हितग्राहियों की समस्याओं का आईडीए कर रहा त्वरित निराकरण
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आईडीए ने की पहल। इंदौर : आईडीए में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यो का त्वरित निराकरण करते हुए, संबंधितों को इनके कागजात सौपे जा रहे हैं। आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राधिकरण द्वारा अंतरण पत्र, लीज नवीनीकरण (ग्रीन पेपर), लीजडीड विलेख एवं भूस्वामी अधिकार विलेख आदि के कई हितग्राहियों को कागजात सौपे गए हैं। ये सिलसिला सतत चल रहा है। और पढ़े











