Category Archives: शहर

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी का निधन

Last Updated:  Thursday, March 23, 2023  3:06 pm

अभयजी के छोटे भाई विमल छजलानी की पत्नी भी नहीं रहीं। रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार। इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक नईदुनिया के कुछ वर्ष पूर्व तक प्रधान संपादक व मालिक रहे पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।छजलानी परिवार पर एक और वज्रपात हुआ जब अभयजी के छोटे भाई विमल छजलानी की पत्नी सुशीलादेवी का भी देहावसान भोपाल में हो गया। दोनों दिवंगतों की अंतिम यात्रा आज(23 मार्च) शाम और पढ़े

सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अनेक साधक तैयार करने की जरूरत – कैलाश खेर

Last Updated:  Wednesday, March 22, 2023  8:19 pm

स्टेट प्रेस क्लब के कार्यक्रम पत्रकारों और प्रबुद्धजनों से रूबरू हुए कैलाश खेर। महाकाल लोक के एंथम सॉन्ग का टीजर किया गया रिलीज। इंदौर : सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अब साधकों को तैयार किए जाने की भी जरूरत है। संगीत के माध्यम से साधक तैयार करने के लिए मैं कोशिश कर रहा हूं। सीनियर सिटीजन से लेकर साधु-संत तक भक्तिसंगीत सीखने में रुचि ले रहे हैं। ये बात लोकप्रिय गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने स्टेट प्रेस क्लब, और पढ़े

राजेंद्रनगर में हजारों लोगों ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत

Last Updated:  Wednesday,   8:13 pm

सूर्य को दिया गया अर्घ्य। गायन – वादन की दी गई प्रस्तुति, की गई भव्य आतिशबाजी। स्वागत यात्रा से समूचा क्षेत्र हुआ भगवामय। इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 के अवसर पर नर्मदा चौराहा राजेंद्र नगर क्षेत्र में सामूहिक अर्घ्य के आयोजन ने इतिहास रच दिया । सुबह ठीक 7 बजे सूर्य को अर्घ्य देने हजारों की संख्या में सनातन हिन्दू धर्म प्रेमी नागरिक पारंपरिक परिधान में उपस्थित हुए।उन्होंने पंक्तिबद्ध होकर वेद मंत्रपाठ और पढ़े

राजवाड़ा पर उगते सूर्य को जल अर्पित कर की गई भारतीय नववर्ष की अगवानी

Last Updated:  Wednesday,   8:09 pm

गुड़ी पूजन के साथ गीत, संगीत और नृत्य की दी गई प्रस्तुति। प्रसाद व गुड धनिए का किया गया वितरण। इंदौर : ऊँ सूर्याय नमः ,ऊँ भास्कराय नमः मंत्रों के साथ गुड़ी पड़वा से प्रारंभ हुए भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2080 का स्वागत शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया। संस्कार भारती जिला इंदौर, लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम इंदौर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के संत – महात्माओं,जनप्रतिनिधियों, और पढ़े

जिला न्यायालय इंदौर में प्रारंभ हुआ ई – कोर्ट फीस काउंटर

Last Updated:  Wednesday,   6:11 pm

कियोस्क सेन्टर के संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। केवल ई-पेमेंट होगा, नगद भुगतान स्वीकार्य नहीं होगा। इन्दौर : जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में वकीलों और पक्षकारों की सुविधा के लिए इन्दौर अभिभाषक संघ की मांग पर ई- कोर्ट फीस काउंटर स्थापित किया गया है। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन ने इसका शुभारंभ किया। इस काउंटर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। बता दें कि एम.पी.ऑनलाइन के कियोस्क सेन्टर पर और पढ़े

खजराना फ्लाईओवर में बाधक वॉटर सप्लाई लाइन को शिफ्ट करने की दी गई स्वीकृति

Last Updated:  Wednesday,   5:09 pm

एमआईसी बैठक में दी गई हरी झंडी। चौराहों के नामांकरण प्रस्तावों को भी दी गई स्वीकृति। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक आहूत की गई। बैठक में निगमआयुक्त प्रतिभा पाल, महापौर परिषद सदस्य निंरंजनसिंह चौहान, मनीष शर्मा मामा, अभिषेक शर्मा बबलू, जीतु यादव, राकेश जैन,अश्विनी शुक्ल, प्रिया डांगी, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत,समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख उपस्थित थे। मेयर इन कौंसिल की बैठक में खजराना चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के अलाइनमेंट और पढ़े

तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ सिख समाज ने खोला मोर्चा

Last Updated:  Tuesday, March 21, 2023  11:25 pm

इंदौर में सिख समाज के लोगों ने किया जंगी प्रदर्शन। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में कतिपय तत्वों द्वारा की गई हरकत की कड़ी निन्दा की। तिरंगे की शान और भारत के स्वाभिमान की हर कीमत पर रक्षा करने का किया ऐलान। देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने का जताया संकल्प। इंदौर : पश्चिमी देशों ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में भारत विरोधी तत्वों द्वारा मंदिरों और भारतीय दूतावासों में की गई तोड़फोड़ व तिरंगे झंडे के अपमान और पढ़े

25 मार्च को पितृ पर्वत पर हनुमान चालीसा के पाठ का बनेगा विश्व कीर्तिमान

Last Updated:  Tuesday,   4:18 pm

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में पितृ पर्वत पर 51 हजार भक्त करेंगे ढाई लाख हनुमान चालीसा का पाठ। 182 देशों में होगा कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण। 26 मार्च को विज्ञान भैरव और 27 मार्च को योग मित्र कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे श्री श्री रविशंकर। इंदौर : आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर 25 मार्च को इंदौर आ रहे हैं। वे यहां 27 मार्च तक रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत और पढ़े

अद्भुत है इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बोली वडोदरा उपमहापौर

Last Updated:  Monday, March 20, 2023  9:19 pm

गुजरात के वडोदरा नगर निगम के उपमहापौर व प्रतिनिधि मंडल इंदौर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट देखकर हुए चकित। महापौर से वडोदरा नगर निगम उपमहापौर व प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेट। डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस,आईसीसीसी, देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड प्लांट का किया अवलोकन। इंदौर : स्वच्छता में छठी बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश/शहर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। इसी क्रम में वडोदरा और पढ़े

एयरपोर्ट पर 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Last Updated:  Monday,   9:16 pm

इंदौर में अत्याधुनिक एयर ट्रेफिक कंट्रोल टॉवर, फायर स्टेशन, टेक्निकल ब्लॉक और कम्युनिकेशन बिल्डिंग का होगा निर्माण। एयरपोर्ट पर बड़े विमानों को फायर सेफ्टी मिल पाएगी। एयरपोर्ट से एक घन्टे में 30 फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ कर सकेंगी। इंदौर : शहर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बात को देखते हुए एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 80 करोड रुपए की लागत से और पढ़े