Category Archives: शहर

परिणाम चाहे जो भी हो, शहर के हित में मिलकर करेंगे काम, बोले महापौर प्रत्याशी

Last Updated:  Saturday, July 16, 2022  9:50 pm

मतगणना से पहले महापौर प्रत्याशियों ने कही मन की बात। इंदौर : महापौर पद के प्रत्याशियों का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम चाहे जो भी आएं, इंदौर शहर की जनता कभी नहीं हारेगी। दोनों प्रत्याशियों ने परिणाम आने के बाद एक-दूसरे के साथ मिलकर शहर को विकास की राह पर आगे ले जाने की बात कही। कांग्रेस और भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी मतगणना की पूर्व संध्या पर स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आयोजित ‘आमने-सामने’ कार्यक्रम और पढ़े

वायरस जनित रोग है मंकीपॉक्स, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है इसका फैलाव – डॉ. पांडे

Last Updated:  Saturday,   3:45 pm

इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच WHO द्वारा घोषित एक और महामारी मंकीपॉक्स ने भी भारत में दस्तक दे दी है। अभी तक करीब 60 देशों में इसका वायरस पैर पसार चुका है। भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस केरल के कोलम जिले में मिला है। यह व्यक्ति चार दिन पूर्व याने 12 जुलाई को ही यूएई से लौटा है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में उक्त व्यक्ति के सैंपल की जांच में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि और पढ़े

मतगणना के सीसीटीवी प्रसारण की अनुमति मिलने पर कांग्रेस ने निरस्त किया धरना

Last Updated:  Saturday,   3:33 pm

इंदौर : राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा इंदौर में इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों का सीसीटीवी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करने की अनुमति दे दी है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पर इस व्यवस्था की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया था । राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा सीसीटीवी पर प्रसारण की अनुमति नहीं दिए जाने और पढ़े

बीजेपी की धांधली की कोशिश को सफल न होने दें, कांग्रेस नेताओं की अपने एजेटों को नसीहत

Last Updated:  Friday, July 15, 2022  8:49 pm

मिलन समारोह के जरिए मतगणना की तैयारी के लिए जमा हुए सैकड़ों कांग्रेसी। भाजपा की गड़बड़ी की कोशिशों को नाकाम करना है – शुक्ला इंदौर : नगर निगम के निर्वाचन की मतगणना के पूर्व शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह और महाभोज का आयोजन एमआर – 10 स्थित निजी गार्डन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना एजेंट बनाए गए कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि हमारा पार्षद का प्रत्याशी जीत जाए तो भी हमें टेबल नहीं और पढ़े

ईवीएम की गणना स्क्रीन पर नहीं दिखाना, गड़बड़ी को खुला न्योता – शुक्ला

Last Updated:  Friday,   8:44 pm

भाजपा की निश्चित हार को देखकर मतगणना में धांधली के आदेश। राज्य निर्वाचन अधिकारी सरकार के हाथ की कठपुतली बने। इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि नगरीय निकाय के चुनाव में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की निश्चित हार को देखकर मतगणना में गड़बड़ी करने की तैयारी सरकार के इशारे पर की गई है । राज्य निर्वाचन अधिकारी ने जो फैसले लिए हैं, वह गड़बड़ी की ओर संकेत करते हैं । और पढ़े

बड़े अंतर से जीतेगा बीजेपी का महापौर प्रत्याशी – मोघे

Last Updated:  Friday,   8:41 pm

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने बताया कि इंदौर महापौर का चुनाव बीजेपी अच्छे मतों से जीत रही है। निश्चित रूप से परिषद बीजेपी की बन रही है। एक नंबर से भी बीजेपी को मिलेगी बढ़त। मोघे के अनुसार जहां तक एक नंबर विधानसभा की बात है, मैं आप लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि वहां पर भी भाजपा को ही बढ़त हासिल होगी। उन्होंने कहा कि 2 और 4 और पढ़े

सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं इंदौर की 13 हजार से ज्यादा शिकायतें

Last Updated:  Friday,   12:50 am

निपटारा नहीं मगर लोग दर्ज किए जा रहे हैं अपनी तकलीफें… इंदौर : (प्रियंका जैन देशपांडे) आम जनता को समय पर न्याय दिलाने के लिए सीएम द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन में इंदौर में 13000 से अधिक मामले अटके पड़े हैं। चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते कई विभागों की रैंकिंग चौथे पायदान तक सरक गई है।पिछले डेढ़ महीने से चुनाव करा रहे अधिकारियों और विभिन्न पार्टियों की हलचल का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ा है। सीएम और पढ़े

इंदौर की जिला और चारों जनपद पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा

Last Updated:  Friday,   12:46 am

इंदौर : ग्राम सरकार पर एक बार बीजेपी का कब्जा हो गया है। इंदौर जिले की चारों जनपद और जिला पंचायत में उसके समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जिला पंचायत के 17 में से 12 वार्डों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। अध्यक्ष की सीट एससी महिला के लिए रिजर्व है। इस कैटेगरी से बीजेपी से वार्ड-10 से श्यामूबाई परमार और वार्ड-12 और पढ़े

इंदौर की वर्षा बसंतानी ने जीता वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया स्पर्धा में फर्स्ट रनर अप का खिताब

Last Updated:  Thursday, July 14, 2022  4:53 pm

इंदौर : शहर की मेकअप आर्टिस्ट वर्षा बसंतानी ने दिल्ली में आयोजित विजनरा ग्लोबल की राष्ट्रीय प्रीमियर सौंदर्य प्रतियोगिता-एक पहल MISS & MRS INDIA 2022 के तीसरे सीज़न के ग्रैंड फिनाले में प्रथम रनर अप का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता बीती 06 से 09 जुलाई तक आयोजित की गई थी। वीजी मिस और मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट की संस्थापक और राष्ट्रीय निदेशक बिनीता श्रीवास्तव ने वर्षा को फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया। बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर और अभिनेत्री आरुषि और पढ़े

कोरोना का बढ़ता संक्रमण घातक नहीं, चौथी लहर की आशंका निर्मूल – डॉ. पांडे

Last Updated:  Tuesday, July 12, 2022  9:26 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले। लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण दर में भी खासा उछाल आया है। इंदौर की ही बात करें तो संक्रमण दर 18 से 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है।बढ़ते संक्रमण के चलते लोगों को कोरोना की चौथी लहर की आशंका भी सताने लगी है। ऐसे में हमने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे चर्चा की। उनसे यह जानने का प्रयास किया कि क्या वाकई कोरोना की चौथी लहर की आशंका और पढ़े