न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : आजादी की 77 वी वर्षगांठ पूरे इंदौर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले के न्यायिक परिसरों, केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी संस्थानों के दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। हाइकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस एस.ए. धर्माधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश,अधिकारीगण और पढ़े











