Category Archives: शहर

सड़क हादसे की शिकार सफाई मित्र के घर पहुंचे महापौर भार्गव

Last Updated:  Thursday, November 30, 2023  12:43 am

शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस। अहिल्याश्रम के समीप कार की टक्कर से हो गई थी सफाई मित्र श्रीमती अमरलता गौहर की मौत। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 57 में सफ़ाई मित्र के रूप में पदस्थ श्रीमती अमरलता पति शेरा गौहर का कर्तव्य स्थल पर सड़क हादसे में असामयिक निधन हो जाने पर उनके निवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों को ढाँढ़स बँधाया। सुबह के समय सावधानी से वाहन चलाएं वाहन चालक। और पढ़े

श्रीअन्न को दैनिक भोजन में करें शामिल : डॉ. शारदा

Last Updated:  Wednesday, November 29, 2023  10:35 pm

कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं इंदौर ने किया श्रीअन्न प्रतियोगिता का आयोजन। प्रतिभागियों ने श्रीअन्न से बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन। इंदौर : कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं इंदौर के क्षेत्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अंतर्गत श्रीअन्न (मोटा अनाज) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक एवं अतिथि थे संचालक, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं मध्य प्रदेश डॉक्टर एन शारदा, पुरुषोत्तम पुरोहित, डॉक्टर अनिल भदौरिया एवं संचिता पाठक। 47 महिला एवं दो पुरुष प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर श्रीअन्न के नमकीन और पढ़े

यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा रेलवे

Last Updated:  Wednesday,   10:30 pm

अब आंबेडकर नगर महू से चलने वाली यशवंतपुर ट्रेन डेढ़ माह से अधिक समय के लिए निरस्त। इंदौर : पीक सीजन में रेलवे लगातार यात्रियों को परेशानी में डाल रहा है। रोज किसी न किसी कारण से ट्रेनें निरस्त की जा रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। अब दक्षिण पश्चिम रेलवे में ब्‍लॉक के कारण महू – यशवंतपुर – महू साप्ताहिक ट्रेन को डेढ़ माह से भी अधिक समय के लिए निरस्त किया गया है। बताया और पढ़े

6 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी इंदौर – बिलासपुर ट्रेन

Last Updated:  Wednesday,   5:23 pm

इंदौर : शादियों के सीजन में जब यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है, रेलवे ने रतलाम मंडल से चलनेवाली दो गाड़ियां निरस्त कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि पश्चिम मध्‍य रेलवे जबलपुर मंडल के बरांझ स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली दो ट्रेने निरस्‍त रहेगी। इनमेंबिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर- इंदौर एक्‍सप्रेस 05 दिसम्‍बर, 2023 से 11दिसम्‍बर, 2023 तक निरस्त और पढ़े

मतगणना वाले दिन तीन दिसंबर को घोषित किया गया ड्राय डे

Last Updated:  Tuesday, November 28, 2023  7:14 pm

विधानसभा निर्वाचन 2023। इंदौर : इंदौर जिले में मतगणना के दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आदेश जारी किये हैं। उन्होंने इस आदेश के प्रभावी पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के दिन 03 दिसम्बर 2023 को सम्पूर्ण दिवस की अवधि के लिए पूरे जिले और पढ़े

बावड़ी हादसे को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर हाइकोर्ट ने जारी किए नोटिस

Last Updated:  Tuesday,   7:11 pm

रामनवमी पर बालेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में हुई 36 थी लोगों की मौत। इंदौर : बालेश्वर मंदिर बावड़ी हादसे में हुई 36 लोगों की मौत केमामले में दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जिम्मेदार एजेंसियों से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। नगर निगम व बालेश्वर ट्रस्ट को जारी किए नोटिस। हाई कोर्ट ने जांच रिपोर्ट तलब करने के साथ बालेश्वर ट्रस्ट और नगर निगम को नोटिस जारी किए सरकार को भी मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट और आपराधिक प्रकरण और पढ़े

विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे महापौर भार्गव

Last Updated:  Tuesday,   7:08 pm

वायु गुणवत्ता में सुधार और लोकल क्लाइमेट एक्शन में इंदौर के योगदान पर देंगे प्रेजेंटेशन। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन सीओपी-28 (कॉप28) में भाग लेने 30 नवंबर को दुबई पहुंचेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई राष्ट्र प्रमुख और विश्व के नेता भाग लेंगे। वायु गुणवत्ता में सुधार और स्वच्छता पर देंगे प्रेजेंटेशन। महापौर भार्गव क्लीन एयर कैटलिस्ट के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार सहित लोकल क्लाइमेट एक्शन में और पढ़े

रबी की फसलों के लिए अमृत मानी जा रही मावठे की बारिश

Last Updated:  Tuesday,   7:01 pm

मंगलवार को भी आसमान में छाए रहे बादल। इंदौर : इंदौर जिले में एक दिन पूर्व हुई मावठे की बारिश रबी की फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। इस बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा और बढ़ोत्तरी के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। जिले में रबी की बुआई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिले में दो लाख 48 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी की फसलें बोई गई हैं। इस बीच मंगलवार को भी आसमान में और पढ़े

600 से अधिक अधिकारी – कर्मचारी करेंगे मतगणना

Last Updated:  Monday, November 27, 2023  12:53 am

विधानसभा निर्वाचन-2023 मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण सोमवार को होगा। इंदौर इंदौर में विधानसभा निर्वाचन के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतों की गणना के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। इंदौर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 600 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मतों की गणना का कार्य करेंगे। मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण 27 नवंबर को आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा और पढ़े

बारिश के बावजूद अभ्यास मंडल ने कृष्णपुरा छत्री पर मनाया दीपोत्सव

Last Updated:  Monday,   12:48 am

कान्ह – सरस्वती का पुराना वैभव लौटाने का लिया संकल्प। इंदौर : मावठे की बारिश भी अभ्यास मंडल के कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं कर पायी। तय समय में कृष्णपुरा छत्री पर दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अभ्यास मंडल वर्ष 2008 से कृष्णपुरा छत्री के पास बने घाटो पर दीप प्रज्जवलित करता रहा है। इस बार भी यह परंपरा निभाई गई। हालाँकि बारिश नही थमी और कुछ समय के लिए बिजली भी चली गई। इस सबके बावजूद अभ्यास मंडल के और पढ़े