Category Archives: शहर

जनभागीदारी से स्वच्छता का इंदौर मॉडल पूरे देश में अपनाएं – राष्ट्रपति

Last Updated:  Saturday, October 1, 2022  8:31 pm

बड़े राज्यों की श्रेणी में मप्र रहा स्वच्छता में सिरमौर। नई दिल्ली: स्वच्छ भारत अभियान 2022 में भी इंदौर ने शीर्ष पर रहते हुए लगातार छठी बार पहला स्थान प्राप्त किया है। इंदौर ने स्वच्छता में 7 स्टार रेटिंग भी प्राप्त कर असाधारण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पाने वाला भी इंदौर देश का पहला शहर बन गया है। सोने पर सुहागा ये रहा कि इस बार स्वच्छता में मध्य प्रदेश को भी बड़े राज्यों में पहला स्थान मिला और पढ़े

इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार छठी बार स्वच्छता सर्वे में बना नंबर वन

Last Updated:  Saturday,   6:22 pm

इंदौर : स्वच्छता में इंदौर ने इतिहास रच दिया है। मप्र के वाणिज्यिक और सांस्कृतिक शहर इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पुनः बाजी मारते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह लगातार छठी बार है जब इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वे में दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान नवी मुंबई को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार वितरित किए। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम और पढ़े

तीन गोलियों से गांधी को मार सकते हैं, उनकी विचारधारा को नहीं – प्रो. शर्मा

Last Updated:  Friday, September 30, 2022  9:39 pm

गांधी के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा रहेगी। गांधी की विचारधारा को अपनाने की जरूरत। इंदौर : राष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा का कहना है कि हम तीन गोली से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मार सकते हैं लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं । गांधी ने कहा था कि देश के स्वराज के लिए देश की अपनी भाषा का होना जरूरी है । यह दुर्भाग्य है कि आज भी हमारे देश की अपनी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है प्रो शर्मा ने ये विचार और पढ़े

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Friday,   5:00 pm

इंदौर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 21वीं पूण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्मुरारी मोघे,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, सभापति मुन्नालाल यादव,पार्षद कमल बाघेला, मनोज मिश्रा, मुद्रा शास्त्री, योगेश गेंदर,पूर्व पार्षद नीता शर्मा,पूर्व सभापति अजय सिंह नरूका,नगर मंत्री पप्पू शर्मा, रघु यादव और अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित और पढ़े

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष, रितेश इनानी सचिव चुने गए

Last Updated:  Friday,   4:43 pm

इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इसीतरह उपाध्यक्ष पद पर रितेश इनानी, सचिव पद पर जीपी सिंह और सहसचिव पद पर राकेश सिंह भदौरिया निर्वाचित घोषित किए गए।कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर शुभम लोणकर, प्रियंका राज, नवेंदु जोशी, अमित अग्निहोत्री और अनिरुद्ध सक्सेना चुने गए। देर रात तक चली मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट मनोज कुमार द्विवेदी ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्हें निर्वाचित होने संबंधी और पढ़े

इंदौर में मेडिकल टूरिज्म को मिले बढ़ावा – सांसद लालवानी

Last Updated:  Friday,   2:25 pm

सांसद शंकर लालवानी ने प्रस्तावित राष्ट्रीय पर्यटन नीति के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव। इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने प्रस्तावित राष्ट्रीय पर्यटन नीति के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं जिसमें बड़े शहरों को केंद्र में रखकर टूरिज्म सर्किट बनाना, फॉरेस्ट टूरिज्म में स्थानीय बोली और खानपान को प्राथमिकता देना और इंदौर जैसे शहरों में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देना शामिल है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई पर्यटन नीति लांच करेंगे। बता दें कि, सांसद शंकर लालवानी और पढ़े

अक्टूबर माह में 17 दिन जिला व सत्र न्यायालय में रहेगा अवकाश

Last Updated:  Friday,   2:20 pm

इंदौर : जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर में अक्टूबर माह में अवकाश की भरमार रहेगी। पूरे माह में केवल 14 दिन ही कोर्ट में कामकाज होगा। इन्दौर अभिभाषक संघ के पूर्व सचिव एडवोकेट गोपाल कचोलिया ने बताया कि जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर में अक्टूबर माह में 31-दिन में से 17- दिन दशहरा व दीपावली व रविवार के कारण अवकाश रहेगा। 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक दशहरा और 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जिला और पढ़े

मणिनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी इंदौर – गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस

Last Updated:  Thursday, September 29, 2022  11:09 pm

इंदौर : 29 सितम्‍बर, 2022 को इंदौर से रवाना हुई गाड़ी संख्‍या 19310 इंदौर – गांधीनगर कैपिटल एक्‍सप्रेस, मणिनगर स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मणिनगर से गांधीनगर कैपिटल के मध्‍य यह ट्रेन निरस्‍त रहेगी। इसीतरह 30 सितम्‍बर, 2022 को गांधीनगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19309 गांधीनगर से अहमदाबाद के मध्‍य निरस्त रहेगी। अहमदाबाद से इंदौर के लिए चलेगी। यह जानकारी पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा द्वारा दी गई।

हाईकोर्ट बार एसो. के चुनाव में 80 फीसदी सदस्यों ने किया मतदान

Last Updated:  Thursday,   8:13 pm

इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार ( 29 सितंबर ) को मतदान संपन्न हुआ। मतदान को लेकर बार के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव के साथ कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए हुए इस चुनाव में कुल 1697 सदस्यों को मतदान की पात्रता थी। इनमें से करीब 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रखा गया था।समूची और पढ़े

स्तनपायी जानवरों के काटने से फैलता है, रेबीज का संक्रमण – डॉ.पांडे

Last Updated:  Thursday,   6:05 pm

इंदौर : बुधवार 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस दौरान रेबीज के बारे जानकारी देने के साथ उससे बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।अवर लाइव इंडिया. कॉम ने इस रोग को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे से चर्चा की। विषाणु जनित रोग है रेबीज। डॉ. पांडे ने बताया कि रेबीज एक विषाणु जनित संक्रमण है जो स्तनपायी प्राणियों में पाया जाता है।अगर इस संक्रमण से ग्रसित जानवर और पढ़े