Category Archives: शहर

महापौर व पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

Last Updated:  Wednesday, July 27, 2022  8:02 pm

इंदौर : नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और स्थान एक – दो दिन में घोषित हो जाएगी। निगम के वरिष्ठ अधिकारी अभय राजनगावंकर ने बताया कि 25 जुलाई की शाम भोपाल में सरकार ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गजट नोटिफिकेशन जारी नही होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नही हो पा रहा था। अब जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ के बाद महापौर वनव और पढ़े

प्रस्तावित पश्चिमी रिंग रोड की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Last Updated:  Tuesday, July 26, 2022  11:18 pm

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को पीथमपुर से इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र के ग्राम बरोदा अर्जुन तक बनने वाले पश्चिम रिंग रोड की तैयारियों का जायजा संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में लिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी रोहन सक्सेना, नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक जायसवाल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।बैठक में बताया गया कि पीथमपुर से लेकर इंदौर जिले की और पढ़े

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई

Last Updated:  Tuesday,   8:05 pm

इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब किए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने मंगलवार को देशभर में प्रदर्शन किया। इंदौर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोत दी, इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। ईडी कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोतकर नाम दिया बीजेपी दफ्तर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में पालिका और पढ़े

श्रीमती भराणी की अनुकरणीय पहल, नेत्र चिकित्सा वाहन के लिए दिए 22 लाख रूपए

Last Updated:  Tuesday,   4:26 pm

इंदौर : शहर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपनी मेहनत से कमाई जीवन भर की पूंजी जनता की भलाई के लिए समर्पित कर देते हैं।माहेश्वरी समाज की महिला श्रीमती मानकुंवर नंदकिशोर भराणी ने ऐसी ही अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने पति स्वर्गीय नंदकिशोर भराणी की स्मृति में अंधत्व निवारण के लिए 22 लाख रूपए का डोनेशन देकर निजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से अत्याधुनिक चलित नेत्र वाहन बनवाया है। इस चलित नेत्र वाहन में डॉक्टर के और पढ़े

सदगुरु श्री नाना महाराज तराणेकर के 125 वे जन्मोत्सव में गडकरी करेंगे शिरकत

Last Updated:  Tuesday,   1:12 pm

इंदौर : इस वर्ष सद्गुरु श्री नाना महाराज तराणेकर का 125वां जन्मोत्सव 1 और 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार की ओर से इंदौर के बास्केट बॉल काम्पलेक्स स्टेडियम में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में पहले दिन 1 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शिरकत करेंगे। अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार इंदौर के प्रमुख श्री बाबासाहब तराणेकर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त 2022 को शाम 5 बजे कार्यक्रम और पढ़े

इंदौर को 2300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी

Last Updated:  Tuesday,   1:05 pm

इंदौर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 1 अगस्त को इंदौर आ रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर को कई बड़ी सौगातें देंगे।सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करीब 2300 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन। राऊ सर्कल पर फोर लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन, (लागत : 43.62 करोड़) इंदौर-खंडवा रोड पर तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4 लेन सड़क के काम की शुरुआत (लागत : 1,162.80 करोड़) तेजाजी नगर और पढ़े

काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु

Last Updated:  Monday, July 25, 2022  11:10 pm

विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना। इंदौर : संगम नगर वार्ड 13 के 600 श्रद्धालु सावन के महीने में काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हो गए । इन सभी ने अयोध्या पहुंचकर जय श्रीराम की गूंज लगाई और रामलला के दर्शन किए । इसके बाद विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना हो गए। विधायक संजय शुक्ला इस बार अपनी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 13 के 600 श्रद्धालुओं और पढ़े

गीताभवन में रुद्राक्ष निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का अनुष्ठान प्रारंभ

Last Updated:  Monday,   11:06 pm

आम भक्तों के लिए निःशुल्क होंगे दर्शन-पूजन। इंदौर : मप्र में पहली बार इंदौर के गीता भवन में श्रावण मास के उपलक्ष्य में सवा लाख पंचमुखी रूद्राक्ष से निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का शुभारंभ श्रीधाम वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद सहित तीन संतों के सानिध्य में सोमवार को शुभ मुहूर्त के अनुसार 9.28 बजे किया गया। इस मौके पर तीनों संतों ने कहा कि वे अपने जीवन में पहली बार इतने विशाल शिवलिंग का दर्शन और पूजन कर और पढ़े

ईसाई समाज ने नगर निगम पर लगाया कब्रिस्तान की जमीन हड़पने का आरोप, किया प्रदर्शन

Last Updated:  Monday,   7:26 pm

इंदौर : आम लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने वाले नगर निगम पर ही ईसाई कब्रिस्तान की भूमि हड़पने के आरोप लग रहे हैं। यह आरोप कोई और नहीं समग्र ईसाई समाज ही लगा रहा है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम ने अस्थाई कचरा संग्रहण केन्द्र बनाने के नाम पर पलासियाहाना कंचनबाग स्थित उनके कब्रिस्तान की आधे से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर स्थायी निर्माण कर लिया है। यही नहीं जिला प्रशासन और पढ़े

महापौर व पार्षदों को कलेक्टर दिलाएंगे शपथ

Last Updated:  Sunday, July 24, 2022  11:49 pm

इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके जिले के नगरपालिक निगम के निर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकृत किया है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों को महापौर और पार्षदों के प्रथम सम्मेलन में प्रावधान अनुसार शपथ ग्रहण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं।सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम में नगरपालिक निगम के महापौर तथा प्रत्येक पार्षद को निगम और पढ़े