Category Archives: शहर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. नथानियल की पार्थिव देह पर अर्पित की पुष्पांजलि

Last Updated:  Thursday, April 24, 2025  1:57 am

परिवारजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना। मुख्यमंत्री यादव से मिलकर रो पड़े परिवारजन। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने भी स्व.नथानियल को अर्पित किए श्रद्धासुमन। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर शोकाकुल परिवारजनों से भी मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन और पढ़े

इंदौर लाया जा रहा आतंकी हमले में मारे गए सुशील का शव

Last Updated:  Wednesday, April 23, 2025  6:27 pm

पहलगाम में परिवार सहित घूमने गए थे सुशील नाथेनियल। आतंकियों ने धर्म पूछकर मारी गोली। बेटी आकांक्षा भी पैर में गोली लगने से हुई घायल, अब खतरे से बाहर। कलेक्टर आशीष सिंह, विधायक मेंदोला और प्रभारी महापौर राठौर ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना। इंदौर : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इंदौर के MR 10 स्थित वीणा नगर के निवासी सुशील नाथेनियल की भी जान चली गई। सुशील अपनी पत्नी जेनिफर, बेटी आकांक्षा और बेटे ऑस्टिन के और पढ़े

क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 12 में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Last Updated:  Tuesday, April 22, 2025  1:18 am

आकाश विजयवर्गीय 4 करोड़ के 20 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण। वक्फ बोर्ड में बदलाव आपके एक वोट की ताकत का परिणाम है – आकाश विजयवर्गीय। बंगाल में हिंदूओं की हालत देखकर मन द्रवित है : आकाश विजयवर्गीय। इंदौर : नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 12 को करीब 4 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी गई। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र के यादवनंद नगर, गोविंद और पढ़े

नवलखा स्थित बस्ती में स्वास्थ्य शिविर के जरिए की गई सैकड़ों लोगों की जांच

Last Updated:  Tuesday,   12:59 am

मुफ्त दवाइयों का भी किया गया वितरण। स्केपर्स सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर ने आयोजित किया था शिविर। 12 लाख के सामाजिक योगदान के साथ स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा। इंदौर : स्केपर्स सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर ने पहली बार नवलखा चौराहा स्थित जीवनशाला हाई स्कूल, विसर्जन आश्रम के पास बस्ती में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। बुजुर्गों और पढ़े

नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल चार्जशीट कांग्रेस और गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश

Last Updated:  Monday, April 21, 2025  3:32 pm

पत्रकार वार्ता में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र प्रभारी हरीश चौधरी। मोदी सरकार पर लगाया मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे लादने का आरोप। इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस इसे मोदी सरकार की गांधी परिवार को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश बता रही है। इस सिलसिले में उसके वरिष्ठ नेता देशभर में प्रेसवार्ता आयोजित और पढ़े

दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर दौड़ने लगेगी मेट्रो

Last Updated:  Monday,   1:12 am

5.9 किमी हिस्से में जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन। मीडिया से चर्चा में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ मेट्रो कॉरिडोर का किया निरीक्षण। मेट्रो में सफर का भी लिया लुत्फ। इंदौर। इंदौर में 5.9 किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर सीएमआरएस से मेट्रो रेल चलाने की अनुमति मिल चुकी है। अब कमर्शियल रन की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने और पढ़े

पितृपर्वत पर सुंदरकांड के जरिए बही भक्तिरस की धारा

Last Updated:  Monday,   1:03 am

रसराज महाराज ने किया सुंदरकांड का पाठ। झुलसाती गर्मी से जनमानस की सुरक्षा की कामना की। पितृपर्वत पर पितरेश्वर हनुमान की स्थापना के लिए कैलाश विजयवर्गीय को दिया साधुवाद। इंदौर : पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान मंदिर पर आकाश विजयवर्गीय मित्र मंडली ने संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन किया। पितरेश्वर हनुमान की आराधना करते हुए किए गए इस सुंदरकाण्ड का मुख्य उद्देश निरंतर बढ़ते तापमान के साथ झुलसती गर्मी से प्रकृति के अभिन्न अंग जीव-जन्तुओं, वृक्षों और जनमानस की सुरक्षा की और पढ़े

डीन डॉ. घनघोरिया ने एमवायएच के कैजुअल्टी और ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

Last Updated:  Monday,   12:59 am

मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। वार्ड में साफ – सफाई रखने, पेयजल, बैठक व्यवस्था, मशीनों का रखरखाव ठीक से करने पर दिया जोर। स्ट्रेचर, व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश। इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने मेडिकल कॉलेज से संबद्धएम वाय अस्पताल के कैजुअल्टी, इमरजेंसी ट्रामा एंड एक्सीडेंट ओ आर 3 वार्ड का निरीक्षण किया l इस दौरान डीन डॉ. घनघोरिया ने मरीजों को त्वरित इलाज और पढ़े

चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई

Last Updated:  Sunday, April 20, 2025  4:01 pm

पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग। इंदौर : बीजेपी नेता कपिल पाठक व उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त संतोष सिंह से मुलाकात और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चिंटू चौकसे का भतीजा भी घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती है। बावजूद इसके, और पढ़े

बीजेपी नेता के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जेल भेजा

Last Updated:  Sunday,   3:58 pm

पानी का टैंकर हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमले का है आरोप। चिंटू के बेटे और भतीजे सहित कुल आठ लोगों को बनाया गया है आरोपी। इंदौर : पानी के टैंकर को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से किए गए हमले में एक पक्ष की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, उसके बेटे और भतीजे सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। चिंटू चौकसे और पढ़े