7, 21- 14 से आसानी से पराजित कर दिया। ये मुकाबला 40 मिनट चला। सिंधु लगातार तीसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। अभी तक वह विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक और तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी है। फाइनल में उनका मुकाबला और पढ़े

चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान – 2

Last Updated:  Tuesday, August 20, 2019  1:19 pm

इंदौर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान – 2 को, लॉन्चिंग के 29 दिन बाद चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया। चांद से चंद्रयान 2 की दूरी अब महज 18 हजार किलोमीटर रह गई है। चांद की कक्षा में चंद्रयान – 2 को पहुंचाना वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती थी। चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से बचाते हुए चंद्रयान – 2 की गति को नियंत्रित कर वैज्ञानिकों ने उसे सफलता पूर्वक चांद की कक्षा में पहुंचा दिया। इसरो के और पढ़े

पाक की साजिश बेनकाब, ICJ ने कुलभूषण को फांसी की समीक्षा का दिया आदेश

Last Updated:  Wednesday, July 17, 2019  3:51 pm

हेग: कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस { icj } में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को दिए गए 42 पेज के फैसले में icj ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान से सजा की समीक्षा करने और उसतक काउंसलर एक्सेस की सुविधा पहुंचाने का आदेश दिया है। अदालत ने 15-1के बहुमत से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले से पूरी दुनिया में पाकिस्तान के झूठ और साजिश का पर्दाफाश और पढ़े

सोमवार को होगा मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

Last Updated:  Saturday, July 13, 2019  9:46 am

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में भारत एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ सोमवार 15 जुलाई को अपने स्वदेशी मिशन चंद्रयान- 2 को लांच करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर स्वदेशी रॉकेट GSLV MK-3 के जरिये मिशन चंद्रयान- 2 को लांच किया जाएगा। सफल लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-2 को चांद की सतह छूने में दो माह का वक़्त लग सकता है। कहा जा रहा है कि करीब और पढ़े

15 जुलाई को इंदौर से दुबई के लिए उड़ान भरेगी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट

Last Updated:  Saturday, July 6, 2019  3:58 pm

इंदौर: देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय विमानतल से पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट 15 जुलाई को दुबई के लिए उड़ान भरेगी। सांसद शंकर लालवानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट से जानेवाले यात्रियों का स्वागत मालवी पगड़ी पहनाकर किया जाएगा। वापसी में दुबई से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट 17 जुलाई को इंदौर आएगी। आनेवाले यात्रियों का भी विमानतल पर स्वागत किया जाएगा। सांसद लालवानी ने बताया कि इस मौके पर हवाई यात्रा के इतिहास को लेकर प्रदर्शनी भी विमानतल पर लगाई जाएगी। और पढ़े

विश्वकप में विराट ब्रिगेड का विजयी आगाज

Last Updated:  Thursday, June 6, 2019  9:29 am

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप: साउथ हैम्पटन में अपना पहला मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। नाबाद शतक 122* लगाकर भारत की जीत में अहम योगदान देनेवाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दक्षिण अफ्रीका की इस विश्वकप लगातार तीसरी हार है। दक्षिण अफ्रीका ने दिया था 228 रनों का लक्ष्य। द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गेंदबाजों को विकेट से मिल रही मदद का भारतीय गेंदबाजों और पढ़े

मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता

Last Updated:  Wednesday, May 1, 2019  3:52 pm

यूएनएससी: आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। हर बार अड़ंगे डालने वाले चीन ने इस बार अपने कदम पीछे खींच लिए। इससे मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने का रास्ता साफ हो गया। यूएन में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। पाकिस्तान को लगा बड़ा और पढ़े

दुश्मन पर निगाह रखेगा सैटलाइट एमिसेट

Last Updated:  Monday, April 1, 2019  4:04 pm

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने सोमवार को एमिसेट सहित 29 उपग्रह सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिए। पीएसएलवी सी- 45 राकेट के जरिये इन्हें छोड़ा गया। इनमें एमिसेट याने इलेट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटलाइट सबसे अहम बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ये सैटलाइट अंतरिक्ष में भारत की आंख और कान की भूमिका निभाएगा। प्रोजेक्ट कौटिल्य के तहत बनाया गया एमिसेट। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु आचार्य चाणक्य के विचारों पर अमल करते हुए कौटिल्य प्रोजेक्ट के और पढ़े

फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों पेज हटाए

Last Updated:  Monday,   2:33 pm

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फ़ेसबुक ने भारत में आम चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले बड़ा कदम उठाया है। उसने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े 687 पेज अपने प्लेटफार्म से हटा दिए हैं। फ़ेसबुक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये पेज उनके बिहेवियर यानी अप्रामाणिक जानकारी के चलते हटाए गए हैं। फेक एकाउंट्स के जरिये बढाते थे संपर्क। मिली जानकारी के मुताबिक फेसबुक की सायबर सिक्युरिटी सेल ने अपनी जांच में पाया और पढ़े