संभागायुक्त ने सुपर स्पेशलिटी और चाचा नेहरू अस्पताल का किया निरीक्षण
दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष। इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने इंदौर के सुपर स्पेशलिटी और चाचा नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वास्थ्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से भी चर्चा की। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर पाए जाने पर उन्होंने चिकित्सकों, स्टॉफ और अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा की। संभागायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही दवाइयों का अवलोकन किया और दस्तावेज भी चेक किए ।उन्होंने मरीजों और पढ़े











