Category Archives: शहर

खजराना फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने लिया जायजा

Last Updated:  Friday, August 18, 2023  10:53 pm

कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश। इन्दौर : विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने निर्माणाधीन खजराना फ्लाय ओव्हर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्षेत्र के विधायक महेन्द्र हार्डिया, प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष मोहित वर्मा,पार्षदद्वय पुष्पेन्द्र पाटीदार एवं मुद्रा शास्त्री,जनप्रतिनिधि दिनेश सोनगरा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री अनिल जोशी ने कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तार से ड्राईंग के माध्यम से प्रेजेन्टेशन दिया। अध्यक्ष जयपालसिंह और पढ़े

शेखावत ने बीजेपी छोड़ने की खबरों का किया खंडन

Last Updated:  Friday,   7:37 pm

सोशल मीडिया पर बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने की खबर हुई थी वायरल। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और आईडीए अध्यक्ष पहुंचे थे मान मनौव्वल के लिए। इंदौर : चुनावी मौसम में दलबदल का सिलसिला भी तेज हो जाता है। पार्टी में तवज्जो न मिलने अथवा टिकट से वंचित किए जाने से नाराज होकर नेताओं द्वारा एक से दूसरी पार्टी का दामन थाम लेना कोई नई बात नहीं है। बीजेपी में ऐसे कई नेता हैं जो पार्टी में अपनी अनदेखी से और पढ़े

राऊ सीट पर बीजेपी ने मधु वर्मा को फिर दिया मौका

Last Updated:  Thursday, August 17, 2023  11:51 pm

कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर किया खुशी का इजहार। इस बार एक लाख वोटों से जीतेगी बीजेपी : मधु वर्मा इंदौर : बीजेपी ने गुरुवार को प्रदेश की जिन 39 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की, उनमें इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट भी शामिल है। यहां से एक बार फिर मधु वर्मा को बीजेपी ने टिकट दिया है। मधु वर्मा पिछला विधानसभा हुनाव कांग्रेस के जीतू पटवारी से साढ़े पांच हजार वोटों से हार गए थे। इस बार पुनः उनका और पढ़े

सोनकच्छ की जनता कांग्रेस से त्रस्त, बीजेपी प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी

Last Updated:  Thursday,   8:36 pm

सज्जन सिंह वर्मा के रहते विकास को तरसा सोनकच्छ। जनता कमल का बटन दबाने के लिए है आतुर। मीडिया से चर्चा में बोले सोनकच्छ से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए राजेश सोनकर इंदौर : बीजेपी के जिलाध्यक्ष इंदौर ग्रामीण राजेश सोनकर को देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया है। राजेश सोनकर को सोनकच्छ से प्रत्याशी बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। तमाम समर्थक व कार्यकर्ता जावरा और पढ़े

बीजेपी ने मप्र की हारी हुई 39 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Last Updated:  Thursday,   6:54 pm

मालवा – निमाड़ की 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित । राऊ इंदौर से पुनः मधु वर्मा को उतारा मैदान में, राजेश सोनकर सोनकच्छ से होंगे उम्मीदवार। नई दिल्ली : चार राज्यों में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन मोड़ में आ गई है। मप्र और छत्तीसगढ़ की हारी हुई सीटों पर पहले फोकस करते हुए उसने चुनाव घोषित होने के पहले ही मप्र की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर करीब तीन माह पूर्व ही और पढ़े

15 दिन में नियमितीकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे तुलसी नगर के रहवासी

Last Updated:  Wednesday, August 16, 2023  4:40 pm

नियमितीकरण में हो रहे विलंब से व्यथित तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन, उपवास का संकल्प। इंदौर : स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगाँठ पर तुलसी नगर के रहवासियों ने सामूहिक संकल्प लिया कि यदि प्रशासन, नगर निगम और प्रदेश सरकार 15 दिनों के भीतर तुलसी नगर कॉलोनी का नियमितीकरण (वैध) नहीं करती तो कॉलोनी के रहवासी एवं क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे। इसके तहत शांतिपूर्ण तरीके से धरना, प्रदर्शन, उपवास तथा उसके बाद आमरण अनशन करेंगे।वार्ड और पढ़े

मेरी माटी मेरा अभियान के तहत महापौर ने अमृत वाटिका में किया पौधारोपण

Last Updated:  Wednesday,   4:38 pm

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर किया नमन। सुदामा नगर स्थित बाल गोपाल उद्यान अमृत वाटिका में किया गया पौधारोपण। अमृत वाटिका की मिट्टी लेकर ली शपथ। इंदौर : मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत वार्ड 82 में सुदामा नगर ई सेक्टर स्थित बाल गोपाल उद्यान अमृत वाटिका में पौधारोपण किया गया। स्व. अटलजी को किया नमन। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधारोपण के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर उनको नमन किया। और पढ़े

बीजेपी कार्यालय में आजादी की 77 वी वर्षगांठ पर किया गया ध्वजारोहण

Last Updated:  Wednesday,   4:27 pm

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। इंदौर : 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया। भाजपा कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नगरवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और पढ़े

स्टेट प्रेस क्लब ने अभिनव कला समाज में किया ध्वजारोहण

Last Updated:  Wednesday,   4:17 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने अभिनव कला समाज़ में 77 वा स्वतन्त्रता दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार खारीवाल, नवनीत शुक्ला, डॉ.मानसिंह परमार, पं. सुनील मसूरकर,सत्यकाम शास्त्री,आकाश चौकसे,रचना जौहरी, सोनाली यादव, ऋतु साहू,अभिषेक सिसोदिया,बंसीलाल लालवानी,सुदेश गुप्ता, प्रवीण धनोतिया, शैलेन्द्र श्रीमाल,नरेंद्र भाले,सुमित जैन,अशोक रघुवंशी, रोहित अग्निहोत्री,राकेश द्विवेदी, मीना राणा शाह,कीर्ति राणा, गोरधन लिम्बोदिया,रितेश खंडेलवाल, जीतू गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न जैन और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई आजादी की 77 वी वर्षगांठ

Last Updated:  Tuesday, August 15, 2023  8:37 pm

ध्वजारोहण के बाद सभी मीडियाकर्मियों ने एक – दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब के महासचिव हेमन्त शर्मा और उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार नवीन जैन, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा और अभय तिवारी ने भी उपस्थित और पढ़े