Category Archives: शहर

मंत्री विजयर्गीय के निज सहायक पर कैब ड्राइवर के हमले को महापौर ने बताया चिंताजनक

Last Updated:  Thursday, May 1, 2025  11:54 pm

कैब एजेंसियों की भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल। इंदौर : सोमवार को इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब कैब ड्राइवर ने मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सहायक (PA) रवि विजयवर्गीय पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कैब एजेंसियों की भर्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। महापौर भार्गव ने कहा कि इस घटना ने न केवल कैब सेवाओं की कार्यप्रणाली पर और पढ़े

संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ ‘मंथन’ का समापन

Last Updated:  Thursday,   11:47 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव `मंथन 2025′ का समापन प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के विशाल परिसर में कला, संगीत और प्रतिभा के धमाकेदार प्रदर्शन के साथ हुआ। प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीजी) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) और संबद्ध संस्थानों के हजारों छात्रों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। समापन समारोह में ख्यात कलाकारों की जोरदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव की शुरुआत ढोल और और पढ़े

महापौर ने धार रोड पर चंदन नगर क्षेत्र में प्रस्तावित ओवर ब्रिज स्थल का किया निरीक्षण

Last Updated:  Sunday, April 27, 2025  2:59 pm

इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में यातायात समस्या के स्थायी समाधान और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद चौराहा (चंदन नगर) पर प्रस्तावित ओवरब्रिज स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, नगर निगम एवं इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अधिकारी, और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। धार रोड से चंदन नगर होते हुए शहर में प्रवेश करने और पढ़े

आतंकियों की गोली से मारे गए बेगुनाह पर्यटकों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   2:53 pm

शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना। इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में विद्यासागर स्कूल परिसर में शोक सभा रखी गई। इस दौरान मारे गए निर्दोष पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 पर्यटकों की मौत को ऐसी गंभीर घटना बताया। उनका कहना था और पढ़े

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Last Updated:  Friday, April 25, 2025  1:25 pm

आतंकी हमले में दिवंगत लोगों को अर्पित किए श्रद्धासुमन। इंदौर : पहलगाम में आतंकियों द्वारा निरपराध लोगों की हत्या से देशभर में गुस्से की लहर है। इंदौर में भी जगह – जगह प्रदर्शन कर आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।गुरुवार रात भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी हॉल से गांधी प्रतिमा रीगल तिराहा तक कैंडल मार्च निकाला। नगर अध्यक्ष सुमित और पढ़े

आतंकी हमले में दिवंगत सुशील नथानियल को महापौर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Last Updated:  Friday,   1:18 pm

परिजनों से मिलकर दी सांत्वना। रूस से लौटकर सीधे स्व. नथानियल के घर पहुंचे थे महापौर भार्गव। इंदौर : गुरुवार को रूस की आधिकारिक यात्रा से लौटते ही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सीधे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए इंदौर के निवासी सुशील नथानियल के निवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सुशील नथानियल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। महापौर भार्गव ने परिजनों से संवाद और पढ़े

पीआईएमआर के सांस्कृतिक महोत्सव मंथन 2025 का रंगारंग आगाज

Last Updated:  Friday,   1:08 pm

इंदौर : प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव ‘मंथन 2025’ का गुरुवार को आगाज हुआ। पहले ही दिन छात्रों ने नृत्य, संगीत, फैशन शो और प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से अपने प्रतिभा कौशल का नजारा पेश किया। ‘परिधान’ फैशन शो में भारतीय और पाश्चात्य परिधानों की शानदार झलक देखने को मिली, तो समकालीन नृत्य प्रस्तुतियों ने आधुनिकता का रंग बिखेरा। मुख्य अतिथि और 93.5 रेड एफएम की लोकप्रिय आरजे पियुषा भार्गव ने अपने संबोधन में छात्रों से आत्मविश्वास और और पढ़े

एमटीएच शासकीय अस्पताल में अब नहीं होगी पानी की किल्लत

Last Updated:  Friday,   1:03 pm

अस्पताल की टंकी से जोड़ा गया नई पाइप लाइन का कनेक्शन। पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगा पानी। इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शासकीय एमटीएच अस्पताल में पानी की समस्या का समाधान हो गया है l डीन डॉ. घनघोरिया के निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट डॉ. निलेश दलाल ने पानी की समस्या बताई थी। डॉ.घनघोरिया ने नगर निगम के सहायक यंत्री प्रवीण शर्मा से चर्चा कर समस्या के निराकरण का आग्रह किया था l पानी की किल्लत के कारण और पढ़े

आतंकी हमले में दिवंगत सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार

Last Updated:  Thursday, April 24, 2025  3:11 pm

जूनी इंदौर स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव। मंत्री तुलसी सिलावट सहित पक्ष, विपक्ष के नेता, संत महात्मा और समाजबंधु बड़ी तादाद में हुए शामिल। आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी स्व. नथानियाल को दी श्रद्धांजलि। इंदौर : पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में इंदौर के सुशील नथानिएल भी शामिल हैं। वे पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम गए थे। आतंकियों ने धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी। बुधवार रात उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर और पढ़े

आतंकी हमले को लेकर रॉबर्ट वाड्रा का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Last Updated:  Thursday,   2:03 am

कांग्रेस की गंदी मानसिकता को प्रदर्शित करता है वाड्रा का बयान। इंदौर विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। इंदौर : पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए शुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद इंदौर विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहलगाम में निरपराध लोगों पर गोलियां बरसाकर आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कायराना हरकत का उन्हें माकूल जवाब मिलेगा। रॉबर्ट वाड्रा और पढ़े