Category Archives: शहर

अब केवल शनिवार और रविवार को ही चलेगी हेरिटेज ट्रेन

Last Updated:  Thursday, January 5, 2023  5:30 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्‍बेडकर नगर से कालाकुंड के मध्‍य संचालित की जा रही गाड़ी संख्‍या 52965/52966 डॉ. अम्‍बेडकर नगर- कालाकुंड – डॉ. अम्‍बेडकर नगर हेरिटेज ट्रेन अब अगली सूचना तक द्विसाप्‍ताहिक अर्थात प्रति शनिवार एवं रविवार को ही चलेगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया किहेरिटेज ट्रेन में यात्रियों की संख्या में कमी के कारण रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की संभागायुक्त ने की समीक्षा

Last Updated:  Wednesday, January 4, 2023  9:20 pm

अतिथियों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक तमाम इंतजामों का लिया जायजा। तैयारियों को अमली रूप देने के लिए संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने ली आयोजन से जुड़े अधिकारियों की बैठक। इंदौर : इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां लगभग अंतिम दौर में हैं। जिले में पदस्थ अधिकारियों को दायित्व सौपे गए हैं।बुधवार को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की बैठक संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में और पढ़े

निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजी गई कुसुम नवाल

Last Updated:  Wednesday,   7:57 pm

यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा श्रीमती नवाल को 51 हजार रुपए, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। “यातायात प्रबंधन मित्र योजना” से जुड़कर 500 से अधिक जिम्मेदार नागरिक निस्वार्थ भाव से दे रहे सेवाएं। इंदौर : ट्रैफिक प्रबंधन में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाली श्रीमती कुसुम नवाल को वर्ष 2022 के निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजा गया है। बुधवार को यातायात प्रबंधन पुलिस,महानगर इंदौर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया इंदौर में और पढ़े

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा इंदौर, इस मौसम का सबसे कम दर्ज किया गया तापमान

Last Updated:  Wednesday,   7:51 pm

इंदौर : नए साल के साथ ठंड के तीखे तेवरों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बीती रात ठंड ने 2018 का जनवरी का रिकार्ड तोड़ दिया। रात का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम होने के साथ ही जनवरी 2018 में दर्ज किए गए सबसे कम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे रहा। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो और पढ़े

खजराना क्षेत्र में हटाए गए यातायात में बाधक अतिक्रमण

Last Updated:  Tuesday, January 3, 2023  10:43 pm

जमजमपुरा से दरगाह चौराहा तक हटाए गए अतिक्रमण। रिमूव्हल विभाग द्वारा 28 गुमटी, 100 शेड व 150 ओटले हटाए। इंदौर : खजराना क्षेत्र में जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत जमजमपुरा चौराहा से दरगाह चौराहे तक रोड चौडीकरण में बाधक और सडक किनारे व फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर यातयात को प्रभावित करने वालों के खिलाफ निगम के रिमूव्हल विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। 4 जेसीबी के माध्यम से की गई इस कार्रवाई के दौरान 28 पक्की गुमटियां, 100 से अधिक और पढ़े

सावधान : इधर – उधर थूक कर शहर को गंदा किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Last Updated:  Tuesday,   10:41 pm

सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से वसूला 500 रूपए जुर्माना। निगम द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत की गई कार्रवाई। इंदौर : नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने हेतु नो थू-थू अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर डिवाइडर या यहां-वहां थूकने वालों के विरूद्ध रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ,अधीक्षण यंत्री दिलीप सिंह चौहान, जोनल अधिकारी और पढ़े

संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे कलेक्टर इलैया राजा

Last Updated:  Tuesday,   7:45 pm

जनसुनवाई में पढ़ाई और इलाज के लिए की मदद। पेंशन के लंबित प्रकरणों के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश। इंदौर : जिले में हर मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारी जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर रहे हैं। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी को मकान, और पढ़े

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की व्यवस्थाओं में कई अधिकारियों की तैनाती

Last Updated:  Tuesday,   7:42 pm

इंदौर : इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा इन्वेस्टर्स समिट की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की तैनाती का सिलसिला जारी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के अनेक अधिकारियों की ड्यूटी इंदौर में लगाई है। इस संबंध में उनके द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। संभागायुक्त डॉ. शर्मा द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेव की अधिकारी खरगोन जिला पंचायत की सीईओ ज्यौति शर्मा को इंदौर कलेक्टर और पढ़े

स्टार्टअप्स के मामले में देश में 14 वे स्थान पर है इंदौर

Last Updated:  Tuesday,   5:36 pm

मप्र के ढाई हजार से अधिक स्टार्टअप्स हैं पंजीकृत। इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार की स्टार्ट-अप फ्रेंडली नीतियों के चलते प्रदेश, स्टार्टअप्स का हब बन रहा है। मध्यप्रदेश, देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो स्टार्ट-अप्स के लिए विश्व स्तरीय ईकोसिस्टम प्रदान कर रहे हैं। स्टार्ट-अप ब्लिंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में इंदौर 14वें स्थान पर और भोपाल 29वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश के 2500 से अधिक स्टार्ट-अप भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में और पढ़े

प्रवासी सम्मेलन स्थल पर 70 अधिकारियों की तैनाती

Last Updated:  Tuesday,   3:02 pm

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अधिकारी अपने कार्य और व्यवहार से जीते अतिथियों का दिल। फील गुड का कराएं अहसास, नहीं आने दें कोई परेशानी। इंदौर : इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इस माह होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट की व्यापक तैयारियां की जा रहीं हैं। तैयारियां लगभग अंतिम दौर में हैं। इन महत्वपूर्ण आयोजनों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने के लिए इंदौर तथा आसपास के 70 और पढ़े