Category Archives: शहर

इंदौर जिले की चार नगर परिषदों पर बीजेपी का कब्जा

Last Updated:  Wednesday, August 10, 2022  6:50 pm

इंदौर : जिले की नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भी बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। देपालपुर, मानपुर, हातोद और राऊ नगर परिषदों पर उसका कब्जा हो गया है। इन चारों नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को निर्वाचन हुए। देपालपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की अनिता महेश पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के ही गोपाल कटेसरिया भी निर्वरोध चुने गए।राऊ नगर परिषद में बीजेपी की पप्पी विजय और पढ़े

रक्षाबंधन पर सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी बहनें, महापौर ने दिया तोहफा

Last Updated:  Wednesday,   6:45 pm

इंदौर : रक्षाबंधन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की माता – बहनों को सिटी बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। माननीय महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में दिनांक 11 अगस्त, गुरूवार को शहर में एआईसीटीएसएल द्वारा संचालित की जा रही 416 सिटी बसों, 56 आई बसों (बीआरटीएस) एवं 40 इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इंदौर में जलजमाव के लिए अधिकारी जिम्मेदार, दोषियों को करें दंडित – नेमा

Last Updated:  Wednesday,   2:39 pm

इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने पूरे शहर में बारिश के चलते हुए जलजमाव के लिए निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निगम में प्रशासक काल के दौरान कचरा प्रबंधन, जल कर , नाला टेपिंग, सीवरेज पर शहर में टैक्स लगाया गया था, उस टैक्स का विरोध 31 मार्च 2021 को सबसे पहले मैंने किया था। इस बारे में एक वीडियो भी मैने सोशल मीडिया पर जारी किया था उसमें कही और पढ़े

मंत्री सिलावट भी उतरे मैदान में, शहरी व ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश से उत्पन्न हालात का लिया जायजा

Last Updated:  Wednesday,   2:34 pm

इंदौर : मंगलवार शाम से हो रही तेज वर्षा से समूचे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते जनजीवन बुरीतरह प्रभावित हुआ। शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में भी बारिश ने भारी कहर ढाया। कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया, घरों, खेतों में पानी भर जाने से किसानों और ग्रामीणों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई। इस बारे में जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर ज़िले के विभिन्न गांवों का और पढ़े

जजमाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे महापौर,पानी की निकासी के प्रबंध करने के दिए निर्देश

Last Updated:  Wednesday,   2:28 pm

इंदौर : बीते 24 घंटे में हुई 4 इंच बारिश ने शहर की सड़कों और निचली बस्तियों को तालाबों में परिवर्तित कर दिया। शहर का दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र जलभराव से बुरीतरह प्रभावित हुआ। बीती रात तो घरों के बाहर खड़ी कारों सहित कई वाहन पानी के तेज बहाव में बहते दिखाई दिए।सड़कों के साथ घरों में भी जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।बिजली गुल होने से मुसीबत में और इजाफा हो गया। महापौर पुष्यमित्र देर रात तक प्रभावित और पढ़े

भारी बारिश से इंदौर के कई हिस्से जलमग्न, महापौर ने लिया हालात का जायजा

Last Updated:  Wednesday,   12:57 am

इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई भारी बारिश से जल प्लावन की स्थिति निर्मित हो गई। राजेंद्र नगर, सुदामा नगर, प्रजापत नगर,द्वारकापुरी, वैशाली नगर, बीजलपुर, कैट रोड, स्कीम नंबर 71 सहित तमाम क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रास्ते नदियों में तब्दील हो गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि कारें और दो पहिया वाहन तिनके की तरह बह निकले। लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे थे।राजीव गांधी चौराहे से और पढ़े

सर्वधर्म संघ के मंच से मंत्री सिलावट ने किया ताजियों और अखाड़ों का इस्तकबाल

Last Updated:  Tuesday, August 9, 2022  6:50 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मोहर्रम की दस तारीख, मंगलवार 9 अगस्त को करबला पहुंचने वाले सरकारी ताज़िए और अखाड़ों का सम्मान सर्वधर्म संघ के मंच से किया । सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बेग ने बताया की बरसों से सर्वधर्म संघ के माध्यम से ताजिए और अखाड़ों का इस्तकबाल किया जाता रहा है । प्रतिवर्षानुसार इस साल भी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उपस्थित होकर मोतियों की माला पहनाकर अखाड़ों के उस्तादों व कलाकारों का सम्मान किया और पढ़े

शाही लवाजमें के साथ निकला सरकारी ताजिया, ताज़िए के नीचे से निकलने की मची रही होड़

Last Updated:  Tuesday,   6:46 pm

इंदौर : कोरोना काल के बाद इस बार त्योहारों की रौनक पुनः लौट आई है। सामाजिक, धार्मिक जुलूस निकलना प्रारंभ हो गए हैं। इसी के चलते मोहर्रम की दस तारीख को परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर भर से ताज़िए व अखाड़े निकलकर राजवाड़ा का चक्कर लगाते हुए करबला पहुंचे। जगह – जगह ताजियों व अखाड़ों का इस्तकबाल किया गया। शाही शानों शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया। मोहर्रम पर निकलने वाला सरकारी ताजिया आकर्षण का केंद्र रहता है।इसे मन्नत और पढ़े

शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में इंदौर जिले को बनाएंगे नंबर वन – मंत्री सिलावट

Last Updated:  Monday, August 8, 2022  9:55 pm

गांव-गांव हो राष्ट्रीय भक्ति की भावना का प्रसार – ऊषा ठाकुर जिला पंचायत इंदौर का प्रथम सम्मेलन संपन्न, सदस्यों को दिलाई गई शपथ। इंदौर : इंदौर जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत वार विकास की कार्ययोजना बनाई जाएगी। पंचायत जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि वे आगे आकर अपने-अपने गांवों के चहुंमुखी विकास की कार्ययोजना तैयार करें। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी मदद दी जाएगी।यह और पढ़े

मारपीट में घायल कावड़ यात्रियों से मिले मंत्री सिलावट, जल्द न्याय का दिया भरोसा

Last Updated:  Monday,   9:49 pm

पूर्ण घटनाक्रम की होगी जांच, पीड़ितों को मिलेगा न्याय-मंत्री सिलावट। इंदौर : बीते दिनों महू तहसील स्थित ग्राम गवालू में बलराज होटल के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट में घायल हुए कावड़ यात्रियों से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट निजी हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे। उन्होंने यहां डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री सिलावट ने घायल कावड़ यात्री ओमप्रकाश पाटीदार निवासी राऊ से बात भी की और उन्हें आश्वासन दिया कि इस पूरे घटनाक्रम की प्रशासन और पढ़े