Category Archives: शहर

विधानसभा चार, सांवेर व देपालपुर के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Last Updated:  Saturday, October 28, 2023  5:52 am

इंदौर : इंदौर जिले की अलग – अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे तीन कांग्रेस प्रत्याशियों ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को अपने नामांकन दाखिल किए। इंदौर विधानसभा 4 से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने नामांकन दाखिल कर चुनावी रण का शंखनाद किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा,कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू विशाल अग्निहोत्री, सुरेश मिंडा, अन्य कार्यकर्ता व साथी गण उपस्थित रहे। सांवेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रीना बोरासी सेतिया ने भी अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी और पढ़े

विधानसभा 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने दाखिल किया नामांकन

Last Updated:  Friday, October 27, 2023  5:32 am

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने गुरुवार को अपनी भांजी अलका पटेल के साथ जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 की रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दोप 2:15 बजे सत्यनारायण पटेल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप में शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन में पटेल की प्रस्तावक उनकी भांजी अलका पटेल है। उनके निर्वाचन अभिकर्ता अमन बजाज रहेंगे । इस अवसर और पढ़े

गुरुवार को 16 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Last Updated:  Friday,   5:23 am

इंदौर : इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। जिले में गुरुवार को 16 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। जिले के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर, इंदौर-3 और इंदौर-5 के लिए तीन-तीन, डॉ. अम्बेडकर नगर महू और राऊ के लिए दो-दो तथा इंदौर-एक, इंदौर-दो व सांवेर के लिए एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन जमा किए गए। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए उनमें देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में चेतन बैरागी (निर्दलीय), इल्यास अली (निर्दलीय) एवं और पढ़े

बुधवार को छह प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Last Updated:  Thursday, October 26, 2023  1:06 pm

विधानसभा 01 से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने भरा नामांकन। विधानसभा निर्वाचन-2023 इंदौर : जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए बुधवार को 6 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। यह नामांकन विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में संजय शुक्ला (इंडियन नेशनल कांग्रेस) व सुनील कुमार अहिरवार (बहुजन समाज पार्टी), इंदौर-2 में प्रमोद नामदेव (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) एसयूसीआई (सी)), इंदौर-5 में अयाज अली (निर्दलीय), विधानसभा क्षेत्र राऊ में देवकी मण्डलोई (बहुजन समाज पार्टी) तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में विनोद और पढ़े

विजयादशमी पर तीन सौ से अधिक स्थानों से निकले पथ संचलन

Last Updated:  Wednesday, October 25, 2023  5:59 pm

इन्दौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने शाखा क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन व उत्साहपूर्वक पथ संचलन निकाले। शहर भर में 45 हजार स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए , जिन्होने अलग अलग स्थानों पर कुल 1175 किमी मार्ग पर कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन निकाले।जहां से भी पथ संचलन गुजरे, रहवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।कई स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गई थीं। विगत एक माह से स्वयंसेवक और पढ़े

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा

Last Updated:  Tuesday, October 24, 2023  11:50 pm

दशहरा मैदान और चिमनबाग सहित सैकड़ों स्थानों पर किया गया बुराई के प्रतीक रावण का दहन। प्रभु श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहे आयोजन स्थल। रंगारंग आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र। इंदौर : बुराई के प्रतीक रावण पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व देश, प्रदेश और इंदौर शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह – जगह अहंकारी रावण के पुतलों का दहन किया गया। आसमान की ऊंचाई से अट्टहास करता रावण पल भर में और पढ़े

दशहरा पर इंदौर में कई स्थानों पर होगा रावण दहन

Last Updated:  Tuesday,   5:39 pm

इंदौर : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी पर दशहरा मैदान के साथ शहर के ए कई स्थानों पर भी दशानन के पुतले फूंके जाएंगे। चिमनबाग मैदान पर दशहरा उत्सव समिति द्वारा 100 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट लंबी लंका का निर्माण किया गया है। रात आठ बजे रावण दहन किया जाएगा। इसके पूर्व जोरदार आतिशबाजी भी की जाएगी। पूर्वी क्षेत्र दशहरा समारोह समिति तिलक नगर द्वारा तिलक नार स्कूल मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण और पढ़े

टिकट वितरण में तवज्जो नहीं दिए जाने से समग्र जैन समाज में छाया आक्रोश

Last Updated:  Monday, October 23, 2023  9:06 pm

कांग्रेस व बीजेपी दोनों पर जैन समाज के नेताओं की अनदेखी करने का लगाया गया आरोप। टिकट से वंचित किए जाने से नाराज समग्र जैन समाज बैठक कर तय करेगा रणनीति। इंदौर : समग्र जैन समाज ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस पर टिकट वितरण में जैन समाज से जुड़े नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है।इस मामले में जैन समाज आगामी दिनों में बैठक कर अपनी रणनीति तय करेगा। ये बात समग्र जैन समाज के जिनेश्वर और पढ़े

दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

Last Updated:  Monday,   12:25 pm

250 फीट क्षेत्र में लंका का निर्माण भी किया गया। इन्दौर : दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर दहन किया जाने वाला 111 फीट ऊंचा रावण का पुतला दशहरा मैदान पर बनकर तैयार है।सलवाडिया ने कहा कि ऐतिहासिक और पढ़े

अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

Last Updated:  Monday,   12:17 pm

विधानसभा निर्वाचन-2023 व्यय प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। व्यवस्था को बताया चाक-चौबंद। इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षकगण प्रवीण कतारकी, आलोक श्रीवास्तव, मेरूगु सुरेश, रण विजय कुमार और अमित संजय गुरव रविवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने व्यय लेखा टीम और निगरानी दलों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने में विधानसभा निर्वाचन के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले और पढ़े