Category Archives: शहर

नई तकनीक से सड़क दुरुस्त करने के कार्य का महापौर ने किया अवलोकन

Last Updated:  Monday, August 14, 2023  4:26 pm

स्पेशल केमिकल युक्त सीमेंट से होगा सड़क पेचवर्क का कार्य। इंदौर : शहर में किए जा रहे सड़क रेस्टोरेशन कार्यों के क्रम में वर्षाकाल के दौरान या अन्य कारणों के चलते सड़क पर गड्ढे होने से नागरिकों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मधुमिलन चौराहे पर पर्यावरण हितैषी नवीन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे सड़क पैचवर्क रेस्टोरेशन कार्य का महापौर ने अवलोकन किया। इस अवसर पर जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़, पार्षद पंखुड़ी जैन, अपर आयुक्त और पढ़े

गोपुर चौराहे पर वीर दुर्गादास प्रतिमा की स्थापना और सौंदर्यीकरण का महापौर ने किया भूमिपूजन

Last Updated:  Sunday, August 13, 2023  11:12 pm

पौराणिक थीम पर चौराहे के साथ ही धातु की प्रतिमा का होगा निर्माण। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राष्ट्रवीर दुर्गा दास राठौर की 385 वी जयंती के अवसर पर वीर दुर्गादास राठौर वाटिका एवं प्रतिमा स्थल निर्माण के साथ ही चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस पर 1.71 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस अवसर पर जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़, महापौर प्रतिनिधि भारत पारिख, पार्षद प्रशांत बडवे, राजेश गेंदर, सर्व राठौर समाज के राजेश राठौर, अमरदीप मौर्य, और पढ़े

माधव सृष्टि में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों मीडियाकर्मियों और परिजनों ने लिया लाभ

Last Updated:  Sunday,   6:26 pm

स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण के साथ की गई कई तरह की पैथोलॉजिकल जांचें। गुरुजी सेवा न्यास ने स्टेट प्रेस क्लब के सहयोग से किया शिविर का आयोजन। इंदौर : स्वस्थ व्यक्ति ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसी भाव सूत्र के साथ श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा स्टेट प्रेस क्लब सहयोग से पत्रकारों एवं परिजनों के लिए “माधव सृष्टि” चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारम्भ आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, और पढ़े

पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के कारोबारी 16 अगस्त को बांधेंगे काली पट्टी

Last Updated:  Saturday, August 12, 2023  11:06 pm

दुकानों पर भी लगाएंगे काले झंडे। गुंडों की धमकियों, हमलों के विरोध में उठाया ये कदम। सड़क व फुटपाथ पर कब्जा जमा कर बैठे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की कर रहें मांग। इंदौर : पश्चिमी क्षेत्र के एमटीएच क्लॉथ मार्केट सहित 13 प्रमुख बाजारों के हजारों व्यापारी बुधवार, 16 अगस्त को काली पट्टी बांधकर कारोबार करेंगे। वे अपनी दुकानों पर भी काले झंडे लहराएंगे। सभी मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक में ये फैसला लिया गया। व्यापारिक संगठनों की ओर और पढ़े

प्रियंका, कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस थाने में की शिकायत

Last Updated:  Saturday,   8:13 pm

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने दर्ज कराई शिकायत। कांग्रेस नेताओं पर लगाया झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का आरोप। इंदौर : कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक पत्र को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भ्रामक ट्वीट किया है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने 50% कमीशन की मांग संबंधित एक पत्र को लेकर और पढ़े

मौलाना हाफिज जैसे विषैले दानवों को पनपने नहीं देंगे : विधायक विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday, August 11, 2023  11:43 pm

विधायक विजयवर्गीय ने वाल्मीकि समाज के साथ किया मौलाना हाफिज का पुतला दहन। वाल्मीकि समाज को लेकर की थी मौलाना ने विवादित टिप्पणी। प्रशासन से निवेदन,मौलाना का मकान तोड़ा जाए- विधायक विजयवर्गीय। इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ शुक्रवार शाम मौलाना हाफिज शादाब का चिमनबाग चौराहे पर पुतला फूंका। इसके पूर्व आक्रोशित लोगों ने हाफिज के पुतले पर जमकर जूते – चप्पल बरसाए। विषैले दानव को पनपने नहीं देंगे। और पढ़े

देश में सर्वश्रेष्ठ हो इंदौर का मास्टर प्लान

Last Updated:  Friday,   11:15 pm

राजवाडा पर इंदौर उत्थान अभियान ने लिया संकल्प। इंदौर की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊँगा बोले मंत्री सिलावट। इंदौर : इंदौर उत्थान अभियान समिति की और से राजवाडा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर सफाई में, शिक्षा में, व्यापार में सभी मे नंबर वन है। इसलिए मास्टर प्लान में भी देश मे नंबर वन बनेगा। देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार और पढ़े

सागर में संतश्री रविदास महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

Last Updated:  Friday,   11:09 pm

प्रदेश के 5 स्थानों से प्रारंभ हुई समरसता यात्राएं 12 अगस्त को पहुंचेंगी सागर। इंदौर : शनिवार, 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर पहुंचेंगे। इस दौरान वे संतश्री रविदास के भव्य मंदिर और संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। सीएम शिवराज ने की थी संत रविदास के मंदिर निर्माण की घोषणा। डॉ.निशांत खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 8 फरवरी और पढ़े

लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त

Last Updated:  Thursday, August 10, 2023  10:30 pm

जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रीवा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत तीसरी किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित की। इस योजना के तहत इंदौर जिले की 4 लाख 39 हजार से अधिक लाड़ली बहनाएं लाभान्वित हो रही हैं। जिले में गांव से लेकर और पढ़े

आईडीए अध्यक्ष ने मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए निर्मित अमलतास परिसर का किया निरीक्षण

Last Updated:  Thursday,   10:21 pm

योजना क्रमांक 136 निरंजनपुर स्थित अमलतास परिसर में निर्मित हैं 1 बीएचके के 672 फ्लैट्स। आवास मेले के जरिए बेचे जाएंगे फ्लैट्स। लॉटरी सिस्टम से होगा आवंटन। इंदौर : आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने योजना क्रमांक 136 निरंजनपुर में नवनिर्मित अमलतास परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लेट्स के विक्रय हेतु लगने वाले आवास मेले का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार मध्यम वर्गीय परिवारो को आवास उपलब्ध कराने हेतु, योजना क्रमांक 136 निरंजनपुर में नवनिर्मित अमलतास और पढ़े