Category Archives: शहर

कलेक्टर कार्यालय के क्लर्क ने किया एक करोड़ रुपए से अधिक का गबन

Last Updated:  Monday, March 20, 2023  6:29 pm

मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क को किया निलंबित इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में एक करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। सहायक ग्रेड तीन के बाबू द्वारा किए गए इस गबन की भनक तक अधिकारियों को नहीं थी। भोपाल से इस बारे में इंक्वायरी संबंधी पत्र आने के बाद मामले का खुलासा हो सका।भोपाल से आई इंक्वायरी में 16 ऐसे ट्रांजेक्शन के बारे में इंगित किया गया था, और पढ़े

योजना क्रमांक 155 में आयोजित होगा आईडीए का आवास मेला

Last Updated:  Sunday, March 19, 2023  5:55 pm

20 से 25 मार्च तक लगेगा मेला। 1 और 2 बीएचके फ्लैट्स की होगी विक्री। इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 155 में आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है। 20 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले इस आवास मेले का आयोजन योजना क्रमांक 155 (योजना क्रमांक 51 संगम नगर के पास) में उपलब्ध निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के आवासी प्रकोष्ठ परिसर में ही किया जा रहा है। प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया और पढ़े

आईएमए इंदौर के फाग उत्सव में जमकर थिरके चिकित्सक

Last Updated:  Sunday,   1:25 pm

इंदौर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा होली के अवसर पर फागुन मास में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष धूलिया से पधारे डॉ रवि वानखेडकर थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनिल भदौरिया ने बताया कि 27 सौ से अधिक सदस्यों की यह संस्था इस फागुन मास में मंच सजाकर रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग गेरों का स्वागत कर चुकी है, जिसे और पढ़े

लोक संस्कृति मंच ने ग्रामीण उद्यमी महिलाओं का किया सम्मान

Last Updated:  Sunday,   12:49 am

नारी शक्ति पुरस्कार भी दिए गए। इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा शुरू किए गए आत्म निर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र के बैनर तले ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत मातृशक्ति को उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में सम्मानित किया गया। लोक संस्कृति मंच के संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि पिछले वर्ष से शुरू किए गए इस आयोजन का उद्देश्य महिला शक्ति को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना हैं। ग्रामीण समाज की महिलाएं इससे प्रेरणा लेकर आगे आए और समाज और पढ़े

100 अवैध कॉलोनियां शीघ्र होंगी वैध – महापौर

Last Updated:  Sunday,   12:37 am

महापौर द्वारा कॉलोनी सेल की समीक्षा बैठक। अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई समय सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा कॉलोनी सेल की बैठक महापौर सभाकक्ष में ली गई। बैठक में महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत,अपर आयुक्त मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री भवन अनुज्ञा अनूप गोयल, उपयंत्री सत्येन्द्र राजपूत,गजल खन्ना और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कॉलोनी सेल विभाग द्वारा प्रेजेटेशन के माध्यम से अवैध कॉलोनियों को वैध करने की और पढ़े

इंदौर – खंडवा रोड पर बन रही टनल का सांसद लालवानी ने लिया जायजा

Last Updated:  Saturday, March 18, 2023  8:17 pm

काम की गति बढ़ाने के अधिकारियों को दिए निर्देश। टनल बनने से इंदौर – खंडवा के बीच की दूरी 10 किमी होगी कम। इंदौर : खंडवा रोड पर आए दिन होने वाले हादसों एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़क निर्माण के काम में तेजी लाई जाएगी। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सिमरोल के पास बन रही टनल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस टनल के बनने के बाद इंदौर और और पढ़े

बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की जब्ती,कुर्की की कार्रवाई

Last Updated:  Saturday,   8:15 pm

सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बकायादारों के नाम के बोर्ड। कर की राशि बकाया होने पर वक्फ बोर्ड की 14 दुकानें की सील। बकाया राशि जमा नही करने पर शराब व्यवसायी जसप्रीत भाटिया की संपत्ति सील की। इंदौर : शहर के ऐसे बकायादार जिनके द्वारा संपत्ति कर एवं अन्य करों की बकाया राशि का बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है, ऐसे बकायेदारों का नाम सार्वजनिक करने के साथ संबंधित बकायादारों के घर एवं और पढ़े

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा में आगामी शताब्दी वर्ष के निमित्त तय किए गए लक्ष्य

Last Updated:  Saturday,   6:25 pm

संघ के कार्यों और विस्तार पर डाला गया प्रकाश। राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रची जा रही साजिशों की ओर दिलाया गया ध्यान। इंदौर : आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 12, 13 और 14 मार्च 2023 को हरियाणा प्रांत के सेवा साधना और ग्राम विकास केंद्र पट्टी कल्याणा, समालखा में संपन्न हुई। बैठक में हुए विचार – विमर्श और पारित प्रस्तावों के बारे में आरएसएस के मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री और पढ़े

19 मार्च को निकाली जाएगी भगवा पुरुषार्थ यात्रा

Last Updated:  Friday, March 17, 2023  10:18 pm

21 रथ और 11 हजार वाहन होंगे शामिल। भगवा यात्रा के जरिए बीजेपी नेता नानूराम कुमावत क्षेत्र क्रमांक 5 से जता रहे दावेदारी। इंदौर : चुनावी वर्ष को देखते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारी जताने वाले नेता सक्रिय हो गए हैं। अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए वे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की मेजबानी में भी जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 से टिकट की दावेदारी जता रहे बीजेपी नेता नानूराम कुमावत ने गुड़ी पड़वा से प्रारंभ और पढ़े

पात्रता न होते हुए भी खुद को राज्य मंत्री बता रहे गोलू शुक्ला..!

Last Updated:  Friday,   3:43 pm

इंदौर : चुनावी वर्ष में निगम मंडलों में मनोनीत किए जा रहे बीजेपी नेता खुद को मंत्री से कम नहीं समझ रहे हैं, भले ही उन्हें इसकी पात्रता हो या न हो। लंबे इंतजार के बाद बीजेपी नेता गोलू शुक्ला को आईडीए उपाध्यक्ष के पद की सौगात मिली तो वे खुशी से फूले नहीं समाए। गाजे – बाजे और भरी ताम- झाम के साथ पिछले दिनों उन्होंने आईडीए कार्यालय जाकर पदभार संभाला था पर नाम के आगे मंत्री लिखवाने की और पढ़े