Category Archives: शहर

नाकामी से भरा है महापौर व निगम परिषद का बीते एक वर्ष का कार्यकाल

Last Updated:  Monday, August 7, 2023  6:03 pm

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने लगाया आरोप। नाला टेपिंग में भारी भ्रष्टाचार का भी लगाया आरोप। महापौर भार्गव द्वारा गिनाई उपलब्धियों पर खड़े किए सवाल। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर गिनाई गई उपलब्धियों के बाद निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर भार्गव की नाकामियां बताते हुए उनके नवाचारों के दावे की खिल्ली उड़ाई। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभाव किया जा और पढ़े

इंदौर जिले में चार दिन भ्रमण करने के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा

Last Updated:  Sunday, August 6, 2023  10:55 pm

इंदौर की चार दिन की यात्रा के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा। इंदौर : सागर जिले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा के अनुरूप लगभग 100 करोड़ रूपए की लागत से संत शिरोमणि गुरू रविदास का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। यात्रा प्रभारी सूरज केरो ने बताया कि इस मंदिर निर्माण के निमित्त और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से निकाली जा रही समरसता यात्रा चार दिन इंदौर में रहने के बाद रविवार को हरदा के और पढ़े

जिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Last Updated:  Saturday, August 5, 2023  9:14 pm

सितंबर माह तक तल मंजिल का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश। गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखने पर दिया जोर। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए समय सीमा भी तय की। लापरवाही मिलने पर दो इंजीनियरों के विरुद्ध की कार्रवाई। इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी ने शनिवार को पांच साल से निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी और गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने और पढ़े

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों की अब निगम मुख्यालय में ही हो सकेगी रजिस्ट्री

Last Updated:  Saturday,   9:12 pm

निगम परिसर में स्थापित उप पंजीयक कार्यालय (कैंप कार्यालय)का महापौर ने किया शुभारंभ। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम परिसर स्थित पुराने वर्कशॉप प्रांगण में उप पंजीयक जिला इंदौर कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, पंजीयन विभाग के अधिकारी, विधि अधिकारी, सहायक आयुक्त गोविंद कौशल, प्रधानमंत्री आवास योजना की संतोषी गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे। बता दें कि निगम,मार्केट दुकानों के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित इकाइयों के हितग्राहियों द्वारा ढक्कन और पढ़े

इंदौर को मिली प्रदेश के पहले सोलर बेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सौगात

Last Updated:  Saturday,   9:08 pm

एसजीएसआईटीएस के समीप स्थापित सोलर बेस चार्जिंग स्टेशन का महापौर ने किया शुभारंभ। पर्यावरण संरक्षण की तरफ एक सकारात्मक कदम- महापौर। शहर के अन्य स्थानों पर भी खुलेंगे सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन। इंदौर : महापौर एवं अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने एसजीएसआईटीएस के समीप शहर के आम नागरिकों हेतु सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिग स्टेशन का शुभारंभ किया।इस अवसर एआईसीटीएसएल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपर आयुक्त मनोज पाठक एवं और पढ़े

वार्ड 57 में समर्थ मठ क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी सड़क

Last Updated:  Saturday,   5:00 pm

महापौर भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन। विकास कार्य की योजना बना कर उसको पूरा करना ये विधायक आकाश विजयवर्गीय से सीखना चाहिए – महापौर भार्गव। विधायक विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा की 9 खेल संस्थाओं और स्कूलों को कबड्डी व कुश्ती मेट वितरित की। इंदौर : विधानसभा 3 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने विकास पर्व के तहत वार्ड 57 में जनता को एक सौगात देते हुए 1.10 करोड़ की लागत से बनने वाली और पढ़े

दो दिवसीय नर्मदा परिक्रमा साहित्य सम्मेलन शनिवार से प्रारंभ होगा

Last Updated:  Friday, August 4, 2023  11:02 pm

मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति परिसर में होगा सम्मेलन। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा सम्मेलन का उदघाटन। जबलपुर से 30 नर्मदा प्रेमियों का समूह इंटरसिटी से पवित्र नर्मदा जल का कलश लेकर आया। मध्य प्रदेश सहित गुजरात और महाराष्ट्र के 300 से अधिक नर्मदा प्रेमी भाग लेगे। इंदौर : मध्य प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा नदी के सामाजिक,आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर विचार मंथन करने के लिए मध्य प्रदेश, और पढ़े

40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति

Last Updated:  Thursday, August 3, 2023  10:27 pm

मेयर इन कौंसिल बैठक में दी गई हरी झंडी। प्रधानमंत्री आवास योजना के 680 ईडब्ल्युएस व एलआईजी के हितग्राहियों को आवासीय इकाईयों का आवंटन। सोमनाथ की नई चाल क्षेत्र का नाम हुआ सोमनाथ नगर। इंदौर की मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी, लेपटॉप व सायकल प्रदान करने की स्वीकृति। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान,अश्विनी शुक्ल,अभिषेक शर्मा, और पढ़े

डॉ. अनुपमा दवे को एमटीएच उप अधीक्षक के पद से हटाया

Last Updated:  Thursday,   10:23 pm

अव्यवस्था से नाराज संभागायुक्त ने हटाने के दिए थे निर्देश। डॉ.हेमलता झरबड़े होंगी नई उप अधीक्षक। इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह द्वारा गुरूवार को एमटीएच अस्पताल का दौरा किया गया। इस दौरान अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. अनुपमा दवे से उन्होंने व्यवस्थाओं, मरीजों की स्थिति खामियों सहित अन्य जानकारी चाही तो वे संतोषजनक जवाब नही दे सकी। उनका व्यवहार अनुकूल नही था। मरीजों की परेशानियों की बारे में भी वे नहीं बता सकी। संभागायुक्त ने इसपर नाराजगी जताते हुए उन्हे अस्पताल से और पढ़े

एमटीएच में बदतर हालत देख नाराज संभागायुक्त ने उप अधीक्षक को हटाने के दिए निर्देश

Last Updated:  Thursday,   10:18 pm

एमटीएच का किया सघन निरीक्षण। अस्पताल के हर विभाग में मिली तमाम खामियां। आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरो को नोटिस देने के निर्देश, सफाई कंपनी को भी लगाई फटकार। इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने गुरुवार को एमटीएच अस्पताल का दो घंटे तक सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक विभाग के दस्तावेजों को देखा। लगभग हर विभाग में खामियां पाने पर उन्होंने जिम्मेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए, वहीं अस्पताल की उप अधीक्षक डॉ. अनुपमा दवे को हटाने के और पढ़े