Category Archives: शहर

गठिया रोग के उपचार में डाइटीशियन, डेंटिस्ट और सायकेट्रिस्ट की भी होती है अहम भूमिका

Last Updated:  Sunday, October 22, 2023  10:55 pm

विश्व गठिया रोग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजितकार्यक्रम में गठिया के तमाम पहलुओं पर विस्तार से डाला गया प्रकाश। इंदौर : विश्व गठिया रोग दिवस (21अक्टूबर) के उपलक्ष्य में आर्थराइटिस एवम बोन केयर सोसायटी द्वारा गठिया रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में गठिया रोग के कारण, लक्षण, उपचार और बचाव पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विस्तार से प्रकाश डाला। गठिया से जुड़ी आहार, तनाव, डिप्रेशन और दांतों संबंधी परेशानियों पर भी कार्यक्रम में और पढ़े

स्वच्छता की तरह मतदान में भी इंदौर बनें नंबर वन

Last Updated:  Wednesday, October 18, 2023  11:54 pm

विधानसभा चुनाव में मतदान करना आपका हक है। मतदान निर्भीक होकर करे। जागरूकता लाने के लिए अभ्यास मंडल ने परिचर्चा का आयोजन किया। इंदौर : स्वच्छता की तरह इंदौर को मतदान में भी प्रथम स्थान पर लाना है। ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा इंदौर शहर का मतदान प्रतिशत कम होना चिंता का और उदासीनता का परिचायक है इसको लेकर जन जागृति लाना जरूरी है। सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल द्वारा इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित परिचर्चा में प्रबुद्धजनों ने ये बात कही। और पढ़े

स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति किया जा रहा जागरूक

Last Updated:  Wednesday,   11:49 pm

शहर के विभिन्न स्थानों पर हो रहे गरबो में नुक्कड नाटक व अन्य माध्यमों से लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया। मतदाताओ को दिलाई गई मतदान की शपथ। इंदौर : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मतदान में इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए मतदाताओ को प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप प्लान के तहत और पढ़े

जिला न्यायालय में पार्किंग की समस्या के निराकरण हेतु उपलब्ध होगी होप टैक्सटाइल्स की रिक्त भूमि

Last Updated:  Wednesday,   8:27 pm

हाइकोर्ट ने तीन सदस्यीय समिति बनाने के दिए निर्देश। इंदौर : जिला न्यायालय परिसर इन्दौर की पार्किंग समस्या के निराकरण हेतु होप टेक्सटाइल्स की रिक्त पड़ी हुई शासकीय भूमि उपलब्ध होगी। इन्दौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया और सचिव घनश्याम गुप्ता ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में व्याप्त वाहन पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए इन्दौर अभिभाषक संघ की ओर से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खण्डपीठ-इन्दौर में विचाराधीन रिट पिटिशन (होप टेक्सटाइल्स लिमिटेड और अन्य विरूद्ध और पढ़े

बीजेपी के शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय सम्मेलन 17 अक्टूबर से

Last Updated:  Tuesday, October 17, 2023  1:17 am

कार्यकर्ताओं को दिलाया जाएगा विजय का संकल्प। घर – घर जाकर लोगों से बीजेपी को विजयी बनाने का करेंगे आग्रह। इंदौर : 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर सक्रिय करने में जुट गई है। इसी कड़ी में 17 से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें कार्यकर्ता, शक्ति के पर्व पर और पढ़े

मप्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली सूची

Last Updated:  Sunday, October 15, 2023  2:49 pm

144 प्रत्याशियों की सूची में कमलनाथ सहित ज्यादातर वरिष्ठ नेता शामिल। पहली सूची में 64 वर्तमान विधायकों को मिला टिकट। इंदौर जिले में तीन वर्तमान विधायकों सहित पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी। विधानसभा तीन, पांच और महू को रखा होल्ड पर। भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों बहुप्रतीक्षित पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में जारी की है। 144 प्रत्याशियों की पहली सूची में कई दिग्गजों को भी चुनाव मैदान में और पढ़े

विश्वकप में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत का जमकर मनाया गया जश्न

Last Updated:  Sunday,   1:27 pm

राजवाड़ा पर हजारों लोगों ने तिरंगा लहराते हुए मनाया जीत का जश्न। जोरदार आतिशबाजी ने जश्न के उल्लास को बनाया सतरंगी। इंदौर : आईसीसी विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की पाकिस्तान पर 07 विकेट से धमाकेदार जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया। देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी भारत की जीत का जश्न जोरदार ढंग से मनाया गया। जैसे ही भारत ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए और पढ़े

कलेक्टर ने गरबा आयोजकों से किया मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह

Last Updated:  Saturday, October 14, 2023  8:19 pm

‘शक्ति, भक्ति और सख्ती’ आयोजन में हुआ प्रशासन और गरबा संचालकों के मध्य सार्थक संवाद। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गरबा आयोजनों के बीच ईनामी प्रतियोगिता। इंदौर : आचार संहिता के कारण शहर के नवदुर्गा महोत्सव के उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। शहर के गरबा आयोजकों से अपील है कि वे अपने आयोजनों के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। श्रेष्ठ नवाचारों को स्वीप प्लान के तहत जिला प्रशासन नकद पुरस्कार प्रदान करेगा। और पढ़े

निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने किया मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का निरीक्षण

Last Updated:  Friday, October 13, 2023  8:25 pm

मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ की व्यवस्थाओं और कार्यों की सराहना की। प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों की हो रही हैं सतत मॉनिटरिंग। इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ की व्यवस्थाओं और कार्यों को देखा और मुक्तकंठ से उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को देखकर लग रहा है कि जिले में निश्चित और पढ़े

सोशल मीडिया पर भ्रामक, विवादित पोस्ट डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Last Updated:  Friday,   12:51 am

इंदौर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर। इंदौर : सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी विवादित/भ्रामक पोस्ट की शिकायत हेतु इंदौर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिनांक 9/10/2023 से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इंदौर पुलिस ने विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत आचार संहिता के दौरान इंदौर पुलिस द्वारा सोशल और पढ़े