Category Archives: शहर

आदिवासी नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी का मकान तोड़ा

Last Updated:  Friday, July 7, 2023  4:33 pm

इंदौर : आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक गैंग रैप करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ मुख्य आरोपी का अवैध मकान भी ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि ग्राम बडीयाकीमा , थाना क्षेत्र खुड़ैल ज़िला इंदौर निवासी नाबालिग लड़की उम्र 12 वर्ष जाति भील के साथ उसके घर पर दिनांक 06/07/2023 को सरिया की कटिंग करने आए मजदूर अरमान उर्फ बट्टू (मुख्य आरोपी) व दो सहयोगी रईस एवं रईस द्वारा घर में अकेली लड़की पाकर दुष्कर्म किया और पढ़े

एमटीएच में कई बच्चों की मौत संबंधी खबर निकली गलत

Last Updated:  Friday,   4:08 pm

संभागायुक्त ने सोशल मीडिया पर वायरल इस आशय की खबर का किया खंडन। संभागायुक्त डॉ. शर्मा और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने अस्पताल पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने इंदौर के एमटीएच अस्पताल में 15 बच्चों की मृत्यु संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर को फर्जी और गलत बताया है। उनका कहना था कि केवल 2 बच्चों की मौत अस्पताल में हुई और वो भी बच्चों की और पढ़े

सुपेडीवाला ट्रस्ट ने एमवाय अस्पताल को दान किए 11एसी

Last Updated:  Friday,   3:50 pm

सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के विकास के लिए आगे आएं और करें दान – कलेक्‍टर डॉ. इलैयाराजा टी की ना‍गरिकों से अपील। इंदौर : जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई समाजसेवी और सामाजिक संगठन मदद करने आगे आ रहे हैं।इसी कड़ी में कम‍िश्‍नर डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्‍टर डॉ. इलैयाराजा टी के आतिथ्‍य में इब्राहीम हाजी हबीब सुपेड़ीवाला चेरिटेबल ट्रस्‍ट द्वारा एमवाय अस्‍पताल को 11 एसी दान किए गए। इस दौरान शहर काजी मुहम्‍मद इशरत और पढ़े

माह अप्रैल के लिए वार्ड 66 को मिला सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार

Last Updated:  Thursday, July 6, 2023  9:53 pm

वार्ड पार्षद कंचन गिदवानी को महापौर ने प्रदान किया सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार। इंदौर : नगर पालिका निगम इंदौर द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता में माह अप्रैल 2023 के लिए वार्ड क्रमांक 66 को श्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार , विकास व स्वछता में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रदान किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने एक समारोह में वार्ड 66 की पार्षद कंचन गिदवानी को सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार और पढ़े

विहिप मालवा प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न

Last Updated:  Thursday,   9:05 pm

बीते छह माह की समीक्षा के साथ आगामी छह माह की बनाई गई कार्ययोजना। इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रान्त के 3 दिवसीय अभ्यास वर्ग-बैठक का रविवार को समापन हुआ। बैठक में प्रान्त, विभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।तीन दिवसीय बैठक की जानकारी देते हुए विहिप के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने बताया किविहिप केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल के साथ प्रान्त के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा और पढ़े

छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोक कल्याणकारी राज्य का आदर्श पेश किया : होसबोले

Last Updated:  Thursday,   8:57 pm

इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान माला “चिंतन-यज्ञ” के दूसरे और अंतिम दिन रविवार, 2 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने ‘शिवराज्याभिषेक का संदेश’ विषय पर अपने विचार रखे। लोक कल्याणकारी राज्य का आदर्श पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज एक ऐसे अपराजित योद्धा थे, जिन्होंने  “हिन्दवी-स्वराज्य” की पुनर्स्थापना कर स्वदेशी व स्वधर्म आधारित लोक कल्याणकारी शासन तंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया । स्वतंत्रता और पढ़े

आईडीए हरियाली महोत्सव के तहत रोपेगा 30 हजार पौधे

Last Updated:  Sunday, July 2, 2023  7:02 pm

नायता मुंडला में पहले चरण में रोपे गए 21 सौ पौधे। इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा ने नायता मूँडला स्थित बस स्टैंड परिसर में पौधा लगाकर हरियाली उत्सव 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, शहर की सामाजिक,धार्मिक संस्थाएं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर कुल 2100 पौधे रोपे। आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में हरियाली महोत्सव के तहत लगभग 30 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि और पढ़े

समय और समाज की मांग है कि यथार्थ को सामने लाया जाए

Last Updated:  Sunday,   12:08 am

कोई 100 करोड कमाने के लिए फिल्म बनाता है पर मैं 100 करोड को जगाने के लिए फिल्म बनाता हूँ – फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन। इंदौर : डाॅ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में “चिन्तन-यज्ञ” के तहत डेली कॉलेज के सभागार में आयोजित व्याख्यान माला के पहले दिन शनिवार, 1 जुलाई को फिल्म –  केरला स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन का व्याख्यान हुआ। विषय था -सिने जगत की समाज परिवर्तन में भूमिका। फिल्में समाज में बदलाव का कारगर माध्यम हैं। और पढ़े

हजारों स्क्वेयर फीट पर निर्मित अवैध फॉर्म हाउस पर चला निगम का बुलडोजर

Last Updated:  Saturday, July 1, 2023  3:46 pm

इंदौर : शहरी सीलिंग भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में शनिवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्टार चौराहे के पास खजराना थाना क्षेत्र में हजारों स्क्वेयर फीट पर निर्मित फॉर्म हाउस को निगम के अमले ने ध्वस्त कर दिया। भवन अधिकारी गजल खन्ना ने बताया कि शहरी सीलिंग पर इस्लाम पटेल ने अवैध रूप से फार्म हाउस बना लिया था। सर्वे क्रमांक 325/3/2/2 में 40 हजार स्क्वेयर फीट में से 15 हजार स्क्वेयर फीट से और पढ़े

हेडगेवार स्मारक समिति का दो दिवसीय चिंतन यज्ञ आज से

Last Updated:  Saturday,   3:38 pm

इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय चिन्तन यज्ञ का आयोजन 1व 2 जुलाई को डेली कॉलेज सभागृह में किया गया है। पहले दिन केरला स्टोरी के निदेशक सुदीप्तो सेन का व्याख्यान। व्याख्यान माला के पहले दिन शनिवार,1 जुलाई को ‘सिने जगत की समाज परिवर्तन में भूमिका’ पर केरला स्टोरी फिल्म के निदेशक सुदीप्तों सेन का व्याख्यान होगा। दूसरे दिन संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय हौसबोले का व्याख्यान। व्याख्यानमाला  के दूसरे दिन रविवार, 2 जुलाई को और पढ़े