Category Archives: शहर

हर घर तिरंगा अभियान में इंदौर पुलिस ने निभाई भागीदारी, तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

Last Updated:  Saturday, August 13, 2022  2:37 pm

इंदौर : आजादी के 75 वर्ष होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में इंदौर पुलिस भी अपनी भागीदारी निभा रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र की अगुवाई में इंदौर पुलिस द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर तिरंगा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।मार्चपास्ट में अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) और पढ़े

पल्हर नगर स्थित प्रेम नगर बस्ती में पहुंचे सीएम शिवराज,बहनों ने आरती उतारी, राखी बांधी

Last Updated:  Saturday,   11:37 am

आह्लादित बहनों ने बाँधी राखी और आरती उतारकर किया स्वागत। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर भ्रमण के दौरान पल्हर नगर 60 फीट रोड स्थित प्रेम नगर भी पहुंचे। उन्होंने यहां निवासरत रहवासियों के साथ परस्पर संवाद किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतीक के रूप में चयनित हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी किया। इस दौरान इंदौर के सांसद, महापौर तथा विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने यहाँ निवासरत लोगों से पूछा कि क्या वे और पढ़े

6 लेन के बंगाली फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री शिवराज ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Saturday,   11:34 am

खजराना और मूसाखेड़ी चौराहे पर शीघ्र होगा फ्लायओवर का निर्माण – मुख्यमंत्री चौहान इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान यातायात सुधार के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शहर के रिंग रोड़ स्थित बंगाली चौराहे पर लगभग 29 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 6 लेन स्व. माधवराव सिंधिया फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। खजराना, मूसाखेडी ब्रिज का भी शीघ्र होगा निर्माण। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिंग रोड के खजराना और मूसाखेड़ी और पढ़े

देशप्रेम के जज्बे के साथ सीएम शिवराज के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Last Updated:  Friday, August 12, 2022  10:04 pm

समाज के हर वर्ग ने बढ़ – चढ़ कर निभाई सहभागिता। भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ गूंजते रहे देशभक्ति के तराने। समूचा यात्रा मार्ग हुआ तिरंगामय। इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अनुक्रम में शुक्रवार को इंदौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा और पढ़े

तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम शिवराज, बंगाली ब्रिज का भी करेंगे लोकार्पण

Last Updated:  Friday,   2:18 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम इंदौर आ रहे हैं। वे शाम 5 बजे भगत सिंह प्रतिमा राजमोहल्ला चौराहा से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवनिर्मित बंगाली फ्लाई ओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।तिरंगा यात्रा के मद्देनजर समूचे यात्रा मार्ग को तिरंगे झंडों से सजाया गया है। हर घर और दुकान पर तिरंगा लगाया गया है। जगह जगह मंच लगाकर तिरंगा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां भी की गई और पढ़े

राष्ट्रध्वज लेकर अर्चना कार्यालय आनेवाले कांग्रेसियों का स्वागत करेगा संघ

Last Updated:  Friday,   2:09 pm

इंदौर : डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति के सचिव राकेश यादव ने बयान जारी कर कहा है कि तिरंगा लेकर अर्चना कार्यालय आने वाले कांग्रेसियों का हम स्वागत करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को प्रातः 8:00 बजे  “अर्चना” कार्यालय इन्दौर, में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  ध्वजारोहण का कार्यक्रम डाॅ हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में होगा ।अर्चना कार्यालय में प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर  ध्वजारोहण होता है तथा गणतंत्र दिवस पर और पढ़े

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व,भाइयों की कलाई पर बहनों ने सजाई राखी

Last Updated:  Thursday, August 11, 2022  11:25 pm

महापौर पुष्यमित्र के घर भी नजर आई रक्षाबंधन की रौनक, बहनों ने महापौर भाई को राखी बांधी। महापौर कार्यकाल सफलतम होने की कामना की। इंदौर : भाई – बहन के स्नेह भरे अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोर बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके सफल, दीर्घ और निरोगी जीवन की कामना की। भाइयों ने भी प्यारी बहना को उपहार भेंट कर उसकी सुख, समृद्धि की और पढ़े

केंद्रीय जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांधने देने पर नाराज बहनों ने लगाया जाम

Last Updated:  Thursday,   7:14 pm

जेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी। मामला गृहमंत्री के संज्ञान में आने के बाद मिली अनुमति। बहने 11 व 12 अगस्त को बहनें जेल में बंद भाइयों को बांध सकेंगी राखी। इंदौर : भाई – बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते को ताजगी देने वाला पर्व है ‘रक्षाबंधन’। बहनों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। यही वजह है कि किसी अपराध के चलते जेलों में बंद अपने भाइयों को भी राखी बांधने बड़ी तादाद में बहनें पहुंचती और पढ़े

13 अगस्त को लोक अदालत में आपसी राजीनामे से होगा प्रकरणों का निराकरण

Last Updated:  Thursday,   3:54 pm

प्रकरणों के निराकरण के लिये 58 खंडपीठों का गठन। इंदौर : जिले में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते के साथ निराकरण के लिए 13 अगस्त को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह लोक अदालत तहसील से लेकर जिला स्तर तक के न्यायालयों में, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन में यह लोक अदालत आयोजित की जा रही और पढ़े

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में बरसते पानी में निकली तिरंगा यात्रा

Last Updated:  Thursday,   3:46 pm

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विजयवर्गीय ने निकाली तिरंगा यात्रा। महापौर पुष्यमित्र भी हुए शामिल। इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओ को साथ लेकर कुशाभाऊ ठाकरे प्रतिमा से चितावद तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी यात्रा में शामिल हुए। जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की बरसात कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। विधायक आकाश विजयवर्गीय तिरंगा लहराते हुए युवाओं में जोश भर रहे थे। कई और पढ़े