Category Archives: शहर

नगर निगम परिसर में महापौर पुष्यमित्र ने किया ध्वजारोहण

Last Updated:  Monday, August 15, 2022  8:40 pm

श्रेष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी के साथ ही सफाई दीदी का भी किया सम्मान। डीजल से इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित कचरा वाहन को दिखाई हरी झंडी। इन्दौर : आजादी की 76 वी वर्षगाठ के मौके पर 15 अगस्त को निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख, नगर शिल्पज्ञ, कार्यपालन यंत्री, अधीक्षण यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। और पढ़े

संघ के अर्चना कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Last Updated:  Monday,   8:37 pm

इंदौर : डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के बैनर तले अमृत वर्ष का स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्षानुसार समिति के कार्यालय 76 , रामबाग, इन्दौर  में हर्षोल्लास से मनाया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम में इंदौर विभाग के संघचालक शैलेन्द्र महाजन एवं वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वरदास हिंदुजा, सचिव राकेश यादव, इंदौर विभाग कार्यवाह रूपेश पाल, पवन तिवारी , रत्नेश रघुवंशी सहित समिति के पदाधिकारी, संघ के  दायित्ववान कार्यकर्ता, स्वयंसेवक व और पढ़े

जोश,जज्बे और जुनून के साथ मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस

Last Updated:  Monday,   8:31 pm

मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया ध्वजारोहण। इंदौर : जिले में आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर फहराए गए तिरंगे के बाद सोमवार को 76 वा स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया। इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आज़ादी की 76 वी वर्षगांठ

Last Updated:  Monday,   8:25 pm

इंदौर : स्वतंत्रता की 76 वी वर्षगांठ इंदौर प्रेस क्लब में उत्साह के साथ मनाई गई। वरिष्ठ पत्रकार उमेश रेखे और इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बाद में राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार नवीन जैन, उमेश रेखे, सुनील जोशी, प्रेस क्लब महासचिव हेमन्त शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, और पढ़े

हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया ध्वजारोहण

Last Updated:  Monday,   8:20 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के तमाम न्यायाधीश, अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।

कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह ने किया ध्वजारोहण

Last Updated:  Monday,   8:17 pm

इंदौर : इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशासकीय, शासकीय, सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किए गए। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पवन जैन, अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, आर.एस. मंडलोई सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह संभागायुक्त कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर रजनी सिंह ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर योग साधकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वजारोहण

Last Updated:  Monday,   8:11 pm

इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ पर शहरभर में झंडावंदन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। हरि ॐ योग केंद्र चेरिटेबल ट्रस्ट ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वजारोहण। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सुबह 7 बजे हरि ॐ योग केंद्र ने चोइथराम कॉलेज के योग विभाग के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। राजवाड़ा से निकली इस तिरंगा यात्रा में दुपहिया वाहनों पर सवार महिला और पढ़े

एमजी रोड गुरुद्वारा पर तिरंगा अभियान के तहत लहराए राष्ट्रध्वज, प्रज्ज्वलित किए दीप

Last Updated:  Monday,   4:43 pm

इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार 14 अगस्त की रात शहर भर में दीपोत्सव मनाया गया। समाज के हर वर्ग ने इसमें अपनी भागीदारी जताई। सभी ने अपने अपने स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव दीपोत्सव के रूप में मनाया और अपने घरों, दफ्तरों, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप रोशन किए। सिख समाज ने भी इस दीपोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई। जगह जगह समाज के लोगों ने तिरंगा लहराने के साथ और पढ़े

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिवाली सा जगमगाया इंदौर, रोशन किए गए दीप, गाया सामूहिक राष्ट्रगान

Last Updated:  Monday,   4:38 pm

इंदौर : स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  आयोजित  दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर मे दिवाली सी रौनक दिखी।शहर के लगभग 80 मुख्य चौराहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सायं  7:30 बजे दीप प्रज्ज्वलित किए गए और ठीक 8:00 बजे राष्ट्र गान किया गया।लाखों लोगों ने अपने घरों,  दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में दीप ज्योति के माध्यम से स्वतंत्रता के सेनानियों का स्मरण कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। 56 दुकान पर हजारों और पढ़े

पंचम निषाद के कलाकारों ने देशभक्ति के जज्बे को परवान चढ़ाया

Last Updated:  Monday,   4:08 pm

इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में सजाई गई देशभक्ति के गीतों की महफिल इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के चलते स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शहर भर में देशभक्ति का जज्बा शिखर पर दिखाई दिया। जगह – जगह देशप्रेम को प्रदर्शित करते कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंदौर प्रेस क्लब के माथुर सभागार में संस्था पंचम निषाद ने इंदौर प्रेस क्लब और सेवा सुरभि के सहयोग से गीत – संगीत की महफिल सजाई। ‘सारे और पढ़े