Category Archives: शहर

वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी विष्णुप्रसाद शुक्ला का निधन

Last Updated:  Thursday, August 25, 2022  6:24 pm

इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और सर्वब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक पंडित विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्होंने बाणगंगा मेनरोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे। स्व. बड़े भैया के दो पुत्र राजेंद्र शुक्ला और विधायक संजय शुक्ला हैं। विधायक संजय शुक्ला भोपाल में थे। पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन का समाचार मिलते ही वे इंदौर के लिए रवाना हो गए। उनके आने के बाद स्व. बड़े भैया और पढ़े

जोन क्रमांक 3 और 12 की महापौर ने की विभागवार समीक्षा

Last Updated:  Thursday,   5:22 pm

बैठक में दिए निर्देशों का सख्ती से पालन करे – महापौर बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर वसूली सहायक को शोकाज नोटिस जारी। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा क्षेत्रीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ जोन 03 व 12 के जोनल कार्यालय में जोन के कामकाज की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, आकाश विजयवर्गीय, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, अपर आयुक्त भाव्या मित्तल, वीरभद्र शर्मा, पार्षद कंचन गिदवानी, गजानंद गावडे, सुरेश टाकलकर,अनवर कादरी, रूपाली पेंढारकर, भावना और पढ़े

एमआयसी सदस्यों को किया गया विभागों का वितरण

Last Updated:  Wednesday, August 24, 2022  11:57 pm

इंदौर : लंबी जद्दोजहद के बाद एमआयसी सदस्यों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विभागों का वितरण कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिकराजेंद्र राठौर को लोक निर्माण और उद्यान, अश्विनी शुक्ल को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू को राजस्व, राजेश उदावत को योजना और सूचना प्रौद्योगिकी, अभिषेक बबलू शर्मा को जलकार्य और सीवरेज, नंदकिशोर पहाड़िया को सामान्य प्रशासन, प्रिया डांगी को वित्त एवम लेखा, मनीष शर्मा मामा को शहरी गरीबी उपशमन, जितेंद्र यादव को विद्युत व और पढ़े

दूरदर्शिता से किए गए कार्यों के अद्भुत परिणाम मिलते हैं – गृहमंत्री

Last Updated:  Wednesday,   11:54 pm

इंदौर : बुधवार को जाल सभागृह में कायाकल्प एवं लक्ष्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. नरोत्तम मिश्रा (प्रभारी मंत्री जिला इंदौर) गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने की। अपर कलेक्टर अभय बेडेकर ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूप-रेखा पर प्रकाश डाला। दूरदर्शिता से काम के अद्भुत परिणाम मिलते और पढ़े

वार्ड 36 -37 में नए थाने के निर्माण हेतु रहवासी संघ करेगा जमीन की तलाश

Last Updated:  Wednesday,   11:49 pm

क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की ट्रैफिक पुलिस की गई मांग। इंदौर : निपानिया, पिपलियाकुमार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों के रहवासियों की सुरक्षा तथा क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए नए थाने के निर्माण हेतु क्षेत्र के पार्षदों की अगुवाई में शीघ्र ही एक जमीन की तलाश की जाएगी। यह निर्णय महालक्ष्मी नगर स्थित त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित वार्ड क्रमांक 36-37 रहवासी महासंघ की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में लिया गया। और पढ़े

प्रदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   8:29 pm

इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने थाने में ही दो हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक अनिता सिंह ने एक मामले में जमानत कराने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। ये था मामला। लोकायुक्त पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा में पारिवारिक विवाद में 17 अगस्त को मारपीट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और पढ़े

इंदौर – नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

Last Updated:  Wednesday,   8:19 pm

कोटा, मथुरा, नई दिल्ली जाने – आने के लिए बेहद उपयोगी है यह ट्रेन – लालवानी इंदौर : रेल सुविधाओं के क्रम में इंदौर को एक और सौगात मिली है। इंदौर – नई दिल्ली के बीच नई त्रिसाप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ बुधवार 24 अगस्त की शाम सांसद शंकर लालवानी ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहे। पहले दिन करीब 450 यात्री इस और पढ़े

27 अगस्त को आयोजित होगा मेगा रोजगार मेला

Last Updated:  Wednesday,   3:14 pm

मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे शामिल। मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ। इंदौर : आगामी 27 अगस्त 2022 को इंदौर में विशाल स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की भी संभावना है। मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर द्वय पवन जैन और पढ़े

जलकर समस्याओं के निराकरण के लिए लगेंगे शिविर

Last Updated:  Wednesday,   3:10 pm

इंदौर : जलकर समस्याओं के निराकरण के लिए निगम के समस्त जोनल कार्यालयों पर दिनांक 25 से 31 अगस्त 2022 तक शिविर लगाए जाएंगे। इनमें जल प्रदाय और जल कर से संबंधित समस्याओं के आवेदन लिए जाकर, उनका समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। बता दें कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जलप्रदाय समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि ऐसे नल कनेक्शन जो पूर्व वर्ष से नागरिकों ने ले रखे हैं, उन्हे किसी कारण वश जलप्रदाय नही किया गया, किंतु और पढ़े

विद्युत वितरण कंपनी ने दो दिन में सैकड़ों शिकायतों का किया समाधान

Last Updated:  Wednesday,   2:23 pm

इंदौर : मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा से शहर की आपूर्ति व्यवस्था, पेड़, शाखाएं लाइनों पर गिरने, फीडर फाल्ट, व्यक्तिगत रूप से घरों की बिजली बंद रहने आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि हवा, पानी व अन्य कारणों से अलग अलग समय शहर के 15 फीडर फाल्ट हुए थे, जिन्हें आधे घंटे से डेढ़ घंटे की अवधि में ठीक किया गया। जावरा कंपाउंड, और पढ़े