Category Archives: शहर

धर्म, पंथ, संप्रदाय से परे थे कबीर : टिपानिया

Last Updated:  Thursday, February 27, 2025  3:38 pm

पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया, पद्मश्री कालूराम बामनिया एवं पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का इंदौर प्रेस क्लब ने किया अभिनन्दन। जिला स्तर पर बनें कबीर अकादमी- पद्मश्री भेरू सिंह चौहान। मालवा का गौरव मालवी से बढ़ेगा, मालवी को बोलचाल में बनाएं रखे- पद्मश्री कालूराम बामनिया। इंदौर : पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया, पद्मश्री कालूराम बामनिया एवं पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब में स्वागत कर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासचिव हेमंत शर्मा व कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने और पढ़े

पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का किया गया नागरिक अभिनंदन

Last Updated:  Thursday,   2:10 pm

कबीर भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन। इंदौर : श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के तत्वावधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस के अवसर पर मालवा के कबीर लोकगीत गायक भैरूसिंह चौहान का पद्मश्री मिलने पर नागरिक अभिनंदन बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया थे। उन्होंने कहा कि कबीर को समझकर गायन करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कबीर के आशीर्वाद से ही और पढ़े

प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षकों की 05 सूत्रीय मांगों का किया निराकरण

Last Updated:  Thursday,   2:01 pm

सातवे वेतनमान और मूल वेतन निर्धारण की विसंगति दूर करने की थी प्रमुख मांग। इंदौर : लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2025 को मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ 1 जनवरी 2016 से प्रदान करने और नॉन प्रैक्टिसिंग चिकित्सा शिक्षकों के मूल वेतन का निर्धारण NPA (नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस) और उस पर देय DA को जोड़कर किये जाने के आदेश जारी कर दिए गए। चिकित्सा महासंघ ने 5 और पढ़े

होलकर कॉलेज की प्राचार्य और प्राध्यापकों को बंधक बनाना छात्रों को पड़ेगा महंगा

Last Updated:  Thursday,   1:47 pm

प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सही पाई गई। इंदौर : शहर के होलकर विज्ञान महाविद्यालय में बीते दिनों छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज की प्राचार्य व प्राध्यापकों को बंधक बनाने की घटना के संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। यह जांच अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा की गई थी। जांच में पाया गया कि प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सत्य हैं।जांच रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रों द्वारा बिना प्राचार्य की और पढ़े

मंत्री सिलावट ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर किया जलाभिषेक।

Last Updated:  Thursday,   1:31 pm

मंत्री ने बचपन के दिनों को किया याद , मेले में ख़रीदे खट्टे – मीठे बेर। महाशिवरात्रि के अवसर पर डबलचौकी व देवगुराड़िया के गुटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। जनपद पंचायत इंदौर के तत्वाधान में आयोजित मेले का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा, जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया द्वारा फीता काट कर किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं विधायक मधु वर्मा ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान भोले और पढ़े

ऑटो चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से अमेरिका निवासी महिला को वापस मिला उसका पर्स।

Last Updated:  Thursday,   1:23 pm

इंदौर : अमेरिका से अल्प प्रवास पर आई महिला का पर्स (डॉक्यूमेंट, कार्ड्स व डॉलर/नगदी रुपये सहित) इंदौर में ऑटो में छूट गए थे पर ऑटो चालक की ईमानदारी व थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की सजगता से, महिला का पर्स कुछ समय में ही वापस कर दिया गया।अप्रवासी महिला ने ऑटो चालक की ईमानदारी और इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया। दरअसल, दिनांक 26.02.2025 को ऑटो चालक सतीश सोलंकी द्वारा एक पर्स और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में महाशिवरात्रि पर सजा भोलेनाथ का दरबार

Last Updated:  Thursday,   1:12 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिलपित्रेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव का दरबार सजाया गया। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ के साथ शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया। महादेव की महाआरती में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रवीण बरनाले, अनिल त्यागी, किरण वाईकर, मुकेश तिवारी, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, शैलेश पाठक, कमलेश सेन, विमल गोयल, विनोद गोयल, बालकृष्ण मुले, विकास सोलंकी, और पढ़े

निपानिया, तुलसी नगर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

Last Updated:  Thursday,   1:06 pm

शिव बारात और महाआरती ने मोह लिया मन। इंदौर : शहर में देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि धुधाम से मनाया गया। जगह – जगह शिवालयों में आकर्षक साज – सज्जा के साथ भजन, पूजन, अभिषेक व महाआरती के आयोजन किए गए। भोलेनाथ के दर्शन – पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा। शहर के निपानिया क्षेत्र सहित तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, साई कृपा, पावन धाम, अमृत पैलेस और समर पार्क जैसी अनेक कॉलोनियों में पूर्ण और पढ़े

अमर गायक मुकेश के 100 गीत पेश करेंगे आलोक वाजपेई

Last Updated:  Tuesday, February 25, 2025  1:19 pm

इंदौर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम (25, फ़रवरी) साढ़े छह बजे से अभिनव कला समाज के सभागार में दर्द भरे नगमों के बादशाह माने जाने वाले पार्श्व गायक मुकेश के 100 गीतों से सजा अभिनव कार्यक्रम पेश किया जाएगा। ‘शताब्दियों के लिए.. मुकेश’ शीर्षक से प्रस्तुत किए जाने वाले इस नॉन स्टॉप कार्यक्रम में बहुविध संस्कृतिकर्मी और हरफनमौला कलाकार आलोक बाजपेयी, मुकेश के गाए गीतों की बानगी पेश करेंगे। संगीतकार होंगे दीपेश जैन। युगल गीतों में आलोक वाजपेई और पढ़े

वक्त के साथ चलती है गज़ल : अज़ीज़ अंसारी

Last Updated:  Monday, February 24, 2025  9:54 pm

‘इक चेहरा ख़्याल में’ का विमोचन सम्पन्न। किताब की कोई कुण्डली नहीं बना सकता- श्री शर्मा। इन्दौर : सुनील कुमार ‘नील’ के ग़ज़लनुमा कविताओं के संग्रह ‘इक चेहरा ख़्याल में’ का लोकार्पण इंदौर प्रेस क्लब में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शायर अज़ीज़ अन्सारी थे। अध्यक्षता साहित्यकार राकेश शर्मा ने की। विशेष अतिथि सुदर्शनन पार्थसारथी और डॉ. विजय कुमार सोनिया थे। अतिथियों ने फीता खोलकर इस ग़ज़ल संग्रह का विमोचन किया। संस्मय प्रकाशन ने इस पुस्तक को और पढ़े