Category Archives: शहर

बाल दिवस पर सांवेर को मिली खूबसूरत उपवन की सौगात

Last Updated:  Monday, November 14, 2022  11:44 pm

मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने किया लोकार्पण। एक करोड़ रूपये की लागत से स्वीमिंग पुल बनाने की मंत्री सिलावट ने की घोषणा। इंदौर : सांवेर विधानसभा की बरसों पुरानी और बहुप्रतिक्षित मांग सोमवार को बाल दिवस पर पूरी हुई। सांवेर को प्राकृतिक सौंदर्य व अन्य सुविधाओं से युक्त बड़े उद्यान की सौगात मिली है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने और पढ़े

साकेत नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रारंभ होगा योग सेंटर

Last Updated:  Monday,   11:33 pm

85 वार्डो में बनेंगे योगा सेन्टर। योग के बाद संबंधित वार्ड का महापौर करेंगे भ्रमण। इन्दौर : शहर के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में योगा सेन्टर बनाए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर प्रतिदिन योग का प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सोमवार को सचिवालय पर इस संबंध में बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि निगम के समस्त 85 वार्ड में योग प्रशिक्षण व और पढ़े

बढ़ती अपसंस्कृति के खिलाफ अभ्यास मंडल ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Monday,   8:58 pm

पब और नाइट कल्चर पर लगाम कसने की मांग की। इंदौर : पब और नाइट कल्चर के चलते दूषित हो रहे इंदौर के सांस्कृतिक वातावरण के खिलाफ शहर के प्रबुद्धजन आवाज उठाने लगे हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बाद सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने भी इंदौर में बढ़ रही अपसंस्कृति को रोकने की पहल की है। इसी कड़ी में आहूत की गई बैठक में उठे समवेत स्वरों के आधार पर अभ्यास मंडल का प्रतिनिधि मंडल, अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता और पढ़े

35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को करवानी चाहिए मधुमेह की जांच

Last Updated:  Monday,   4:20 pm

विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक। एमवायएच की ओपीडी में रखा गया था कार्यक्रम। इंदौर : विश्व मधुमेह (diabities ) दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की एंडोक्रिनोलॉजी इकाई के बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एम वाय अस्पताल की ओपीडी में रखे गए इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवायएच के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर, एचओडी मेडिसिन डॉ. वीपी पांडे, डॉ. धर्मेंद्र झंवर, डॉ. अशोक और पढ़े

राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने निकाला पथ संचलन

Last Updated:  Monday,   12:49 am

इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति इंदौर द्वारा अपने स्थापना दिवस विजया दशमी के उपलक्ष्य मे रविवार शाम 4:00 बजे महावीरबाग एरोङ्रम रोङ से पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर बङी संख्या में महिलाएं पूर्ण गणवेश में गुणवत्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन कर रही थीं। स्थान स्थान पर इस संचलन का स्वागत किया गया।पथ संचलन महावीर बाग से बडा गणपति, हनुमान मंदिर चौराहा (टोरी कार्नर), लोहार पट्टी, कैलाश मार्ग, अंतिम चौराहा से पुनः बड़ा गणपति होते हुए और पढ़े

राष्ट्र निर्माण मीडिया नहीं हम सबकी जिम्मेदारी

Last Updated:  Sunday, November 13, 2022  7:55 pm

राष्ट्र निर्माण और मीडिया विषय पर वक्ताओं ने रखे विचार। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर ने आयोजित किया था परिसंवाद। इंदौर : रविवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर के न्यू पलासिया स्थित ओम शांति भवन में ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की 7 वी पुण्य स्मृति पर मीडिया परिसंवाद का आयोजन किया गया। विषय था ‘राष्ट्र निर्माण और मीडिया’।शहर की मीडिया से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने परिसंवाद में शामिल होकर संदर्भित विषय पर अपने विचार रखें। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया और पढ़े

हॉकर्स जोन में बच्चों ने हाथ ठेलों पर बनाए आकर्षक चित्र

Last Updated:  Sunday,   5:43 pm

श्रेष्ठ चित्र बनाने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत। निगम द्वारा तीन स्थानों पर आयोजित की गई ठेला गाड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों द्वारा हाथ ठेला पर की गई आकर्षक पेंटिंग। महापौर ने सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी बच्चों को किया पुरस्कृत। इन्दौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बंगाली चौराहे पर निगम द्वारा बनाए गए हॉकर्स जोन में ठेला गाड़ी पर स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का निरीक्षण किया।उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद और पढ़े

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में 177 प्रकरणों का निराकरण

Last Updated:  Sunday,   5:31 pm

सवा करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित। इंदौर : उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन 12 नवम्बर शनिवार को किया गया। मुख्य जिला उपभोक्ता अयोग क्रमांक-1 इंदौर में 57 एवं सम्बद्ध जिला आयोग मण्डलेश्वर में 11, जिला आयोग बड़वानी में 3 एवं बहुरहानपुर में 61 प्रकरण और पढ़े

हाईकोर्ट में लोक अदालत के जरिए 117 प्रकरण निराकृत

Last Updated:  Sunday,   5:28 pm

85 लाख 84 हजार के अवॉर्ड हुए पारित। 85 लाख से अधिक के अवार्ड पारित। इंदौर : मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में 12 नवम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रकरणों की संख्या को देखते हुए आपसी समझौते के माध्यम से न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु 07 खंडपीठ का गठन किया गया। प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एवं सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में और पढ़े

हिंदी के साथ भारतीय भाषाओं में भी मेडिकल की पढ़ाई करवाने पर किया जा रहा विचार – डॉ. वणिकर

Last Updated:  Saturday, November 12, 2022  9:58 pm

इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित छठे अखिल भारतीय मेडिविजन सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को यूजी बोर्ड एनएमसी की अध्यक्ष डॉ. अरुणा वी वणिकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ. सुब्बिया षणमुगम और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहे। भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई पर विचार कर रहा एन एम सी। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए डॉ. अरुणा वणिकर ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन और पढ़े